ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जहां से हुआ रामसेतु का निर्माण वहां पहुंचे पीएम मोदी, प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कर रहे विशेष अनुष्ठान का पालन
Share
Notification Show More
Latest News
छत्तीसगढ़ के 850 श्रद्धालु विशेष ट्रेन से अयोध्या धाम रवाना, श्रद्धालुओं को मिल रहा निःशुल्क तीर्थयात्रा का अवसर
October 21, 2026
पुलिस स्मृति दिवस : शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, बलिदान को किया याद
October 21, 2026
अर्बन चैलेंज फंड से छत्तीसगढ़ के शहरों के सुनियोजित विकास को मिलेगी नई गति – मुख्यमंत्री साय
October 21, 2026
कमीशन के लालच में दिए बैंक खाते, साइबर ठगी के लाखों रुपए का ट्रांजेक्शन… 13 आरोपी गिरफ्तार
October 21, 2026
कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में 12 दिन पहले शुरू हुई सफारी, बम्बू राफ्टिंग का रहेगा रोमांच
October 21, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedNational

जहां से हुआ रामसेतु का निर्माण वहां पहुंचे पीएम मोदी, प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कर रहे विशेष अनुष्ठान का पालन

By Om Prakash Verma Published January 21, 2024
Share
जहां से हुआ रामसेतु का निर्माण वहां पहुंचे पीएम मोदी, प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कह रहे विशेष अनुष्ठान का पालन
जहां से हुआ रामसेतु का निर्माण वहां पहुंचे पीएम मोदी, प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कह रहे विशेष अनुष्ठान का पालन
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को तमिलनाडु के रामेश्वरम में अरिचल मुनाई पॉइंट पहुंचे। उन्होंने यहां सुबह-सुबह ही पूजा अनुष्ठान किया। मान्यता है कि अरिचल मुनाई वही जगह है, जहां से लंका के लिए राम सेतु का निर्माण शुरू हुआ था। इसके बाद पीएम मोदी रामेश्वरम के कोदंडारामस्वामी मंदिर में भी दर्शन पूजन किया। कोदंडारामा नाम का अर्थ है धनुषधारी राम। ऐसा माना जाता है कि यहीं पर विभिषण पहली बार भगवान राम से मिले थे और उनसे शरण मांगी थी। ऐसी भी मान्यता है कि इसी जगह पर भगवान राम ने विभिषण का राज्याभिषेक किया था।

शनिवार को रामेश्वरम पहुंचे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री ने धनुषकोडी का भी दौरा किया। मान्यता है कि धनुषकोडी से ही भगवान राम ने रावण को युद्ध में हराने की शपथ ली थी। यह पवित्र स्थान, जहां से भगवान राम ने लंका की चढ़ाई शुरू की थी, यह किसी भी चुनौती से लडऩे की भारत की क्षमता का परिचायक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को तमिलनाडु दौरे पर पहुंचे थे। वहां उन्होंने शनिवार को तिरुचिरापल्ली के श्रीरंगनाथस्वामी मंदिर में दर्शन किए। दोपहर में उन्होंने रामेश्वरम में रोड शो किया। इसके बाद प्रधानमंत्री ने रामेश्वरम के अग्नितीर्थम तट पर जाकर समुद्र में डुबकी भी लगाई और भगवान रामनाथस्वामी मंदिर में पूजा की। पीएम मोदी ने रामायण पाठ और भजन संध्या में भी हिस्सा लिया।

प्रधानमंत्री 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 दिन के विशेष अनुष्ठान का पालन कर रहे हैं। इसके तहत वह देशभर में भगवान राम से जुड़े प्रमुख मंदिरों में दर्शन और पूजन कर रहे हैं। इसी के तहत शनिवार को उन्होंने तिरुचिरापल्ली के श्रीरंगनाथस्वामी मंदिर और रामेश्वर के रामनाथस्वामी मंदिर में भी दर्शन पूजन किया। ऐसी मान्यता है कि इन दोनों मंदिरों का भगवान राम के जीवन से जुड़ाव रहा है। आज प्रधानमंत्री द्वारा रामेश्वरम के तट पर किया गया पूजन भी उसी अनुष्ठान का हिस्सा है।

22 जनवरी को ऐसा रहेगा पीएम मोदी का कार्यक्रम
राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम 22 जनवरी को आयोजित होगा। प्रधानमंत्री मोदी 22 जनवरी को सुबह करीब साढ़े 10 बजे अयोध्या पहुंचेंगे। सरकार की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, प्रधानमंत्री अयोध्या एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर द्वारा श्रीरामजन्मभूमि स्थल पहुंचेंगे। यहां वह करीब तीन घंटे रहेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री भगवान राम की प्रतिमा पर बंधी पट्टी खोलेंगे और रामलला को सोने की सलाई से काजल लगाएंगे और उन्हें शीशा दिखाएंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री अयोध्या में जनसभा को भी संबोधित करेंगे और शाम साढ़े तीन बजे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ के 850 श्रद्धालु विशेष ट्रेन से अयोध्या धाम रवाना, श्रद्धालुओं को मिल रहा निःशुल्क तीर्थयात्रा का अवसर

पुलिस स्मृति दिवस : शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि, बलिदान को किया याद

अर्बन चैलेंज फंड से छत्तीसगढ़ के शहरों के सुनियोजित विकास को मिलेगी नई गति – मुख्यमंत्री साय

कमीशन के लालच में दिए बैंक खाते, साइबर ठगी के लाखों रुपए का ट्रांजेक्शन… 13 आरोपी गिरफ्तार

कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में 12 दिन पहले शुरू हुई सफारी, बम्बू राफ्टिंग का रहेगा रोमांच

Om Prakash Verma January 21, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article shreekanchanpath 331 # 14 Sep 2024 shreekanchanpath 99 # 21 January 2024
Next Article अंतरिक्ष से कैसा दिखता है अयोध्या का राम मंदिर?…. इसरो ने साजा की सेटेलाइट से ली गई तस्वीरें

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?