ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आधी रात सड़कों पर उतरी दुर्ग पुलिस, नशेड़ी वाहन चालकों से वसूला जुर्माना, फिक्स प्वाइंट पर कार्रवाई
Share
Notification Show More
Latest News
रायगढ़ मेडिकल कॉलेज की उपलब्धि : महिला के पेट से निकाला गया फुटबॉल साइज का ट्यूमर
September 8, 2026
पहाड़ी कोरवा गर्भवती को अस्पताल ले जाकर कराया सुरक्षित प्रसव, ट्रिपलेट्स को दिया जन्म
September 8, 2026
निजी विश्वविद्यालयों की जानकारी के लिए नया वेब पोर्टल शुरू….  राज्यपाल  डेका ने किया शुभारंभ
September 8, 2026
समान नागरिक संहिता- छत्तीसगढ़ में ड्राफ्टिंग तेज… जमीनी सर्वे और अकादमिक शोध पर जोर
September 8, 2026
नवीन आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन में तेजी लाएं, प्रत्येक मापदंड पर दिखे ठोस सुधार- डिप्टी सीएम शर्मा
September 8, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

आधी रात सड़कों पर उतरी दुर्ग पुलिस, नशेड़ी वाहन चालकों से वसूला जुर्माना, फिक्स प्वाइंट पर कार्रवाई

By Mohan Rao Published June 7, 2026
Share
SHARE

भिलाई। दुर्ग पुलिस ने शनिवार की रात को शहर के मुख्य चौक चौराहों पर विशेष जांच अभियान चलाया। यह अभियान नशे में वाहन चलाने वालों पर प्रभारी कार्रवाई के लिए चलाया गया। इस दौरान नशे में वाहन चलाने वाले 15 वाहन चालक पकड़े गए जिन पर न्यायालय द्वारा 12,000 से ₹15,000 तक का अर्थदंड अधिरोपित किया गया। वाहन जांच के दौरान संदिग्ध वाहनों की डिक्की एवं अन्य आवश्यक बिंदुओं की भी सघन जांच कर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई।

सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से दुर्ग पुलिस द्वारा जिले भर में विशेष अभियान चलाकर नशे की स्थिति में वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की गई। इसी कड़ी में 6 जून 2026 को रात्रि 10:00 बजे से 01:00 बजे तक दुर्ग जिले के सभी अनुविभागीय क्षेत्रों में फिक्स पॉइंट स्थापित कर विशेष वाहन जांच अभियान संचालित किया गया। इस दौरान यातायात पुलिस एवं थाना पुलिस की संयुक्त टीमों द्वारा ब्रिथ एनालाइजर मशीन के माध्यम से वाहन चालकों की जांच की गई।

जांच के दौरान कुल 15 वाहन चालक शराब सेवन करने के उपरांत वाहन चलाते पाए गए। सभी के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम की धारा 185 के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए वाहनों को जब्त कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। न्यायालय द्वारा संबंधित वाहन चालकों पर ₹12,000 से ₹15,000 तक का अर्थदंड अधिरोपित किया गया। वाहन जांच के दौरान संदिग्ध वाहनों की डिक्की एवं अन्य आवश्यक सुरक्षा बिंदुओं की भी जांच की गई। अभियान का उद्देश्य सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करना तथा दुर्घटनाओं की संभावनाओं को कम करना रहा।

उक्त अभियान में यातायात पुलिस दुर्ग एवं जिले के समस्त थाना पुलिस स्टाफ द्वारा समन्वित रूप से कार्य करते हुए प्रभावी वाहन जांच एवं वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की गई।  दुर्ग पुलिस ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा है कि शराब सेवन करने के पश्चात किसी भी स्थिति में वाहन न चलाएं। नशे की स्थिति में वाहन चलाना स्वयं एवं अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं के जीवन के लिए गंभीर खतरा उत्पन्न करता है। सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें तथा सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। जिले में इस प्रकार की सघन जांच एवं वैधानिक कार्यवाही आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

You Might Also Like

रायगढ़ मेडिकल कॉलेज की उपलब्धि : महिला के पेट से निकाला गया फुटबॉल साइज का ट्यूमर

पहाड़ी कोरवा गर्भवती को अस्पताल ले जाकर कराया सुरक्षित प्रसव, ट्रिपलेट्स को दिया जन्म

निजी विश्वविद्यालयों की जानकारी के लिए नया वेब पोर्टल शुरू….  राज्यपाल  डेका ने किया शुभारंभ

समान नागरिक संहिता- छत्तीसगढ़ में ड्राफ्टिंग तेज… जमीनी सर्वे और अकादमिक शोध पर जोर

नवीन आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन में तेजी लाएं, प्रत्येक मापदंड पर दिखे ठोस सुधार- डिप्टी सीएम शर्मा

Mohan Rao June 7, 2026
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article डिप्टी सीएम अरुण साव का निर्देश : स्वच्छता दीदियोंं की नियमित रूप से हो स्वास्थ्य जांच, सुरक्षा किट भी दें
Next Article ‘सन्डे ऑन सायकल’ कार्यक्रम में शामिल हुए डिप्टी सीएम साव, साइकिल चलाकर दिया फिट रहने का संदेश

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?