ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Breaking News : साय कैबिनेट का विस्तार…. तीन मंत्रियों ने ली शपथ… 11 से 14 हुई छत्तीसगढ़ में मंत्रियों की संख्या
Share
Notification Show More
Latest News
जूडो सिखाता है साहस, आत्मसंयम और अनुशासन का पाठ: राज्यपाल डेका
October 9, 2026
अतिक्रमण के खिलाफ एनएचएआई की सख्त कार्रवाई, तेलीबांधा में अवैध एंट्री बंद
October 9, 2026
प्रमुख सचिव बोरा ने किया आईटीएमएस वार रूम का निरीक्षण, बेहतर प्रबंधन के लिए कार्ययोजना बनाने का निर्देश
October 9, 2026
राज्यसभा चुनाव : यूपी की10 सीटों पर बिना वोटिंग जीत, भाजपा के 8 और सपा के दो उम्मीदवार निर्वाचित
October 9, 2026
युवा शक्ति की सक्रिय भागीदारी से ही होगा विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण : मुख्यमंत्री साय
October 9, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

Breaking News : साय कैबिनेट का विस्तार…. तीन मंत्रियों ने ली शपथ… 11 से 14 हुई छत्तीसगढ़ में मंत्रियों की संख्या

By Mohan Rao Published August 20, 2025
Share
मंत्रियों का शपथ ग्रहण
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार के मंत्रीमंडल में तीन नए मंत्री जुड़ गए हैं। बुधवार को राजभवन के छत्तीसगढ़ मंडपम में सुबह 10:30 बजे राज्यपाल रमेन डेका ने तीन मंत्रियों को शपथ दिलाई। नए मंत्रियों में दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव, अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल व आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब शामिल हैं। फिलहाल तीनों मंत्रियों के विभागों का बंटवारा नहीं हुआ है। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह सहित मंत्रीमंडल के सदस्य उपस्थित रहे।

बता दें छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनने के 20 माह बाद साय कैबिनेट पूरा हो पाया है। सरकार बनने के बाद सीएम साय के साथ कुल 11 मंत्रियों ने शपथ ग्रहण लिया था। 13 मंत्रियों के फॉर्मूले पर तक एक मंत्रीपद खाली था। इस बीच लोकसभा चुनाव में रायपुर से बृजमोहन अग्रवाल ने चुनाव जीता और उन्होंने मं9पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद दो मंत्रियों की जगह खाली हो गई। पिछले 6 माह से नए मंत्रियों की घोषणा काइंतजार होता रहा। इस बीच हरियाणा की तरह 14 मंत्रियों के फॉर्मूले पर सहमति बनी। इस तरह तीन मंत्रियों की जगह खाली हुई। लंबे इंतजार के बाद अब जाकर तीन नए मंत्रियों की घोषणा हुई है। बुधवार को तीनों नए मंत्रियों ने शपथ ग्रहण किया और इसी के साथ साय सरकार का मंत्रीमंडल भी पूरा हो गया।

पुराने मंत्रियों में फिलहाल फेरबदल नहीं
तीन नए मंत्रियों के शपथ लेने के बाद माना जा रहा था कि पुराने मंत्रियों के विभागों में फेरबदल किया जा सकता है लेकिन ऐसा होता दिख नहीं रहा है। फिलहाल संगठन के सूत्रों से पता चला है कि मौजूदा मंत्रियों के विभाग या पद में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। इसका मतलब है कि वर्तमान टीम से किसी को बाहर नहीं किया जाएगा। संभवत: इसे लेकर बाद में निर्णय हो सकता है। तीन नए मंत्रियों को कौन से विभाग दिए जाएंगे इसके आधार पर बाकि मंत्रियों के विभागों का फेरबदल संभव होगा।

विधायक गजेन्द्र यादव, विधायक गुरु खुशवंत साहेब, विधायक राजेश अग्रवाल

नए मंत्रियों के बारे में जानिए

गजेन्द्र यादव : दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव की पृष्ठभूमि आरएसएस से जुड़ी हुई है। इनके पिता बिसरा राम यादव छत्तीसगढ़ प्रांत के संघचालक रह चुके हैं। गजेन्द्र यादव 2 बार भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री रह चुके हैं। 1999 से 2004 तक नगर निगम दुर्ग में पार्षद की जिम्मेदारी निभाने वाले गजेन्द्र यादव ने 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के अरूण वोरा को हराया था। आरएसएस से एक मंत्री की कवायद की जा रही थी जो गजेन्द्र यादव के साथ पूरी हो गई।

राजेश अग्रवाल : अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल पूर्व के कांग्रेस के कद्दावर नेता माने जाते थे। 2024 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा ने विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के सीनियर लीडर व तात्कालीन उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव को राजेश अग्रवाल ने इस चुनाव में हरा दिया। बृजमोहन अग्रवाल के सांसद बनने के बाद साय केबिनेट में अग्रवाल समाज से कोई नहीं था ऐसे में अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल की दावेदारी मजबूत हुई।

गुरु खुशवंत साहेब : आरंग से विधायक गुरु खुशवंत साहेब, सतनामी समाज के गुरु बालदास के बेटे और समाज के गुरु हैं। वे सतनामी समाज के प्रमुख धार्मिक केंद्र भंडारपुरी गुरु गद्दी के उत्तराधिकारी भी हैं। अनुसूचित जाति की सीटों के समीकरण को ध्यान में रखते हुए गुरु को साय सरकार ने अपने मंत्रीमंडल में शामिल किया है। गुरु खुशवंत साहेब ने 2024 के विधानसभा चुनाव में आरंग से कांग्रेस के दिग्गज नेता व तात्कालीन नगरीय निकाय मंत्री रहे शिव डहरिया को हराया था।

You Might Also Like

जूडो सिखाता है साहस, आत्मसंयम और अनुशासन का पाठ: राज्यपाल डेका

अतिक्रमण के खिलाफ एनएचएआई की सख्त कार्रवाई, तेलीबांधा में अवैध एंट्री बंद

प्रमुख सचिव बोरा ने किया आईटीएमएस वार रूम का निरीक्षण, बेहतर प्रबंधन के लिए कार्ययोजना बनाने का निर्देश

राज्यसभा चुनाव : यूपी की10 सीटों पर बिना वोटिंग जीत, भाजपा के 8 और सपा के दो उम्मीदवार निर्वाचित

युवा शक्ति की सक्रिय भागीदारी से ही होगा विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण : मुख्यमंत्री साय

Mohan Rao August 20, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Bhilai Breaking : महाराणा प्रताप भवन के मां जगदंबा मंदिर में सेंधमारी, तीन ताले तोड़कर नगदी ले गए चोर
Next Article Big news : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला, जन सुनवाई के लिए पहुंची थी सीएम, आरोपी गिरफ्तार

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?