ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: खेल शारीरिक ही नहीं बल्कि मानसिक विकास में सहायक- राजस्व मंत्री वर्मा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhEducationEntertainmentHealthNewsRaipurSports

खेल शारीरिक ही नहीं बल्कि मानसिक विकास में सहायक- राजस्व मंत्री वर्मा

By @dmin
Published: October 15, 2025
Share
खेल शारीरिक ही नहीं बल्कि मानसिक विकास में सहायक- राजस्व मंत्री वर्मा
खेल शारीरिक ही नहीं बल्कि मानसिक विकास में सहायक- राजस्व मंत्री वर्मा
SHARE

खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर शहर और राज्य का नाम करें रौशन
रायपुर। क्षेत्रीय खेल प्रतियोगिता के समापन अवसर पर राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने प्रतिभागी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं, जो न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक विकास में भी अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि जो खेलना जानता है, वही जीवन को भी सुंदर ढंग से जीना जानता है।

विद्यालय में भारतीय संस्कृति और राष्ट्रप्रेम सिखाई जाती है
क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता का 13 से 15 अक्टूबर तक रायपुर के रोहणीपुरम में आयोजित हुआ। मंत्री श्री वर्मा ने राष्ट्रीय स्तर पर चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी और कहा कि खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन विद्यालय, शहर, राज्य का नाम रौशन करें। साथ ही उन्होंने चयनित न हो पाने वाले विद्यार्थियों को निराश न होकर और बेहतर प्रदर्शन के लिए निरंतर प्रयास करने की प्रेरणा दी। मंत्री श्री वर्मा ने कहा कि मैं स्वयं सरस्वती शिशु मंदिर में नहीं पढ़ पाया, क्योंकि मेरा गांव बहुत छोटा था और वहां प्राथमिक शाला ही थी, लेकिन मेरे बच्चे इस विद्यालय से पढ़े हैं। इस विद्यालय में भारतीय संस्कृति के साथ ही साथ राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीयता की भावना सिखाई जाती है।

हारकर बैठ जाना सबसे बुरा होता है
मंत्री श्री वर्मा ने विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास बनाए रखने का संदेश देते हुए कहा कि हम जैसा सोचते हैं, वैसा बनते हैं। मान लें तो हार है, ठान लें तो जीत है। हारने से बुरा नहीं, लेकिन हारकर बैठ जाना सबसे बुरा है। एक जीत से कोई सिकंदर नहीं होता और एक हार से कोई भिखारी नहीं बनता। अंत में उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए पंक्तियाँ सुनाईं “लक्ष्य न ओझल होने पाए, कदम मिलाकर चल, मंज़िल तेरी पग चूमेगी, आज नहीं तो कल।” इस अवसर पर विद्यालय परिवार, शिक्षकगण, अभिभावक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

लालबाग में गणतंत्र दिवस पर मुख्यमंत्री भूपेश करेंगे ध्वजारोहरण, सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं करने के निर्देश
Breaking News : सीजी बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल जारी,  1 मार्च से 12वीं और 3 मार्च से 10वीं की परीक्षाएं होंगी शुरू
छत्तीसगढ़ में कोरोना: पिछले 24 घंटों में सामने आए 256 नए मामले, राजधानी रायपुर का पुलिस लाइन बना नया हॉटस्पॉट
शासन की इस योजना को मिल रही जनता की बेहतर प्रतिक्रिया, दवाइयों के एमआरपी पर 58 प्रतिशत तक की छूट
किराया नहीं देने पर दुकान का आवंटन होगा निरस्त, रिसाली में आयुक्त का कड़ा एक्शन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article तंबाकू और नशा मुक्त स्कूल-कॉलेज अभियान 3.0” का हुआ शुभारंभ, विद्यार्थियों को मिलेगा स्वस्थ और सुरक्षित वातावरण तंबाकू और नशा मुक्त स्कूल-कॉलेज अभियान 3.0” का हुआ शुभारंभ, विद्यार्थियों को मिलेगा स्वस्थ और सुरक्षित वातावरण
Next Article बस्तर ओलंपिक-2025 की तैयारियां जोरों पर, अब तक 3.09 लाख खिलाड़ियों ने कराया पंजीयन

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?