ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना : सीएम साय बोले- अधिकारी व कर्मचारी अपने घरों में लगाएं सोलर पॉवर प्लांट
Share
Notification Show More
Latest News
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में साकार हो रहा सशक्त और विकसित भारत का सपना : मुख्यमंत्री साय
October 10, 2026
छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी खरीदी
October 10, 2026
साइबर अपराधों से सुरक्षा के लिए जनभागीदारी जरूरी, जागरूकता को जनआंदोलन बनाना होगा : मुख्यमंत्री साय
October 10, 2026
हाईकोर्ट की रोक के बाद छत्तीसगढ़ सरकार ने स्थगित की सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा
October 10, 2026
जूडो सिखाता है साहस, आत्मसंयम और अनुशासन का पाठ: राज्यपाल डेका
October 9, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना : सीएम साय बोले- अधिकारी व कर्मचारी अपने घरों में लगाएं सोलर पॉवर प्लांट

By Mohan Rao Published August 6, 2025
Share
पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना
SHARE

छत्तीसगढ़ सरकार दे रही है 45 हजार से एक लाख 8 हजार रूपए तक अनुदान

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदुषण मुक्त बिजली की ओर छत्तीसगढ़ को अग्रसर करने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना को प्रात्साहित करने संबंधितों को निर्देश दिए हैं। सीएम साय ने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना को अधिक से अधिक घरों तक पहुंचाने के लिए अधिकारियों व कर्मचारियों को अपने अपने आवासीय परिसरों में सोलर पॉवर प्लांट लगाने कहा है।

सीएम साय ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का उददेश्य सौर उर्जा का अधिकाधिक उपयोग करने हेतु घर-घर आवश्यकता अनुरूप सौर उर्जा संयंत्र स्थापित कर उपभोक्ताओं को बिजली के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने एवं मासिक बिजली बिल में कमी लाना है। योजना के तहत रूफटॉप सोलर पॉवर प्लांट स्थापित करने के लिए एक वॉट से तीन किलो वॉट तक पर केन्द्रीय और राज्य सरकार द्वारा एक वॉट पर 45 हजार से तीन किलो वॉट पर एक लाख 8 हजार रूपए तक अनुदान दिया जाएगा।

मुख्य अभियंता छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड रायपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत नवीकरणीय ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने हेतु छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत कंपनी के सभी नियमित अधिकारी व कर्मचारियों को अपने आवासीय परिसरों में रूफटॉप सोलर पॉवर प्लांट स्थापित करने की सलाह दी जाती है। सोलर प्लांट केन्द्रीय और राज्य वित्तीय सहायता के रूप में 45 हजार रूपए से एक लाख 8 हजार रूपए तक अनुदान दिए जाने का प्रावधान है।

उन्होने कहा कि अधिकारी व कर्मचारी अपने स्वयं के आवासीय परिसर में रूफटॉप सोलर प्लांट की स्थापना किया जाना सुनिश्चित करें। । जो अधिकारी व कर्मचारी बोर्ड क्वार्टर, किराए के मकान या बहुमंजिला इमारतों में रह रहे हैं, वे अपने गृहनगर (छत्तीसगढ़ राज्य) में स्थित स्वयं के या पुश्तैनी मकान पर रूफटॉप सोलर पॉवर प्लांट स्थापित कर सकते हैं। बहुमंजिला इमारत में रहने वाले अधिकारी व कर्मचारी, वर्चुअल नेट मीटरिंग के माध्यम से रिहायशी सोसाइटी सदस्यों के समन्वय में आवेदन कर सकते हैं। योजना के तहत रूफटॉप सोलर पॉवर प्लांट स्थापित करने के लिए एक वॉट से तीन किलो वॉट तक पर केन्द्रीय और राज्य सरकार द्वारा 45 हजार से एक लाख 8 हजार रूपए तक अनुदान दिया जाएगा।

मुख्य अभियंता छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड ने कहा कि अधिकारी व कर्मचारियों को एक वॉट से तीन किलो वॉट तक की क्षमता के रूफटॉप सोलर पॉवर प्लांट स्थापित करने हेतु 6 प्रतिशत के ब्याज दर पर 10 वर्षों के लिए बैंक द्वारा लोन की सुविधा है उपलब्ध करायी जाएगी, जिसकी EMI राशि समान्य मासिक बिल से भी कम है। उन्होने अधिकारी व कर्मचारियों से अनुरोध किया है कि 3 माह के भीतर अपने परिसरों में रूफटॉप सोलर प्लांट स्थापित करें अन्यथा पॉवर कंपनी द्वारा दी जा रही बिजली बिल में विशेष रियायत की सुविधा को स्थगित किये जाने पर विचार किया जाएगा। इसलिए उक्त योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाये एवं अधिक जानकारी के लिए पी.एम.सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना आनलाईने पोर्टल पर लॉग ऑन कर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

You Might Also Like

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में साकार हो रहा सशक्त और विकसित भारत का सपना : मुख्यमंत्री साय

छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी खरीदी

साइबर अपराधों से सुरक्षा के लिए जनभागीदारी जरूरी, जागरूकता को जनआंदोलन बनाना होगा : मुख्यमंत्री साय

हाईकोर्ट की रोक के बाद छत्तीसगढ़ सरकार ने स्थगित की सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा

जूडो सिखाता है साहस, आत्मसंयम और अनुशासन का पाठ: राज्यपाल डेका

Mohan Rao August 6, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Breaking News : छत्तीसगढ़ के रास्ते बिहार जा रही थी शराब, जशपुर में पुलिस ने धर दबोचा, ट्रक सहित माल जब्त
Next Article रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर सख्ती, जांजगीर-चांपा में तीन जेसीबी व एक हाईवा वाहन जब्त

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?