ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: प्रधानमंत्री आवास योजना से अमर सिंह उईके का मिट्टी का घर बना पक्का आशियाना
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BasterBreaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

प्रधानमंत्री आवास योजना से अमर सिंह उईके का मिट्टी का घर बना पक्का आशियाना

By Poonam Patel
Published: September 5, 2026
Share
प्रधानमंत्री आवास योजना से अमर सिंह उईके का मिट्टी का घर बना पक्का आशियाना
प्रधानमंत्री आवास योजना से अमर सिंह उईके का मिट्टी का घर बना पक्का आशियाना
SHARE

रायपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना ने आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के अपने पक्के घर के सपने को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। नारायणपुर नगर पालिका परिषद के वार्ड क्रमांक 07 निवासी अमर सिंह उईके भी इस योजना से लाभान्वित होकर अपने परिवार के साथ सुरक्षित और पक्के घर में जीवन बिता रहे हैं।

अमर सिंह उईके बताते हैं कि उनकी उम्र 45 वर्ष है। उनका परिवार लंबे समय से मिट्टी की कच्ची दीवार और खपरैल वाले घर में रह रहा था। बरसात के मौसम में कच्चे घर में रहने के कारण परिवार को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। सीमित आमदनी के चलते अपने परिवार के लिए पक्का मकान बनाना उनके लिए आसान नहीं था।

इसी दौरान उन्हें नगरपालिका द्वारा आयोजित वार्ड शिविर के माध्यम से प्रधानमंत्री आवास योजना के बारे में जानकारी मिली। उन्होंने नगरपालिका परिषद नारायणपुर कार्यालय में जाकर योजना की जानकारी ली और आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन किया। योजना के तहत उनका आवास स्वीकृत हुआ और 29 वर्गमीटर क्षेत्र में 3.05 लाख रुपये की स्वीकृत लागत से उनका पक्का मकान तैयार हुआ। इसमें केंद्रांश 1.50 लाख रुपये, राज्यांश 0.76 लाख रुपये तथा हितग्राही अंश 0.79 लाख रुपये शामिल है। पक्का घर बनने के बाद अमर सिंह उईके और उनके परिवार के जीवन में बड़ा बदलाव आया है। अब उन्हें बारिश और मौसम की परेशानियों की चिंता पहले जैसी नहीं रहती। सुरक्षित आवास मिलने से परिवार को मानसिक शांति और बेहतर जीवन जीने का अवसर मिला है।

अमर सिंह उईके कहते हैं कि पक्का घर हमारे लिए सिर्फ एक मकान नहीं, बल्कि परिवार की सुरक्षा और बेहतर भविष्य का आधार है। प्रधानमंत्री आवास योजना से हमारा वर्षों पुराना सपना पूरा हुआ है। इसके लिए मैं केंद्र और राज्य सरकार के साथ नगरपालिका का आभार व्यक्त करता हूं।

मुख्यमंत्री ने कहा- सरगुजा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और जनजातीय समाज का सशक्तिकरण हमारी सरकार की प्राथमिकता 
गृह मंत्री कल बेमेतरा जिले में विभिन्न कार्यों का भूमिपूजन और शुभारंभ करेंगे
रिलायंस के चेयरमैन मुकेश अंबानी को फिर मिली धमकी, 200 करोड़ के बाद अब मांगे 400 करोड़
भारत के ग्रैंडमास्टर गुकेश बने शतरंज के सबसे युवा विश्व चैंपियन, चीन के लिरेन को हराकर जीता खिताब
चिंतन शिविर 2.0 के दूसरे दिन योग से दिन की शुरुआत, सीएम साय सहित मंत्रियों ने विभिन्न आसनों का किया अभ्यास
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article संस्कृति, भरथरी-पंडवानी से लेकर पंथी, करमा, सुआ और ददरिया तक की होंगी मनमोहक प्रस्तुतियां लोकधुनों और लोकगाथाओं से सजेगा रायपुर का ‘लोकरंग पर्व’
Next Article विकसित छत्तीसगढ़ 2047 के संकल्प से जुड़ेगा युवा, नारायणपुर में ‘युवा उड़ान’ कार्यक्रम का आयोजन हुनरमंद युवा ही गढ़ेंगे स्वर्णिम भविष्य, कौशल विकास से निखरेगी नई पीढ़ी – वन मंत्री केदार कश्यप

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?