ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राजधानी में ट्रैफिक के अफसरों की बस व ट्रेवल्स संचालकों के साथ हुई बैठक, बस संचालन को लेकर दिए निर्देश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhCrimeFeaturedRaipur

राजधानी में ट्रैफिक के अफसरों की बस व ट्रेवल्स संचालकों के साथ हुई बैठक, बस संचालन को लेकर दिए निर्देश

By Mohan Rao
Published: June 9, 2025
Share
रायपुर में ट्रैफिक के अफसरों ने ली बस संचालकों की बैठक
SHARE

रायपुर। राजधानी के अंतर्राज्यीय बस स्टैंड भाठागांव से बसों के संचालन को लेकर लोगों से मिल रही लगातार शिकायतों एवं सड़क हादसों को देखते हुए एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा बस संचालकों की बैठक लेकर समझाईश दिये जाने का निर्देश दिया। इस पर डॉ. प्रशांत शुक्ला अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा गुरजीत सिंह एवं सतीष ठाकुर उप पुलिस अधीक्षक यातायात व भाठागांव बस स्टैंड यातायात थाना प्रभारी निरीक्षक शील आदित्य सिंह की उपस्थिति में 46 बस संचालकों का यातायात कार्यालय के मीटिंग हॉल में बैठक लिया।

बैठक में रायल ट्रेव्हल्स के संचालक अनवर अली, दुबे ट्रेव्हल्स के संचालक जसविंदर सिंह , महेन्द्रा ट्रेव्हल्स के संचालक इंदरदीप सिंह, साई ट्रेव्हल्स, जीवन महेन्द्रा बस सर्विस, शताब्दी बस सर्विस, न्यू बस सर्विस, लक्ष्मी ट्रेव्हल्स, आयान ट्रेव्हल्स, कसार ट्रेव्हल्स, राधे कृष्ण ट्रेव्हल्स, प्रांजल ट्रेव्हल्स, होरा ट्रेव्हल्स, पायल ट्रेव्हल्स, राजहंस ट्रेव्हल्स , सुमीत रोडवेज एवं ट्रेव्हल्स के संचालकगण एवं पदाधिकारी कुल 46 लोग उपस्थित हुए।

एएसपी डॉ. प्रशांत शुक्ला ने कहा कि राजधानी के यातायात का बड़ा हिस्सा बस ट्रांसपोर्ट सिस्टम का है। राजधानी के बस स्टैंड से दूसरे राज्यों में बसों का संचालन होता है। राजधानी में आपके बसों से दूसरे राज्य के लोग जब सफर करते है और परिवहन सिस्टम का आकलन करते है तो आपके द्वारा बनाये गये छबि पूरे राज्य की छबि को प्रदर्शित करती है। ट्रांसपोर्ट सिस्टम बेहतर व यातायात के सुगम संचालन में सहायक होना चाहिए। आपके चालक, परिचालक का व्यवहार यात्रियों के साथ सौम्य एवं सम्मानजनक हो। आपका व्यवसाय आपके प्रतिस्पर्धा से नही आपके चालक/परिचालक के व्यवहार से बढ़ता है।

बैठक में दिए गए यह निर्देश

  • बस स्टैंड से बसें निकलने के बाद निर्धारित स्टापेज पर ही रूके, कहीं भी बस खड़ी कर यात्रियों को चढ़ाने, उतारने का कार्य न करें। परमिट में दिये गए शर्तो का पालन कर एवं निर्धारित समय पर ही संचालन करें।
  • बस स्टैंड के अतिरिक्त अन्य स्थानों पर बुकिंग काउंटर खोला गया है जहॉ पर बसों को रोककर यात्रियों को बिठाया जाता है। बुकिंग काउंटर पर केवल बुकिंग का कार्य ले व यात्रियों को बस स्टैंड में बैठने के लिए भेजा जाए।
  • कोई भी ट्रेव्हल्स संचालक बस में यात्री बिठाने के लिए हॉकर का उपयोग न करें। हॉकर आपसी प्रतिस्पर्धा में यात्रियों के साथ दुर्व्यवहार करते है। मोटरयान अधिनियम में हॉकर रखने का कोई प्रावधान नही है। हॉकर होने की स्थिति में कार्यवाही की जावेगी। यात्री अपनी इच्छा से बसों का चयन करें।
  • बस स्टैड परिसर में खराब गाड़ियों एवं लंबे समय तक गाड़ी खड़े कर गैरेज की तरह उपयोग न करें।
  • चालक एवं कंडेक्टर रखने से पूर्व उनका अपराधिक रिकार्ड की पतासाजी कर लें। थाने में सूचना दें।
  • लंबी दूरी के बसों में यात्रियों का ही सामान का परिवहन करें, मालवाहक वाहन की तरफ उपयोग न करें।
  • चालक, परिचालक नशे का सेवन न करें। लंबी दूरी वाले बसों में दो चालक रखा जावे, थकान की स्थिति में वाहन चालन न करावें। बस संचालकों से कहा गया कि राजधानी के यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने में अपना योगदान दे। जो निर्देश दिया गया है उसका पालन कर वाहन संचालित करें। यातायात नियमों की अवहेलना करने पर कड़ाई से कार्यवाही प्रारंभ की जाएगी।

CG Breaking : रेलवे लाइन के काम में लगी कंपनी से लाखों की सीमेंट चोरी, सुपरवाइजर व इंचार्ज सहित 9 गिरफ्तार
ग्रामीण विकास में महती भूमिका निभा रही शासन की योजनाएं: मंत्री उमेश पटेल
छत्तीसगढ़ में विकसित विभिन्न फसलों की 12 नवीन किस्मों को भारत सरकार की मंजूरी
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा- छत्तीसगढ़ के आदिवासी बहुल क्षेत्रों में स्वास्थ्य संकेतकों में अभूतपूर्व सुधार
भारत में कोरोना: 17 लाख से कम हुए कोरोना के एक्टिव केस, लगातार 22वें दिन नए मामलों से ज्यादा हुई रिकवरी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मुख्यमंत्री ने दंतेवाड़ा के युवा उद्यमियों को किया प्रोत्साहित : आईआईएम में 50 युवा ले रहे हैं प्रशिक्षण
Next Article मुख्यमंत्री साय ने शहीद एएसपी आकाश राव गिरपुंजे के निवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि, परिवारजनों में मिलकर ढांढस बंधाया

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?