ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत… सीएम साय बोले- सुशासन और विकास कार्यों पर जनता की मुहर
Share
Notification Show More
Latest News
रेलवे सुरक्षा बल का 42 वाँ स्थापना दिवस समारोह : साहस, प्रतिबद्धता एवं उत्कृष्टता का सम्मान
October 12, 2026
निर्माणाधीन मकानों से वायर चोरी करने वाले शातिर चोर पकड़ाए, कॉपर खरीदने वाला कबाड़ी भी धराया
October 12, 2026
अबूझमाड़ के दुर्गम अंचल में ‘सौर क्रांति’ : सोलर ड्यूल पंप से 371 गांवों तक पहुंच रहा स्वच्छ पेयजल
October 12, 2026
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का छत्तीसगढ़ प्रवास : तैयारियों को लेकर लोकभवन में हुई बैठक
October 12, 2026
मुख्य सचिव ने ई-ऑफिस एवं समयबद्ध उपस्थिति
मुख्य सचिव ने आई-गाट प्रशिक्षण कोर्स में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए अधिकारी-कर्मचारियों को किया सम्मानित
October 12, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत… सीएम साय बोले- सुशासन और विकास कार्यों पर जनता की मुहर

By Mohan Rao Published February 15, 2025
Share
SHARE

छत्तीसगढ़ में अब चलेगी ट्रिपल इंजन की सरकार, विकास कार्यों को मिलेगी नई रफ्तार – विष्णु देव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ में हुए नगरीय निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है, जिससे यह स्पष्ट हो गया है कि प्रदेश की जनता ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व, सुशासन और विकास कार्यों पर अपनी मुहर लगा दी है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने इस अभूतपूर्व जनादेश के लिए छत्तीसगढ़ की जनता का हृदय से आभार व्यक्त किया और कहा कि यह जीत केवल एक चुनावी जीत नहीं, बल्कि जनता के भरोसे और आशीर्वाद की विजय है।उन्होंने कहा कि जनता ने हमारे 13 महीनों के सुशासन को सराहा है। मोदी की गारंटी’ की तरह ही ‘अटल विश्वास पत्र’ पर भी जनता ने विश्वास जताया है। हम इस भरोसे को कभी टूटने नहीं देंगे और जनता से किए गए हर वादे को पूरा करेंगे।

रायगढ़: भारतीय जनता पार्टी की प्रतिबद्धता और जीवर्धन भाई की ऐतिहासिक जीत
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि रायगढ़ नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर सिद्ध कर दिया कि वह अपने समर्पित कार्यकर्ताओं को सम्मान देने वाली पार्टी है। जीवर्धन भाई, जो वर्षों से पार्टी के प्रति निष्ठावान रहे हैं और आज भी चाय बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं, को पार्टी ने महापौर का टिकट दिया। यह सिर्फ एक राजनीतिक निर्णय नहीं, बल्कि भाजपा की कार्यकर्ता-केन्द्रित विचारधारा और संगठनात्मक मजबूती का प्रमाण है। जीवर्धन भाई ने अपनी कड़ी मेहनत और जनता के विश्वास से 34, 365 मतों से ऐतिहासिक विजय प्राप्त की। यह न केवल रायगढ़ बल्कि पूरे प्रदेश में एक मिसाल है कि पार्टी कार्यकर्ताओं की निष्ठा और ईमानदारी का उचित सम्मान भाजपा में ही संभव है। इस जीत से यह स्पष्ट होता है कि जनता अब केवल वादों पर नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले नेताओं पर भरोसा जता रही है। रायगढ़ में भाजपा की यह अभूतपूर्व सफलता पार्टी की जनसेवा और विकास की प्रतिबद्धता का परिणाम है।मुख्यमंत्री ने कहा कि नगर निकाय चुनावों में यह परिणाम भाजपा के संगठनात्मक मजबूती, नेतृत्व की दूरदृष्टि और जनता के प्रति समर्पण का प्रमाण है। यह जीत रायगढ़ के विकास की नई संभावनाओं को खोलने वाली होगी, जहां जनहित की योजनाओं को प्राथमिकता दी जाएगी। भाजपा में मेहनत और निष्ठा की कद्र की जाती है, जीवर्धन भाई इसका सशक्त उदाहरण हैं।

