ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: प्लांट से कॉपर चोरी : फर्जी गेट पास से एंट्री कर वारदात को दिया अंजाम, सीआईएसएफ की गिरफ्त में आए बदमाश
Share
Notification Show More
Latest News
Bhilai Crime : विवाद के बाद पिकअप से कुचलकर युवक की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार
September 27, 2026
भारतीय वायु सेना ने छत्तीसगढ़ में बाढ़ में फँसे 12 नागरिकों को सुरक्षित बचाया
September 27, 2026
भिलाई नगर थाने की लावारिश वाहन नीलाम, दुर्ग पुलिस के खजाने में आए 12 लाख से ज्यादा
September 27, 2026
नक्सलवाद से प्रभावित रहे क्षेत्रों में शांति के साथ खुल रहे विकास और समृद्धि के नए द्वार : मुख्यमंत्री साय
September 27, 2026
थाने से भागा छेड़छाड़ का आरोपी तीन दिन बाद गिरफ्तार, रात में आता था घर, पुलिस ने की घेराबंदी
September 27, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

प्लांट से कॉपर चोरी : फर्जी गेट पास से एंट्री कर वारदात को दिया अंजाम, सीआईएसएफ की गिरफ्त में आए बदमाश

By Mohan Rao Published April 26, 2025
Share
SHARE

भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट में कॉपर चोरी का मामला सामने आया है। फर्जी गेटपास से प्लांट में एंट्री कर कार में कॉपर छिपाकर लाया जा रहा था। सीआईएसएफ की जांच में पकड़ाए। इसके बाद भट्टी थाने को सूचना दी गई। इस मामले में भट्‌टी पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 220 किलोग्राम कापर वायर एवं घटना मे प्रयुक्त टाटा नैनो कार जब्त किया गया। थाना भिलाई भट्ठी एवं सीआईएसएफ ईकाई भिलाई की संयुक्त

मिली जानकारी के अनुसार  24 अप्रैल को भिलाई इस्पात संयत्र के मेनगेट में समय रात 9 बजे से 11 बजे तक मेन गेट के आउट गेट में वाहन चेकिंग ड्यूटी के लिये एवं समय रात 11 से सुबह 5  बजे तक पीबीएस तैनात किया गया था। समय लगभग रात 10:37 बजे एक व्यक्ति जिसके पास बीएसपी कर्मचारी का गेट पास था, अपनी टाटा नेनो कार सीजी 04 एचयू 6448  से संयंत्र से बाहर जाने के लिये मेनगेट के आउट गेट पर पहुंचा। आउट गेट पर चेकिंग के दौरान प्रधान आरक्षकजीडी विजय कुमार राठौर द्वारा उक्त व्यक्ति से वाहन के दस्तावेजों और ड्राइविंग लाइसेंस के बारे में पूछताछ कर रहा था, उसी दौरान, वह व्यक्ति अपनी कार छोड़कर बाहर की ओर भागने लगा। भागने के क्रम में उसके पैर में मोच आ गई, जिसके बाद मेनगेट पर ड्यूटी में तैनात बल सदस्यों ने कार चालक को तुरंत पकड़ लिया।

पूछताछ करने पर पकड़े हुये व्यक्ति ने अपनी पहचान परमेश्वर कुमार, पिता मुरलीधर देवदास, उम्र- 37 वर्ष, निवासी- रिसाली बस्ती, वार्ड क्रमांक 33, दुर्ग (छ.ग.) के रूप में बताया। उसके पास से बीएसपी कर्मचारी संजय कुमार, पर्सनल संख्या 405770, पद- एसीटी, विभाग-यूआरएम के नाम का मूल गेट पास मिला। कार की गहनता से जांच करने पर कार के पिछले हिस्से में कुछ स्क्रैप कापर केबल रखे हुए मिले। कार से बरामद किये गये स्क्रैप कॉपर केबल का कुल वजन 220 किग्रा को भिलाई इस्पात संयंत्र के डीएल कुमार, महा प्रबन्धक/एसएमएस-03 के समक्ष प्रस्तुत करने पर उन्होने बरामद सामग्री को बीएसपी भिलाई की सम्पत्ति के रूप में पहचान की। इसकी अनुमानित कीमत 1,32,000 रुपए बताया गया।

