भोपाल (एजेंसी)। देश में पेट्रोल-डीजल सहित खाद्य तेलों की कीमतें आसमान छू रही है और भाजपा के नेता उलजलूल बयानबाजी कर रहे हैं। भाजपा के नेता आम आदमी को बढ़ती महंगाई से राहत नहीं दे पा रहे लेकिन आम लोगों को ताना मारने से पीछे नहीं हट रहे। ताजा मामले में मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने पेट्रोल-डीजल सहित खाद्य तेलों की बढ़ती कीमतों पर विवादित बयान दिया है। प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि गरीबों के हितों के लिए तेल की कीमतें बढ़ा रहे हैं।
उन्होंने आगे कहा कि ये बात सच है कि पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ रहे हैं लेकिन इससे मिलने वाले पैसे गरीब के हित के लिए इस्तेमाल किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आखिर पेट्रोल और डीजल का इस्तेमाल कौन करता है? अगर हम सब्जी मंडी जाते हैं तो साइकिल चलाते हैं क्या? हमारे लिए पेट्रोल और डीजल जरूरी है या फिर स्वास्थ्य।
महंगे पेट्रोल डीजल पर बिगड़े मध्यप्रदेश के इस मंत्री के बोल…. कहा- गरीबों के हित में बढ़ा रहे हैं पेट्रोल डीजल के दाम