जनता ने कांग्रेस की विफलताओं को किया खारिज, भाजपा के सुशासन को दिया समर्थन
मुख्यमंत्री श्री साय ने कांग्रेस सरकार की विफलताओं पर भी निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने निकायों को भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया था, मेयर और अध्यक्षों के चुनाव को प्रत्यक्ष प्रणाली से हटा दिया गया था। लेकिन भाजपा सरकार ने लोकतंत्र की बहाली करते हुए चुनाव को पुनः प्रत्यक्ष प्रणाली से कराया और इसका परिणाम है कि कांग्रेस के पिछले मेयर आज पार्षद बनने में भी असफल रहे हैं।

‘मोदी गारंटी’ की तरह ‘अटल विश्वास पत्र’ भी होगा 100 प्रतिशत लागू
मुख्यमंत्री श्री साय ने आश्वस्त किया कि हमने जो भी वादे अटल विश्वास पत्र में किए हैं, वे 100 प्रतिशत पूरे किए जाएंगे। हमारी सरकार विकास, पारदर्शिता और सुशासन के प्रति प्रतिबद्ध है। भाजपा की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। हमने जो कहा, उसे पूरा किया और आगे भी करेंगे।

जनकल्याणकारी योजनाओं की जीत
इस चुनाव में भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर जनता ने अपनी स्वीकृति दी है। महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं को आर्थिक संबल, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाखों गरीबों को सम्मानजनक आवास, किसानों के लिए रिकॉर्ड धान खरीदी और बोनस भुगतान, शराब घोटाले की जांच, सरकारी भर्तियों की पारदर्शिता, भ्रष्टाचार पर सख्ती और प्रशासन में पारदर्शिता पर जनता ने अपनी मुहर लगा दी है।

भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत को समर्पित यह जीत
मुख्यमंत्री श्री साय ने भाजपा कार्यकर्ताओं को भी बधाई देते हुए कहा कि यह जीत हमारे कार्यकर्ताओं की मेहनत की जीत है। प्रत्येक कार्यकर्ता ने भाजपा सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने में परिश्रम किया। यह जीत केवल एक चुनावी जीत नहीं, बल्कि लोकतंत्र की पुनः स्थापना का प्रतीक है।

निकायों में अब दिखेगा बदलाव, जनता की तरक्की होगी सर्वोच्च प्राथमिकता
मुख्यमंत्री श्री साय ने जनता को आश्वस्त करते हुए कहा कि अब निकायों में भी बदलाव दिखेगा, विकास होगा, जनता की तरक्की हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता बनी रहेगी। हम छत्तीसगढ़ के हर नगर, हर गांव को विकास के नए आयाम तक पहुंचाएंगे।

आगे पंचायत चुनावों में भी ऐतिहासिक जीत की तैयारी
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि अब आने वाले पंचायत चुनावों में भी जनता भाजपा को भारी समर्थन देगी, क्योंकि जनता ने भाजपा के विकास मॉडल को देखा और स्वीकार किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में ट्रिपल इंजन सरकार बनेगी और विकास को नई गति मिलेगी। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि यह जीत प्रदेश की जनता की जीत है, यह जीत प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन की जीत है और यह जीत भाजपा के सुशासन और ईमानदार राजनीति की जीत है।

कांग्रेस का असली जनाधार उजागर – भूपेश बघेल के खुद के क्षेत्र में पार्टी को करारी हार
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने उन्हें महासचिव बनाकर सम्मान दिया, लेकिन उनके अपने विधानसभा क्षेत्र की जनता ने उन्हें ‘धन्यवाद’ कुछ अलग अंदाज में दिया – तीनों नगरीय निकायों में कांग्रेस को बुरी तरह हराकर! उन्होंने कहा कि कल कांग्रेस ने भूपेश बघेल को राष्ट्रीय महासचिव बनाया, लेकिन आज उनके खुद के विधानसभा क्षेत्र की जनता ने कांग्रेस को पूरी तरह नकार दिया। तीनों – दो नगर पंचायत और एक नगर पालिका में कांग्रेस को करारी हार का सामना करना पड़ा। यही जनता का असली जवाब है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परिणाम कांग्रेस के खोखले दावों और झूठी राजनीति का सबूत है। जनता ने कांग्रेस की गलत नीतियों को पूरी तरह अस्वीकार कर दिया है। छत्तीसगढ़ की जनता अब समझ चुकी है कि कांग्रेस के पास सिर्फ वादे हैं, काम नहीं। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि 2018 में कांग्रेस ने 36 वादों का घोषणापत्र जारी किया था, लेकिन 5 साल में कुछ नहीं किया। यही कारण है कि 2023 के विधानसभा चुनाव में जनता ने उन्हें पूरी तरह नकार दिया। अब कांग्रेस चाहे जो भी वादे करे, जनता उस पर भरोसा नहीं करने वाली। कांग्रेस की विश्वसनीयता पूरी तरह समाप्त हो चुकी है।

