ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दुर्ग सांसद विजय बघेल की कल रेलवे जीएम से होगी बैठक, यात्री सुविधा व रेल विकास पर होगी चर्चा
Share
Notification Show More
Latest News
संगठन विस्तार की रणनीति पर मंथन, अपना दल (एस) ने तेज की 2028 की तैयारी
संगठन विस्तार की रणनीति पर मंथन, अपना दल (एस) ने तेज की 2028 की तैयारी
September 29, 2026
पर्यटन के नक्शे पर जशपुर की नई पहचान, ‘ट्रिप्पी हिल्स’ को सर्वश्रेष्ठ एडवेंचर टूरिज्म अवॉर्ड
September 29, 2026
सिंगापुर-इंडिया नेटवर्क फॉर ग्रोथ फोरम के लिए छत्तीसगढ़ का चयन, सीएम साय करेंगे नेतृत्व
September 29, 2026
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग : चयन ट्रायल के पहले दिन 223 खिलाड़ी उतरे मैदान पर
September 29, 2026
मुख्यमंत्री साय की घोषणा पर अमल, कुनकुरी में दो विकास कार्यों को मिली स्वीकृति
September 29, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedRaipur

दुर्ग सांसद विजय बघेल की कल रेलवे जीएम से होगी बैठक, यात्री सुविधा व रेल विकास पर होगी चर्चा

By Mohan Rao Published June 29, 2025
Share
सांसद विजय बघेल
SHARE

भिलाई। दुर्ग सांसद विजय बघेल की सोमवार 30 जून को रायपुर मंडल प्रबंधक कार्यालय में  दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर मंडल के महाप्रबंधक तरुण प्रकाश के साथ महत्वपूर्ण बैठक होगी। इस बैठक में दुर्ग में यात्री सुविधाओं व रेलवे के विकास को लेकर चर्चा की जाएगी। इस दौरान कुछ महत्वपूर्ण ट्रेनों को दुर्ग से शुरू करने व कुछ रूट पर नई ट्रेनों के संचालन को लेकर भी चर्चा संभव है।

सोमवार को होने वाली बैठक में सांसद विजय बघेल यात्री सुविधाओं तथा रेल विकास से संबन्धित कार्यों एवं मुद्दों पर चर्चा करेगें। इनमें  मरोदा स्टेशन से दुर्ग लिंक केबिन लाईन को चालू किया जाना, अमृत भारत योजना अंतर्गत दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के रेलवे स्टेशनों में हो रहे पुनःनिर्माण कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण करने, दुर्ग से रावघाट तक दोहरीकरण रेलवे लाईन का निर्माण व विद्युतीकरण, दुर्ग-मरोदा स्टेशन के मध्य रिसाली फाटक से बोरसी फाटक के मध्य पैसेंजर हाल्ट स्टेशन का निर्माण, चंद्रपुर (गढ़चिरौली) -जगदलपुर प्रस्तावित रेल लाईन को दल्लीराजहरा से होते हुए परिचालन, नवा रायपुर – राजिम- धमतरी रेल लाईन को जल्द से जल्द शुरु किया जाने, रिसामा रेलवे स्टेशन के समीप फाटक पर ओवर ब्रिज निर्माण , कुम्हारी रेलवे स्टेशन के निकट कैवल्यधाम के रेलवे फाटक को अंडर ब्रिज निर्माण, दुर्ग-दल्लीराजहरा-दुर्ग का नियमित परिचालन, बिलासपु ,रायपुर, दुर्ग, दल्लीराजहरा के लिए नई ट्रेन का परिचालन जैसी मांगे है।

