ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दिखा बलरामपुर की बच्चियों का हुनर, निहारिका ने मूर्तिकला में बाजी मारी, प्रतिभा ने लोकल क्राफ्ट में हासिल किया द्वितीय स्थान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BalrampurBreaking NewsChhattisgarhEducationNewsRaipurSports

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दिखा बलरामपुर की बच्चियों का हुनर, निहारिका ने मूर्तिकला में बाजी मारी, प्रतिभा ने लोकल क्राफ्ट में हासिल किया द्वितीय स्थान

By @dmin
Published: October 2, 2025
Share
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दिखा बलरामपुर की बच्चियों का हुनर, निहारिका ने मूर्तिकला में बाजी मारी, प्रतिभा ने लोकल क्राफ्ट में हासिल किया द्वितीय स्थान
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दिखा बलरामपुर की बच्चियों का हुनर, निहारिका ने मूर्तिकला में बाजी मारी, प्रतिभा ने लोकल क्राफ्ट में हासिल किया द्वितीय स्थान
SHARE

रायपुर। जगदलपुर में आयोजित इस महोत्सव में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय शंकरगढ़ की छात्राओं ने अपनी मेहनत, लगन और सृजनशीलता से नया मुकाम हासिल किया l बलरामपुर- रामानुजगंज जिले की बेटियों ने राज्य स्तरीय कल्चरल एंड लिटरेसी फेस्ट (कला उत्सव, समृद्धि और उद्भव 2025) में अपने हुनर का ऐसा प्रदर्शन किया कि पूरा जिला गौरवान्वित हो उठा।

मिट्टी से अद्भुत कलाकृतियां गढ़ने वाली निहारिका नाग ने मूर्तिकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का मान बढ़ाया। बचपन से ही कला में गहरी रुचि रखने वाली निहारिका बताती हैं कि जब दूसरे बच्चे खेलों में व्यस्त रहते थे, तब वे मिट्टी और लकड़ी से छोटे-छोटे खिलौने और प्रतिमाएँ बनाने में रम जाती थीं। शिक्षकों के मार्गदर्शन और निरंतर अभ्यास ने उनकी इस रुचि को कला के उच्च आयाम तक पहुँचाया।

वहीं, प्रतिभा ने लोकल क्राफ्ट प्रतियोगिता में परंपरा और आधुनिकता का संगम प्रस्तुत कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। उन्होंने ग्रामीण जीवन, लोक संस्कृति और काष्ठकला को अपने अनूठे अंदाज में प्रदर्शित किया। प्रतिभा का मानना है कि परंपरा ही हमारी असली पहचान है और उसे नये रूप में संवारना ही उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि है।

इन उपलब्धियों पर जिला प्रशासन, विद्यालय के शिक्षक और अभिभावक गर्वित हैं। उनका कहना है कि बेटियों ने यह सफलता मेहनत और निरंतर अभ्यास से अर्जित की है। निहारिका और प्रतिभा की सफलता इस बात का प्रमाण है कि यदि हुनर को सही अवसर और मार्गदर्शन मिले तो छोटे से गाँव से भी बड़े सपने पूरे किए जा सकते हैं। उनकी यह उपलब्धि जिले के हर विद्यार्थी के लिए प्रेरणा स्रोत है।

खड़ी कार के पहिए चुरा ले गए चोर, रात में घर के बाहर किया था पार्क सुबह देखा तो पहिए गायब
रिलायंस ने रचा इतिहास, तोड़ा बाजार पूंजीकरण का अपना ही रिकॉर्ड
Bhilai Breaking : सुपेला में हादसे के बाद मोहल्ले वालों ने घेरा थाना, मृतक के परिवार को मुआवजा देने की मांग
सोशल मीडिया में हथियार दिखाना पड़ा भारी, दुर्ग एसपी ने तमंचे वाली लड़की से लेकर चाकूबाज व हुक्काबाज की लगाई क्लास.. देखें Video
दुर्ग में नेवी अफसर के घर लाखों की चोरी, बनारस गया था परिवार और इधर चोरों ने कर दी सेंधमारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article माता-पिता तुल्य वृद्धजनों का सम्मान करना बड़े गर्व की बात- मंत्री लखनलाल देवांगन माता-पिता तुल्य वृद्धजनों का सम्मान करना बड़े गर्व की बात- मंत्री लखनलाल देवांगन
Next Article मिली बिजली बिल से मुक्ति, बना आय का जरिया, पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से जगमगाया मेश्राम का घर मिली बिजली बिल से मुक्ति, बना आय का जरिया, पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से जगमगाया मेश्राम का घर

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?