ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दुर्ग में भाजपा ने दिखाई ताकत, सीएम साय के रोड शो से भगवामय हुआ शहर, मुख्यमंत्री बोले- विकास के लिए भाजपा जरूरी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

दुर्ग में भाजपा ने दिखाई ताकत, सीएम साय के रोड शो से भगवामय हुआ शहर, मुख्यमंत्री बोले- विकास के लिए भाजपा जरूरी

By Mohan Rao
Published: February 9, 2025
Share
SHARE

दुर्ग। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज भारतीय जनता पार्टी द्वारा दुर्ग में आयोजित विशाल रोड शो में शामिल हुए और जनता से महापौर प्रत्याशी अल्का बाघमार और सभी 60 वार्डों के पार्षद प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयश्री दिलाने का आग्रह किया। रोड शो को जनता का भरपूर समर्थन मिला। सीएम साय ने कहा कि दुर्ग शहर के चहुंमुखी विकास के लिए नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी की ट्रिपल इंजन सरकार बनाना जरूरी है, क्योंकि शहर की प्रगति केवल भाजपा से ही संभव है।

नया बस स्टैंड से शुरू हुआ रोड शो का काफिला शहर के प्रमुख चौक-चौराहों से गुजरते हुए लगभग 3 घंटे के पश्चात महाराजा चौक में समाप्त हुआ। इस दौरान सड़कों के दोनों ओर उमड़े जनसैलाब ने पुष्पवर्षा कर मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया और भाजपा के समर्थन में गगनचुम्बी नारे लगाए। कमल के झंडों से सजी सड़कों से दुर्ग में भगवा समंदर नजर आया। सीएम साय ने भी जनता का अभिवादन स्वीकार करते हुए आशीर्वाद और समर्थन देने के लिए आभार जताया।

विष्णु देव साय ने कहा कि भाजपा सरकार ने नगरीय निकायों के विकास के लिए ₹7,000-8,000 करोड़ से अधिक की राशि जारी की है, जिससे शहरों का समग्र विकास सुनिश्चित होगा। उन्होंने जनता को आश्वस्त किया कि आने वाले वर्षों में 3 लाख से अधिक प्रधानमंत्री आवास बनाए जाएंगे, नजूल भूमि पर बसे परिवारों को मालिकाना हक देने के लिए नया कानून लाया जाएगा, महिलाओं के नाम पर संपत्ति कर में 25% की छूट मिलेगी, समय पर बिजली बिल और संपत्ति कर भरने वालों को पीएम आवास योजना का लाभ मिलेगा, स्व-सहायता समूह की महिलाओं को ₹2.5 लाख तक का बिना गारंटी लोन, स्ट्रीट वेंडर्स को ₹30,000 की आर्थिक सहायता और यूपीएससी पास करने वाले छात्रों को महापौर सम्मान निधि के तहत ₹1 लाख की सहायता दी जाएगी।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी के तहत प्रदेश में अभूतपूर्व योजनाएं लागू की गई हैं, जिनका लाभ जनता को सीधे मिल रहा है। 18 लाख परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिला है, धान का समर्थन मूल्य ₹3100 प्रति क्विंटल तय किया गया है और प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी हो रही है। किसानों को दो साल का बकाया बोनस, 70 लाख माताओं-बहनों को ‘महतारी वंदन योजना’ का लाभ, तेंदूपत्ता संग्रहण दर ₹5500 प्रति मानक बोरा, 20 हजार से अधिक श्रद्धालुओं को श्रीरामलला दर्शन और काशी यात्रा का लाभ तथा भूमिहीन कृषि मजदूरों को पं. दीनदयाल उपाध्याय योजना’ के तहत हर साल ₹10,000 की आर्थिक सहायता दी जा रही है। रोड शो में सांसद विजय बघेल , विधायक गजेंद्र यादव , ललित चंद्राकर, महापौर प्रत्याशी अल्का बाघमार , राजीव अग्रवाल , जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक सहित अन्य वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Big Breaking : कुम्हारी के खारुन ग्रीन्स के बंद कमरे में मिली दो भाईयों की लाश, जांच में जुटी पुलिस
हाट-बाजार क्लीनिक से स्वास्थ्य जांच और उपचार में हो रही आसानी 
अलविदा शेनवार्न: हार्ट अटैक आने से पहले क्रिकेट देख रहे थे शेन वॉर्न, दोस्तों ने 20 मिनट तक बचाने की कोशिश की पर सफल नहीं हुए
कोरोना संकट: छुट्टी से लौट रहे बीएसएफ जवानों को क्वारंटीन करने अतिरिक्त भवन चिन्हांकित
भीषण सड़क हादसा: ट्रक पलटने से 15 मजदूरों की मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह ने दिया इस्तीफा, राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा
Next Article छत्तीसगढ़ में नक्सल ऑपरेशन : मारे गए नक्सलियों के शव पुलिस लाइन लाए गए, सुरक्षाबलों की सफलता से सरकार भी खुश

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?