ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: अवैध अतिक्रमण पर एक ट्रेक्टर की राजसात की कार्रवाई
Share
Notification Show More
Latest News
खेल अकादमियों में प्रवेश के लिए 169 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
October 1, 2026
रायपुर में 7-8 अक्टूबर को राज्यस्तरीय रोजगार मेला, 10 हजार से ज्यादा युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर
October 1, 2026
राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर सीमा सुरक्षा बल का प्रेरक आयोजन, भिलाई में रक्तदान शिविर सम्पन्न
October 1, 2026
वरिष्ठजनों का अनुभव हमारी शक्ति और उनकी गरिमा हमारी जिम्मेदारी : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
October 1, 2026
नवजात की खबर मिलते ही सीएचएमओ से फोन पर की चर्चा, स्वास्थ्य की ली जानकारी
खेत में मिली मासूम के लिए आगे आए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, सुरक्षा के दिए निर्देश
October 1, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedRaipur

वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: अवैध अतिक्रमण पर एक ट्रेक्टर की राजसात की कार्रवाई

By @dmin Published October 11, 2020
Share
SHARE

रायपुर। वन मंत्री मोहम्मद अकबर के निर्देशानुसार राज्य में वन विभाग द्वारा वन अपराधों की रोकथाम और वनों की सुरक्षा के लिए अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इस तारतम्य में विगत दिवस 07 अक्टूबर को उदंती-सीतानदी टायगर रिजर्व गरियाबंद के अंतर्गत इंदागांव बीट में वन भूमि पर अवैध रूप से अतिक्रमण के कारण एक ट्रेक्टर वाहन क्रमांक सीजी 05 जी 5575 को जप्त कर राजसात की कार्रवाई जारी है। इसी तरह बिलासपुर वनमण्डल के अंतर्गत बिटकुली वीट में विगत दिवस सागौन पेड़ की अवैध कटाई के कारण गैर जमानती अपराध में 04 आरोपियों को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। सभी आरोपी थाना सीपत के अंतर्गत ग्राम पोड़ी के निवासी है।

राज्य के उदंती-सीतानदी टायगर रिजर्व गरियाबंद के अंतर्गत इंदागांव में कृषि कार्य के लिए अवैध अतिक्रमण को उप निदेशक आयुष जैन के निर्देशानुसार गठित टीम द्वारा तत्काल मौके पर आरोपी को पकड़ लिया गया। यहां आरोपी ग्राम कोयबा थाना इंदागांव के दुर्योधन पिता जगतराम यादव द्वारा वन भूमि में ट्रेक्टर से जुताई कर अवैध अतिक्रमण किया जा रहा था। अवैध अतिक्रमण के लिए प्रयुक्त एक ट्रेक्टर को जप्त कर राजसात की कार्रवाई की जा रही है। इसी तरह वनमण्डलाधिकारी बिलासपुर कुमार निशांत के निर्देशन में गठित टीम द्वारा बिटकुली वीट में 8 अक्टूबर की रात्रि 04 आरोपियों को सागौन पेड़ की अवैध कटाई करते हुए मौके पर पकड़ा गया। अवैध कटाई में लिप्त उक्त सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ राज्य जैव विविधता अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। इस अधिनियम के तहत आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती अपराध दर्ज किया गया है। इनमें ग्राम पोड़ी निवासी रमेश कुमार यादव, परमेश्वर यादव, हेमंत यादव तथा कैलाश यादव शामिल हैं।

You Might Also Like

खेल अकादमियों में प्रवेश के लिए 169 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

रायपुर में 7-8 अक्टूबर को राज्यस्तरीय रोजगार मेला, 10 हजार से ज्यादा युवाओं को मिलेंगे रोजगार के अवसर

राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर सीमा सुरक्षा बल का प्रेरक आयोजन, भिलाई में रक्तदान शिविर सम्पन्न

वरिष्ठजनों का अनुभव हमारी शक्ति और उनकी गरिमा हमारी जिम्मेदारी : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े

खेत में मिली मासूम के लिए आगे आए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल, सुरक्षा के दिए निर्देश

@dmin October 11, 2020
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Kovid-19 active patients are decreasing daily in the state छत्तीसगढ़ में कोरोना के 2688 नए मामले…. कुल संक्रमितों का आंकड़ा 1 लाख 40 हजार के पार
Next Article छत्तीसगढ़ सरकार लगातार बढ़ा रही है पत्रकारों के लिए सुविधाएं, पत्रकार सुरक्षा कानून की प्रक्रिया अंतिम चरण में
× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?