ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: जशपुर में तस्करों से 8 गायों को छुड़ाया, जंगल के रास्ते झारखंड ले जा रहे थे तस्कर… पुलिस को देख भागे
Share
Notification Show More
Latest News
मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट में छत्तीसगढ़ पर्यटन की प्रभावशाली उपस्थिति, अंतर्राज्यीय पर्यटन सहयोग को मिला नया आयाम
October 10, 2026
चाइल्ड लाइन में महिला से मारपीट करने वाला यूट्यूबर गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
October 10, 2026
हाथियों के उत्पात से प्रभावित गांवों में पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, ग्रामीणों से मिले… दिए त्वरित राहत के निर्देश
October 10, 2026
नवा रायपुर में बैडमिंटन अकादमी शुरू करेंगे पुलेला गोपीचंद, प्रदेश की प्रतिभाओं को मिलेगा विश्वस्तरीय प्रशिक्षण
October 10, 2026
ऑटोम्यूटेशन से मिली बड़ी राहत, तहसील कार्यालय की दौड़भाग और लंबे इंतजार से मिली मुक्ति
अब नामांतरण के लिए महीनों का इंतजार नहीं, रजिस्ट्री होते ही मंगल सिंह सांडिया का पूरा हुआ काम
October 10, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeatured

जशपुर में तस्करों से 8 गायों को छुड़ाया, जंगल के रास्ते झारखंड ले जा रहे थे तस्कर… पुलिस को देख भागे

By Mohan Rao Published June 20, 2025
Share
तस्करों से 8 गायों को छुड़ाया
SHARE

जशपुर। गौ तस्करों पर कड़ी कार्रवाई के लिए जशपुर पुलिस ने ऑपरेशन शंखनाद चलाया है। इस अभियान के तहत लगातार तस्करों की धरपकड़ की जा रही है, लेकिन गौ तस्कर अलग-अलग रूट से तस्करी करने की कोशिशें कर रहे हैं। इसी कड़ी में जशपुर पुलिस ने 8 गौवंश को छुड़ाने में सफलता पाई है। पुलिस को देखकर आरोपी फरार हो गए। आरोपियों के विरुद्ध चौकी मनोरा में छग कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004की धारा 4,6,10, व पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960की धारा 11(1)(क), 110(घ) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

बता दें एसएसपी शशि मोहन सिंह के नेतृत्व में ऑपरेशन शंखनाद के तहत लगातार गौ वंशों की तस्करी के खिलाफ कार्यवाही कर रही है। जशपुर पुलिस के द्वारा अब तक 1000 से अधिक गौ वंशों को तस्करों के चंगुल से छुड़ाया जा चुका है, व तस्करी में संलिप्त 126 लोगों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही भी की गई है। इसी क्रम में जशपुर पुलिस को चौकी मनोरा क्षेत्रांतर्गत फिर 8 गौ वंशों को तस्करों से मुक्त कराने में सफलता मिली है।

दरअसल चौकी मनोरा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ व्यक्ति चौकी मनोरा क्षेत्रांतर्गत ग्राम पोड़ी पटकोना , खरवाटोली के रास्ते गौ वंशों को बेरहमी पूर्वक मारते पीटते हुए, जंगल के रास्ते झारखंड राज्य की ओर ले जा रहे हैं। जिस पर चौकी मनोरा पुलिस के द्वारा सूचना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराते हुए, एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देश पर तत्काल पुलिस टीम के साथ ग्राम पोड़ी पटकोना रवाना किया गया। मौके पर जाकर देखा तो पाया कि दो व्यक्ति 8 गौ वंशों को बेरहमी पूर्वक मारते, पीटते हुए हांक कर ले जा रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने घेराबंदी की। पुलिस को देखकर आरोपी गौ वंशों को छोड़कर, जंगल का फायदा उठा कर फरार हो गए,। पुलिस के द्वारा मौके से सभी 8 नग गौ वंशों को सकुशल बरामद कर लिया गया है। व पशु चिकित्सक के द्वारा उनका स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया गया है। पुलिस के द्वारा फरार तस्करों की पतासाजी की जा रही है।

मामले की कार्यवाही व गौ वंशों की सकुशल बरामदगी में चौकी प्रभारी मनोरा उप निरीक्षक दिनेश कुमार पुरैना, प्रधान आरक्षक एडवर्ड जेम्स तिर्की, प्रीतम टोप्पो, आरक्षक, जगजीवन प्रसाद यादव, रविन्द्र सिंह पैंकरा की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। कार्रवाई के संबंध में एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि पुलिस ने 08 नग गौ वंशों को तस्करों से मुक्त कराया है, फरार तस्करों की पतासाजी जारी है, जिन्हें शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा, ऑपरेशन शंखनाद जारी रहेगा

You Might Also Like

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट में छत्तीसगढ़ पर्यटन की प्रभावशाली उपस्थिति, अंतर्राज्यीय पर्यटन सहयोग को मिला नया आयाम

चाइल्ड लाइन में महिला से मारपीट करने वाला यूट्यूबर गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

हाथियों के उत्पात से प्रभावित गांवों में पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, ग्रामीणों से मिले… दिए त्वरित राहत के निर्देश

नवा रायपुर में बैडमिंटन अकादमी शुरू करेंगे पुलेला गोपीचंद, प्रदेश की प्रतिभाओं को मिलेगा विश्वस्तरीय प्रशिक्षण

अब नामांतरण के लिए महीनों का इंतजार नहीं, रजिस्ट्री होते ही मंगल सिंह सांडिया का पूरा हुआ काम

Mohan Rao June 20, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article यातायात विभाग ने लगाए ब्लाइंड स्पॉट से संबंधित होर्डिंग, वाहन चालकों को किया जा रहा जागरूक
Next Article भिलाई में युवक से अप्राकृतिक सेक्स कर बनाया Video, वायरल करने का डर दिखाकर ऐंठे 29 लाख, आरोपी गिरफ्तार

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?