ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मिली बिजली बिल से मुक्ति, बना आय का जरिया, पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से जगमगाया मेश्राम का घर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsBusinessChhattisgarhDurg-BhilaiNewsOtherRaipur

मिली बिजली बिल से मुक्ति, बना आय का जरिया, पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से जगमगाया मेश्राम का घर

By @dmin
Published: October 2, 2025
Share
मिली बिजली बिल से मुक्ति, बना आय का जरिया, पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से जगमगाया मेश्राम का घर
मिली बिजली बिल से मुक्ति, बना आय का जरिया, पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से जगमगाया मेश्राम का घर
SHARE

दुर्ग। मुख्मयंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में शासकीय योजनाओं पर अमल पारदर्शिता के साथ किया जा रहा है। इसी क्रम में दुर्ग जिले के ग्राम दामोदा निवासी गरिबा राम मेश्राम ने अपने घर में 5 किलोवाट का सोलर पैनल लगाकर पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का लाभ उठाया है। श्री मेश्राम बताते हैं कि उनके घर में एसी और अन्य उपकरणों के कारण हर महीने हज़ार रुपए से अधिक का बिजली बिल आता था। खपत कम करने की कोशिशों के बावजूद ज्यादा फर्क नहीं पड़ा और लगातार बढ़ता बिल उनके लिए चिंता का कारण बन गया था।

उन्हें समाचार पत्र में पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के बारे में जानकारी मिली। उन्होंने तुरंत योजना की जानकारी ली और मार्च माह में 5 किलोवाट का पैनल अपने घर में लगवाया। इसकी कुल लागत 2.80 लाख रुपए आई, जिसमें से 78 हज़ार रुपए की राशि सरकार द्वारा सब्सिडी के रूप में सीधे उनके खाते में भेजी गई। श्री मेश्राम बताते हैं कि सोलर पैनल लगने के बाद अब तक उन्हें केवल 190 रुपए का ही बिल चुकाना पड़ा है, वहीं 1400 यूनिट बिजली सरकार को बेचकर अतिरिक्त आय भी अर्जित की है। अब उन्हें हर महीने आने वाले भारी-भरकम बिजली बिल से मुक्ति मिल गई है और कमाई का नया ज़रिया भी शुरू हो गया है। श्री मेश्राम ने योजना का लाभ उठाने के लिए अन्य ग्रामीणों को भी प्रेरित किया है और प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय तथा देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया है।

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना कैसे काम करती है?
इस योजना के तहत केंद्र सरकार उपभोक्ताओं को 1 किलोवाट प्रणाली के लिए 30 हजार रुपये, 2 किलोवाट प्रणाली के लिए 60 हजार रुपये तथा 3 किलोवाट या उससे अधिक प्रणाली के लिए 78 हजार रुपये की सब्सिडी सीधे उनके बैंक खाते में प्रदान कर रही है। राज्य सरकार ने इस योजना को और सशक्त बनाते हुए अतिरिक्त राज्यांश सब्सिडी देने का प्रावधान किया है। एक किलोवाट के सोलर प्लांट पर राज्य सरकार की ओर से 15 हजार रुपये, दो किलोवाट पर 30 हजार रुपये तथा तीन किलोवाट या अधिक क्षमता के प्लांट पर कुल 1.08 लाख रुपये तक की सब्सिडी केंद्र और राज्य सरकार से मिलाकर उपभोक्ताओं को प्रदान की जा रही है। योजना के तहत लाभ प्राप्त करने के लिए परिवार https://pmsuryaghar.gov.in पर खुद को पंजीकृत कर सकते हैं।

रेलवे का बड़ा फैसला- हाई स्पीड ट्रेनों में नहीं होंगे स्लीपर कोच
जलवायु परिवर्तन पर नवा रायपुर में होगी कार्यशाला : पद्मश्री उमा शंकर पांडे करेंगे अपने अनुभव साझा
मुख्यमंत्री ने धमतरी जिले को दी 83 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात, कुरूद को नगरपालिका परिषद का दर्जा
शादी में DJ बजाने को लेकर आपस में भिड़े घराती और बाराती, मंडप पर जमकर हुई मारपीट, एक बुजुर्ग की मौत
भयंकर परी का विनाश करने के बाद अब बवंडर परी बनी बालवीर के लिए नई आफ़त
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दिखा बलरामपुर की बच्चियों का हुनर, निहारिका ने मूर्तिकला में बाजी मारी, प्रतिभा ने लोकल क्राफ्ट में हासिल किया द्वितीय स्थान राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दिखा बलरामपुर की बच्चियों का हुनर, निहारिका ने मूर्तिकला में बाजी मारी, प्रतिभा ने लोकल क्राफ्ट में हासिल किया द्वितीय स्थान
Next Article गांधी जयंती : छत्तीसगढ़ ग्रामोद्योग विभाग द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन, चलाया गया स्वच्छता अभियान गांधी जयंती : छत्तीसगढ़ ग्रामोद्योग विभाग द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन, चलाया गया स्वच्छता अभियान

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?