ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: महिला प्राध्यापकों ने एक-दूसरे पर बरसाई फूलों की पंखुडिय़ा, गीत, संगीत, नृत्य के रंगारंग कार्यक्रम के बीच मनाई होली
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

महिला प्राध्यापकों ने एक-दूसरे पर बरसाई फूलों की पंखुडिय़ा, गीत, संगीत, नृत्य के रंगारंग कार्यक्रम के बीच मनाई होली

By @dmin
Published: March 28, 2022
Share
महिला प्राध्यापकों ने एक-दूसरे पर बरसाई फूलों की पंखुडिय़ा, गीत, संगीत, नृत्य के रंगारंग कार्यक्रम के बीच मनाई होली
महिला प्राध्यापकों ने एक-दूसरे पर बरसाई फूलों की पंखुडिय़ा, गीत, संगीत, नृत्य के रंगारंग कार्यक्रम के बीच मनाई होली
SHARE

दुर्ग। होली पर्व के दस दिनों बाद भी न तो रंगों की बरसात थमी नहीं है न उमंग और उत्साह में कोई कमी आई है। रंगों के साथ फूलों की बारिश पूरे उत्साह के साथ हो रही है। ऐसे ही एक आयोजन में दुर्ग.भिलाई के प्रमुख महाविद्यालयों की महिला प्राध्यापकों ने होली मिलन समारोह मनाया। महिला शक्ति ने एक.दूसरे पर प्रतीकात्मक रूप से रंग लगाकर पर्व की बधाई दी। रंग.बिरंगे फूल जमकर बरसाए गए। आयोजन के दौरान सामाजिक एकता.सद्भावना की खुशबू भी बिखरी। पर्वावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। दुर्ग शहर के एक निजी होटल में हुए होली मिलन कार्यक्रम के प्रारंभ में वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा ने राधे.कृष्ण की पूजा अर्चना के बाद कार्यक्रम में शामिल सभी महिलाओं को होली पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी।

वोरा ने कहा कि यह एक अनूठा आयोजन है जिसमें महाविद्यालयों की महिला प्राध्यापक होली पर्व मनाने के साथ ही पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सद्भावना का संदेश दे रहे हैं। साइंस कॉलेज की प्राध्यापक डॉ अनुपमा अस्थाना, डॉ जगजीत कौर, कन्या महाविद्यालय से डॉ अनीता सहगल, डा आरती गुप्ता, सेक्टर 9 महाविद्यालय से मधु ने अतिथियों का स्वागत किया। शासकीय डॉ वा.वा. पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय दुर्ग के जनभागीदारी समिति की अध्यक्ष प्रीति मिश्रा ने पूरे कार्यक्रम का संयोजन किया। इस मौके पर प्रीति मिश्रा ने कहा कि महाविद्यालयों में काम के बोझ और तनाव भरे माहौल से महिला अध्यापकों को दूर रखने और एक सामाजिक संदेश देने के लिए होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया है। विशिष्ट अतिथि विधायक अरुण वोरा की पत्नी मंजू वोरा ने कहा कि होली उमंगों का त्योहार है। फूलों और रंग.गुलाल से सारे भेदभाव मिट जाते हैं।

दुर्ग के महापौर धीरज बाकलीवाल की पत्नी श्वेता बाकलीवाल ने कहा कि ऐसे आयोजन होते रहना चाहिए। स्वरूपानंद महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ हंसा शुक्ला ने कहा कि यह अनूठा कार्यक्रम है। इसके माध्यम से कई महाविद्यालयों की प्राध्यापक सखियां आपस में मिलकर उत्साहित और प्रफुल्लित माहौल में पर्व मना रही हैं। इस मौके पर साइंस कॉलेज की प्रोफेसर कल्पना अग्रवाल का जन्मदिन भी मनाया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ रेशमा लाकेश ने किया। कार्यक्रम में मीमांसा वोरा, डॉ नसरीन हुसैन, साइंस कालेज से उपमा श्रीवास्तव, त्रिलोचन कौर, ज्योति धारकर, सेक्टर 9 गल्र्स कॉलेज से निधि मोनिका शर्मा, एम माधुरी, अंजू बाकलीवाल, अंकिता स्वर्णकार सहित बड़ी तादाद में महिला प्राध्यापक उपस्थित रही।

कॉलेज की महिला अध्यापकों ने रंगारंग प्रस्तुतियां दी
आयोजन के दौरान उपस्थित महिला प्राध्यापकों ने गीत.संगीत और डांस की मनमोहक प्रस्तुतियों से सभी का दिल जीत लिया। पूरे आयोजन के दौरान एक.दूसरे पर फूलों की पंखुडयि़ों की बौछार होती रही। रंग.गुलाल के साथ फूलों की खुशबू से कार्यक्रम स्थल महकता रहा। डॉ ऋचा ठाकुर ने पिया तोसे नैना पर मनोहारी नृत्य किया। डॉ ऋतु दुबे, अंकिता स्वर्णकार सहित सभी उपस्थित महिला प्राध्यापकों ने नृत्य किया। विज्ञान महाविद्यालय की विजय लक्ष्मी नायडू ने कृष्ण भजन गाकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। सभी को फूलों का गमला भेंट स्वरूप प्रदान किया गया। आभार प्रदर्शन डॉ ऋचा ठाकुर ने किया।

यूक्रेन संकट के बीच क्वॉड देशों का सम्मेलन, पीएम मोदी और जो बाइडेन भी लेंगे हिस्सा
मुस्लिम युवा बेमेतरा के द्वारा के छोटी सी सहयोग तथा अपील
सद्भावना दिवस: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की वर्चुअल उपस्थिति में भिलाई के नागरिकों को मिला काबिज भूमि पर मालिकाना हक…. 678 हितग्राहियों को वितरित किए गए पट्टे
Big News: मौत से जिंदगी छीन लाया 4 साल का शिवम, गोद में लेकर उछल पड़ी एनडीआरएफ की टीम
21 को सीडब्ल्यूसी की बैठक, लोकसभा चुनाव की रणनीति पर होगी चर्चा!, एकता की थीम ‘मैं नहीं, हम’ के साथ आगे बढ़ेगी कांग्रेस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ठगड़ाबांध ओवरब्रिज में बनेगा रोड डिवाइडर, टूटे हिस्से की फौरन मरम्मत करने वोरा ने विभागीय अफसरों को दिये सख्त निर्देश ठगड़ाबांध ओवरब्रिज में बनेगा रोड डिवाइडर, टूटे हिस्से की फौरन मरम्मत करने वोरा ने विभागीय अफसरों को दिये सख्त निर्देश
Next Article मुख्यमंत्री ने भक्त माता कर्मा की विधिवत पूजा-अर्चना कर राज्य की खुशहाली की कामना…
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?