जो महापौर थे, उन्हें इस चुनाव में पार्षद पद के लायक भी जनता ने नहीं समझा
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय चुनावों में भाजपा की ऐतिहासिक जीत को लोकतंत्र की पुनर्स्थापना और जनता के अधिकारों की बहाली करार दिया है। उन्होंने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि पिछले चुनाव में कांग्रेस ने लोकतांत्रिक व्यवस्था को ध्वस्त कर दिया था, लेकिन भाजपा सरकार ने जनता को फिर से उनका अधिकार सौंपा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने 5 साल पहले नगरीय निकाय चुनावों में लोकतंत्र की हत्या कर दी थी। उन्होंने मेयर और अध्यक्ष का चुनाव जनता से छीनकर इनडायरेक्ट प्रणाली में डाल दिया था, ताकि जनता के बजाय कांग्रेस नेताओं की मर्जी से अपने लोग सत्ता में आ सकें। यह लोकतंत्र की आत्मा के खिलाफ था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन में जनता का सिर्फ शोषण हुआ, और जब भाजपा सरकार ने प्रत्यक्ष चुनाव प्रणाली लागू की, तो जनता ने भी भाजपा को ऐतिहासिक जनादेश देकर अपना विश्वास जताया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि भाजपा सरकार ने लोकतंत्र के मूल सिद्धांतों को पुनर्स्थापित किया, जिससे जनता को सीधे अपने नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत के नेताओं को चुनने का अधिकार मिला। उन्होंने कहा कि हमने साहस दिखाया और जनता को प्रत्यक्ष मतदान का अधिकार दिया। अब मेयर और अध्यक्ष का चुनाव पार्षदों के वोट से नहीं, बल्कि जनता के वोट से हो रहा है। जनता को जब सही अधिकार मिला, तो उन्होंने कांग्रेस को पूरी तरह नकार दिया और भाजपा को अभूतपूर्व समर्थन दिया। इसका नतीजा यह हुआ कि जो कांग्रेस नेता पिछले चुनाव में इनडायरेक्ट चुनाव से मेयर बने थे, वे इस बार पार्षद का चुनाव भी नहीं जीत सके।पिछले चुनाव में जो नेता इनडायरेक्ट प्रणाली से मेयर बने थे, इस बार जनता ने उन्हें पूरी तरह नकार दिया। वे अब पार्षद का चुनाव जीतने के लायक भी नहीं रहे। यह लोकतंत्र की असली जीत है।

You Might Also Like

रेलवे सुरक्षा बल का 42 वाँ स्थापना दिवस समारोह : साहस, प्रतिबद्धता एवं उत्कृष्टता का सम्मान

निर्माणाधीन मकानों से वायर चोरी करने वाले शातिर चोर पकड़ाए, कॉपर खरीदने वाला कबाड़ी भी धराया

अबूझमाड़ के दुर्गम अंचल में ‘सौर क्रांति’ : सोलर ड्यूल पंप से 371 गांवों तक पहुंच रहा स्वच्छ पेयजल

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का छत्तीसगढ़ प्रवास : तैयारियों को लेकर लोकभवन में हुई बैठक

मुख्य सचिव ने आई-गाट प्रशिक्षण कोर्स में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए अधिकारी-कर्मचारियों को किया सम्मानित

Mohan Rao February 15, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Bihar Election Result: प्रधानमंत्री मोदी के जनविश्वास एवं सुशासन की जीत-दक्ष वैद्य तेरह महिना और मोदी की गारंटी, इसी का परिणाम है नगरीय निकाय चुनाव, देश में बढ़ा छत्तीसगढ़ का गौरव-दक्ष वैद्य
Next Article नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ : महाकुंभ जा रहे 18 यात्रियों की मौत, रेलवे ने दिए उच्च स्तरीय जांच के आदेश

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?