ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अवैध रूप से धान बेचने काम कर रहा संगठित गिरोह, एमसीबी में एक कोचिया गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Latest News
राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम का WhatsApp हैक!
राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम का WhatsApp हैक, संपर्कों से 50-60 हजार रुपये मांगने के मैसेज
September 23, 2026
चित्रोत्पला फिल्म सिटी की धीमी रफ्तार पर टूरिज्म बोर्ड सख्त
चित्रोत्पला फिल्म सिटी की धीमी रफ्तार पर टूरिज्म बोर्ड सख्त, कंपनी को नोटिस; ₹17 करोड़ की बैंक गारंटी पर कार्रवाई की चेतावनी
September 23, 2026
छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ, सिद्धार्थ शंभू होंगे सह-प्रभारी
BREAKING NEWS: छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ, सिद्धार्थ शंभू होंगे सह-प्रभारी
September 23, 2026
बिहान से जुड़कर पशुपालन और सब्जी उत्पादन को बनाया आय का जरिया, सालाना आय ढाई लाख रुपये तक पहुंची
प्रधानमंत्री की लखपति दीदी पहल से मिली नई उड़ान, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में निधि बनी लखपति दीदी
September 23, 2026
लखपति महिला पहल की राज्य स्तरीय स्टीयरिंग समिति की तृतीय बैठक संपन्न
लखपति महिला पहल की राज्य स्तरीय स्टीयरिंग समिति की तृतीय बैठक संपन्न
September 23, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhCrimeFeaturedRaipur

अवैध रूप से धान बेचने काम कर रहा संगठित गिरोह, एमसीबी में एक कोचिया गिरफ्तार

By Mohan Rao Published December 4, 2025
Share
धान की अवैध बिक्री
SHARE

रायपुर। मनेन्द्रगढ-चिरमिरी-भरतपुर जिले अंतर्गत धान उपार्जन केन्द्र नागपुर में अवैध धान विक्रय करते हुए कोचिया को गिरफ्तार किया गया हैं। जिससे अवैध धान विक्रय के संगठित प्रयास का एक बड़ा मामला उजागर हुआ है। राजस्व अमले की सतर्कता और समय पर की गई कार्रवाई से शासन को लगभग तीन लाख रुपये की संभावित आर्थिक क्षति से बचा लिया गया।

जिला प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 दिसंबर को दोपहर 2 बजे पटवारी हल्का नागपुर के साथ आगामी दिवस के लिए कटे हुए टोकनों का भौतिक सत्यापन किया जा रहा था। इसी दौरान ग्राम लाई निवासी सोहन पिता रामसिंह से पूछताछ में महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए। सोहन ने बताया कि उसके खेत में केवल धान बीज का छिड़काव हुआ था, बोवाई, रोपाई और कटाई नहीं की गई थी, बावजूद इसके नागपुर निवासी संदीप जायसवाल उसके पास आया और कहा कि जब वहां बुलाए तो सोहन, समिति में आकर खड़ा हो जाए। इसके बदले संदीप ने उसे पैसे देने का लालच दिया और उसका बैंक पासबुक व एटीएम ले गया। यह संकेत साफ था कि किसी बड़े अवैध धान विक्रय की तैयारी की जा रही थी।

रंगे हाथों पकड़ा गया धान बिक्री का खेल
सूचना की गंभीरता को देखते हुए 2 दिसंबर को सोहन को समझाइश देकर संदीप द्वारा बताई गई प्रक्रिया को वैसा ही करने की सलाह दी गई ताकि पूरे रैकेट को रंगे हाथों पकड़ा जा सके। योजना के अनुसार संदीप द्वारा बुधवार की सुबह लगभग 10 बजे पहली ट्रिप में 124 बोरी यानी 49.80 क्विंटल धान समिति में उतारा गया। इसके बाद शाम 3 बजे दूसरी ट्रिप में करीब 120 बोरी अर्थात 47.20 क्विंटल धान सोनालिका ट्रैक्टर में लाकर समिति में खपाने की कोशिश की गई। यह धान संदीप जायसवाल के नागपुर बस्ती स्थित घर से लोड कर लाया गया था। मौके पर पहुंची टीम ने तथ्यों की पुष्टि की और पाया कि कुल 96.80 क्विंटल धान सोहन के खाते के नाम पर अवैध रूप से विक्रय करने का प्रयास किया जा रहा था, जबकि सोहन के खेत से धान उत्पादन हुआ ही नहीं था।

शासन को भारी नुकसान से बचाया 
मौके पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पहली ट्रिप के 124 बोरी धान को समिति में जप्त कर समिति प्रभारी को सुपुर्द किया गया, जबकि दूसरी ट्रिप के लगभग 120 बोरी धान सहित सोनालिका ट्रैक्टर को थाना सुपुर्द कर दिया गया। जांच में यह स्पष्ट हुआ कि संदीप जायसवाल पिता राधेश्याम जायसवाल द्वारा कृषक सोहन के खाते में अवैध धान चढ़ाकर शासन को लगभग 3,00,080 रूपये की आर्थिक क्षति पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा था। पूरे प्रकरण का विस्तृत पंचनामा तैयार कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु संबंधित अधिकारियों को प्रेषित कर दिया गया है। यह कार्रवाई न केवल प्रशासन की सतर्कता का प्रमाण है, बल्कि यह संदेश भी देती है कि धान खरीदी प्रणाली में किसी भी प्रकार की हेराफेरी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

You Might Also Like

राज्यसभा सांसद फूलो देवी नेताम का WhatsApp हैक, संपर्कों से 50-60 हजार रुपये मांगने के मैसेज

चित्रोत्पला फिल्म सिटी की धीमी रफ्तार पर टूरिज्म बोर्ड सख्त, कंपनी को नोटिस; ₹17 करोड़ की बैंक गारंटी पर कार्रवाई की चेतावनी

BREAKING NEWS: छत्तीसगढ़ BJP की कमान अब स्मृति ईरानी के हाथ, सिद्धार्थ शंभू होंगे सह-प्रभारी

प्रधानमंत्री की लखपति दीदी पहल से मिली नई उड़ान, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में निधि बनी लखपति दीदी

लखपति महिला पहल की राज्य स्तरीय स्टीयरिंग समिति की तृतीय बैठक संपन्न

Mohan Rao December 4, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ में ई-गजट ऑनलाईन पोर्टल शुरू : अधिसूचना प्रकाशन की प्रक्रिया अब होगी पूरी तरह डिजिटल
Next Article ऑपरेशन अंकुश : दुष्कर्म के आरोपी को गोवा से ढूंढ लाई पुलिस…. भेजा जेल

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?