इन ट्रेनों के विस्तार की हो सकती है मांग
इसके अलावा विदर्भ एक्सप्रेस का विस्तार दुर्ग तक किए जाने, गरीब- रथ एक्सप्रेस को रायपुर-लखनऊ-रायपुर, हसदेव एक्सप्रेस एवं गाड़ी संख्या 08261 बिलासपुर – रायपुर पैसेंजर ट्रेन का परिचालन दुर्ग स्टेशन से किया जाने, गाड़ी संख्या 12924 नागपुर-इंदौर का परिचालन रायपुर किए जाने, दुर्ग-टाटानगर-दुर्ग स्टीलसिटी एक्सप्रेस चलाने जैसी मांगे शामिल हो सकती है। इसके अलावा गाड़ी संख्या 68724 गोंदिया – रायपुर लोकल का फिर से शुरू करने, छत्तीसगढ़ से बेंगलुरु के लिए एक अतिरिक्त सीधी ट्रेन सेवा शुरू किया जाना, दुर्ग एवं रायपुर रेलवे स्टेशन से रामेश्वरम, कन्याकुमारी, सोमनाथ, मदुरै, जोधपुर, चण्डीगढ़, हरिद्वार, गुवाहटी, अगतरतला, डिब्रूगढ़ रेलवे स्टेशन तक नयी ट्रेन सेवा एवं अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत रूप से चर्चा की जायेगी।

दुर्ग से पलासा के लिए भी है सीधी ट्रेन की मांग
इन सबके अलावा दुर्ग भिलाई के लोगों की एक महत्वपूर्ण मांग भी है। दुर्ग से विजयनगरम होते हुए पलासा बरहमपुर तक एक सीधी ट्रेन की मांग बरसों से की जा रही है। आंध्र व ओड़िशा लाखों रहवासियों की यह एक महत्वपूर्ण मांग है जिसके लिए लगभग 20 वर्षों से भी अधिक समय से संघर्ष किया जा रहा है। कई सांसद बदल गए और केवल आश्वासन तक ही यह मांग सिमट गई है। दुर्ग के वर्तमान सांसद विजय बघले से आंध्र ओडिशा के लोगों की उम्मीद टिकी हुई है कि वे सोमवार को होने वाली बैठक में इस मुद्दे पर भी सार्थक पहल करेंगे।

पिछले वर्ष की गई मांगे हुई पूरी
विगत वर्ष 2024 में सांसदों के साथ हुई बैठक में उठाए गए मुद्दों पर रेल प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए कई मांगे पूर्ण की है। नई ट्रेनों की मांग जैसे कुंभ स्पेशल होली स्पेशल छठ स्पेशल दीपावली स्पेशल चलाई गई है ।अमृत भारत स्टेशन स्टेशन योजना के तहत रायपुर मंडल के उरकुरा, भिलाई एवं भानुप्रतापपुर स्टेशनों का कायाकल्प कर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ऑनलाइन माध्यम से उद्घाटन किया गया । अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पुनर्विकसित अन्य रेलवे स्टेशनों के निर्माण कार्यों तेजी के साथ किए जा रहे है । विगत बैठक में ट्रेनों के रद्द होने की पूर्व सूचना दिए जाने, भिलाई में कुलियों (सहायक) की संख्या बढ़ाये जाने, रेनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम इस पर रेलवे ने रायपुर मंडल में 133 नग रेनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम का निर्माण कर चुका हैं। बिलासपुर- रीवा एक्सप्रेस का दुर्ग तक विस्तार जिस पर रेलवे ने पत्राचार किया है ।

You Might Also Like

पर्यटन के नक्शे पर जशपुर की नई पहचान, ‘ट्रिप्पी हिल्स’ को सर्वश्रेष्ठ एडवेंचर टूरिज्म अवॉर्ड

सिंगापुर-इंडिया नेटवर्क फॉर ग्रोथ फोरम के लिए छत्तीसगढ़ का चयन, सीएम साय करेंगे नेतृत्व

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग : चयन ट्रायल के पहले दिन 223 खिलाड़ी उतरे मैदान पर

मुख्यमंत्री साय की घोषणा पर अमल, कुनकुरी में दो विकास कार्यों को मिली स्वीकृति

बस्तर दशहरा के मुरिया दरबार में शामिल होंगी राष्ट्रपति मुर्मू, 23 अक्टूबर को जगदलपुर में होगा आयोजन

Mohan Rao June 29, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मन की बात : पीएम मोदी बोले- आपातकाल में की गई संविधान की हत्या… 10 वर्षों में योग और भी हुआ भव्य
Next Article shreekanchanpath 256 # 29 June 2025

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?