भिलाई। युवक से अप्राकृतिक संबंध बनाकर उसकी उसकी वीडियो बनाने व ब्लैमेलिंग का मामला सामने आया है। सब्जी के व्यापार कराने का भरोसा दिलाकर युवक से अप्राकृतिक संबंध बनाए और उसका वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 29 लाख रुपए ऐंट लिए। इस मामले में पीड़ित युवक की शिकायत पर जामुल पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार इस सबंध में जवाहर नगर निवासी शुभम कुमार गुप्ता ने जामुल थाने में शिकायत दर्ज कराई। युवक ने बताया कि वह प्राईवेट कंपनी में काम करता था। इस दौरान उसका परिचय आलोक मिश्रा से हुई। आलोक मिश्रा ने प्रार्थी को सब्जी व्यवसाय करने व उसमें भारी मुनाफा होने का लालच दिया। इसके बाद उससे नजदीकियां बढ़ाई और अप्राकृतिक संबंध बनवाकर वीडियो बना लिया। वीडियो सार्वजनिक करने का भय दिखाकर आलोक मिश्रा ने प्रार्थी से 29 लाख 40 हजार 611 रुपए ऐंठ लिए। प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
जामुल पुलिस द्वारा मामले को संज्ञान में लेकर त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी आलोक मिश्रा पिता रमेश मिश्रा (25) निवासी छपड़ौर थाना मानपुर जिला उमरिया मध्य प्रदेश हाल पता एलआईजी 42 हाउसिंग बोर्ड भिलाई को घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी से पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा अपना जुर्म स्वीकार करते हुए प्रार्थी से 29,40,611 रुपए लेना स्वीकार किया। इसके बाद जामुल पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया। इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी जामुल निरीक्षक राजेश मिश्रा, उप निरीक्षक सौमित्री भोई, प्रधान आरक्षक संदीप बंजारे, आर रूपनारायण बाजपेयी, चन्द्रभान यादव, अतुल सिंह, संजय मिश्रा, तीरिथ बंजारे का विशेष योगदान रहा।