 भिलाई इस्पात संयंत्र एक प्रतिबंधित क्षेत्र है जहां से परमेश्वर कुमार, पिता मुरलीधर देवदास, उम्र- 37 वर्ष, निवासी- रिसाली बस्ती, वार्ड क्रमांक 33, दुर्ग (छ.ग.) द्वारा संयंत्र से स्क्रैप कॉपर केबल उठाकर चोरी की नियत से अनाधिकृत रूप से कार में छिपाकर भिलाई इस्पात संयंत्र से बाहर ले जाने की कोशिश कर रहा था जो कि संज्ञेय अपराध की श्रेणी में आता है। अतः बीएसपी संयंत्र के मेनगेट (आउट गेट) से पकड़े गये व्यक्ति, उसकी टाटा नेनो कार रजिस्ट्रेशन संख्या ब्ळ 04 भ्न् 6448 (चाबी के साथ) एवं उससे बरामद स्क्रैप कॉपर केबल को प्राथमिक सूचना रिपोर्ट दर्ज कराया गया है। सूचना पर थाना भिलाई भट्ठी मे अपराध क्र. 56/2025 धारा 303(2), 319(2), 112 बीएनएस एवं 25, 26 छ.ग. राज्य सुरक्षा अधिनिययम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया।

विवेचना के दौरान आरेापी परमेश्वर कुमार ऊर्फ पिंटू से पूछताछ कर मेमोरंडम कथन लिया गया जो मेमोरंडम कथन में अपने साथ लक्ष्मी तांडी हर्ष देशमुख और योगेश विश्वकर्मा के साथ मिलकर चोरी करना एंव उक्त चोरी किये माल को पूर्व में शत्रुहन के माध्यम से सुपेला के कैलाश बर्तन वाले के पास कापर वायर को बेचना बताया। आरोपी के मेमोरंडम कथन के आधार पर अन्य आरोपी लक्ष्मी तांडी हर्ष देशमुख एंव योगेश विश्वकर्मा के घर दबिश देकर पकडा गया। सभी ने साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी परमेश्वर से चोरी का मशरूका 220 किलो कापर वायर किमती करीबन 132000/- रूपये एवं एक नैनो कार क्रमांक सीजी 04 एचयू  6448 किमती करीबन 50000 रुपए जुमला कीमती 1,82,000 रूपये जब्त कर आरोपियों को  न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया।  उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी थाना भिलाई भटठी राजेश साहू, प्रधान आरक्षक पुरूषोत्तम साहू, आरक्षक विश्वजीत सिंह, बालेन्द द्विवेदी, अमित सिंह, हिरेश साहू की उल्लेखनीय भूमिका रही।

यह है पकड़े गए आरोपी

1. परमेश्वर कुमार ऊर्फ पिंटू पिता मुरलीधर देवदास उम्र 37 साल पता रिसाली  बस्ती वार्ड नं 33 शिव चौक रिसाली थाना नेवई जिला दुर्ग (छ.ग.)
2. लक्ष्मी तांडी पिता छोटू तांडी उम्र 37 साल ग्राम जोरातराई शीतला पारा, थाना उतई, जिला दुर्ग (छ.ग.)
3. हर्ष देशमुख ऊर्फ पुष्पेंद्र ऊर्फ चाकलेटी पिता त्रिभुवन देशमुख उम्र 22 साल पता स्टेशन मरोदा आदिवासी कालोनी शिव मंदिर के पास नेवई, थाना नेवई, जिला दुर्ग (छ.ग.)
4. योगेश विश्वकर्मा पिता स्व् दिनेश विश्वकर्मा उम्र 26 साल पता स्टेशन मरोदा शंकर पारा स्टेशन के पास नेवई                 थाना नेवई  जिला दुर्ग (छ.ग.)

You Might Also Like

Bhilai Crime : विवाद के बाद पिकअप से कुचलकर युवक की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार

भारतीय वायु सेना ने छत्तीसगढ़ में बाढ़ में फँसे 12 नागरिकों को सुरक्षित बचाया

भिलाई नगर थाने की लावारिश वाहन नीलाम, दुर्ग पुलिस के खजाने में आए 12 लाख से ज्यादा

नक्सलवाद से प्रभावित रहे क्षेत्रों में शांति के साथ खुल रहे विकास और समृद्धि के नए द्वार : मुख्यमंत्री साय

थाने से भागा छेड़छाड़ का आरोपी तीन दिन बाद गिरफ्तार, रात में आता था घर, पुलिस ने की घेराबंदी

Mohan Rao April 26, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Railway Breaking : दुर्ग-लालकुआं के बीच 18 फेरों  के लिए चलेगी समर स्पेशल ट्रेन… जानिए पूरा शेड्यूल
Next Article Breaking News : दुर्ग-भिलाई में भी पाकिस्तानियों की तलाश, तड़के 4 बजे से पुलिस ने शुरु की जांच… संदिग्ध भी मिले

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?