ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ में नक्सल ऑपरेशन : मारे गए नक्सलियों के शव पुलिस लाइन लाए गए, सुरक्षाबलों की सफलता से सरकार भी खुश
Share
Notification Show More
Latest News
रेलवे सुरक्षा बल का 42 वाँ स्थापना दिवस समारोह : साहस, प्रतिबद्धता एवं उत्कृष्टता का सम्मान
October 12, 2026
निर्माणाधीन मकानों से वायर चोरी करने वाले शातिर चोर पकड़ाए, कॉपर खरीदने वाला कबाड़ी भी धराया
October 12, 2026
अबूझमाड़ के दुर्गम अंचल में ‘सौर क्रांति’ : सोलर ड्यूल पंप से 371 गांवों तक पहुंच रहा स्वच्छ पेयजल
October 12, 2026
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का छत्तीसगढ़ प्रवास : तैयारियों को लेकर लोकभवन में हुई बैठक
October 12, 2026
मुख्य सचिव ने ई-ऑफिस एवं समयबद्ध उपस्थिति
मुख्य सचिव ने आई-गाट प्रशिक्षण कोर्स में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए अधिकारी-कर्मचारियों को किया सम्मानित
October 12, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BijapurCG GovermentChhattisgarhCrimeFeaturedRaipur

छत्तीसगढ़ में नक्सल ऑपरेशन : मारे गए नक्सलियों के शव पुलिस लाइन लाए गए, सुरक्षाबलों की सफलता से सरकार भी खुश

By Mohan Rao Published February 10, 2025
Share
बीजापुर एनकाउंटर में मारे गए नक्सलियों की शिनाख्त
SHARE

बीजापुर। छत्तीसगढ़ में नक्सल ऑपरेशन को लगातार सफलता मिल रही है। रविवार को बीजापुर में हुई मुठभेड़ में 31 नक्सलियों को मार गिराया गया। रविवार देर शाम तक मुठभेड़ में मारे गए 31 नक्सलियों के शवों को बीजापुर पुलिस लाइन लाया गया। साथ ही शहीद जवानों के शव भी लाए गए। बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने इस की पुष्टि की है। शहीद जवानों का आज अंतिम संस्कार होगा। इधर सुरक्षा बलों की सफलता से सरकार भी खुश है। सीएम साय ने जवानों की सफलता की सराहना की और 31 मार्च 2026 तक नक्सलियों का पूरी तरह से सफाया करने का संकल्प भी दोहराया।

बीजापुर जिले के फरसेगढ़ थाना क्षेत्र में रविवार सुबह जिस नेशनल पार्क के कोर क्षेत्र में मुठभेड़ हुई है। दरअसल वहां मद्देड़ एरिया कमेटी, तेलंगाना स्टेट कमेटी एवं नेशनल पार्क एरिया कमेटी के बड़े नक्सलियों का जमावड़ा रहा। इसी सूचना के आधार पर डीआरजी, एसटीएफ के करीब 650 से ज्यादा जवानों की पार्टी को लेकर तीन तरफ से रवाना किया गया था। इसके बाद हुई मुठभेड़ में जवानों ने 31 नक्सलियों को मार गिराया। वहीं इस मुठभेड़ में डीआरजी एचसी नरेश धुर्व , भाटा पारा , बालोद और  एसटीएफ, कांस्टेबल वासित रावटे, डोंडी बालोद शहीद हो गए। वहीं  डीआरजी कांस्टेबल जग्गू कलमू और एसटीएफ कांस्टेबल गुलाब मंडावी घायल हैं। इन्हें एयरलिफ्ट कर रायपुर लाया गया जहां इनका इलाज जारी है। इधर घायल जवानों के संबंध में रायपुर एसएसपी लाल उमेद सिंह ने बताया कि दोनों जवान खतरे से बाहर हैं। एक जवान का पैर जख्मी है। जबकि दूसरे जवाने के सिर और छाती में चोट है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जवानों को बधाई दी
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस मुठभेड़ की सफलता पर जवानों को बधाई दी है।
उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि नक्सल मुक्त भारत बनाने की दिशा में सुरक्षा बलों ने छत्तीसगढ़ के बीजापुर में बड़ी सफलता हासिल की है। इस ऑपरेशन में 31 नक्सलियों को ढेर करने के साथ ही भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री भी बरामद की गयी है। मानवता विरोधी नक्सलवाद को समाप्त करने में आज हमने अपने दो बहादुर जवानों को खोया है। यह देश इन वीरों का सदा ऋणी रहेगा। शहीद जवानों के परिजनों के प्रति भावपूर्ण संवेदनाएँ व्यक्त करता हूँ। साथ ही पुनः यह संकल्प दोहराता हूँ कि 31 मार्च 2026 से पहले हम देश से नक्सलवाद को जड़ से समाप्त कर देंगे, ताकि देश के किसी भी नागरिक को इसके कारण अपनी जान न गँवानी पड़े।

You Might Also Like

रेलवे सुरक्षा बल का 42 वाँ स्थापना दिवस समारोह : साहस, प्रतिबद्धता एवं उत्कृष्टता का सम्मान

निर्माणाधीन मकानों से वायर चोरी करने वाले शातिर चोर पकड़ाए, कॉपर खरीदने वाला कबाड़ी भी धराया

अबूझमाड़ के दुर्गम अंचल में ‘सौर क्रांति’ : सोलर ड्यूल पंप से 371 गांवों तक पहुंच रहा स्वच्छ पेयजल

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का छत्तीसगढ़ प्रवास : तैयारियों को लेकर लोकभवन में हुई बैठक

मुख्य सचिव ने आई-गाट प्रशिक्षण कोर्स में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए अधिकारी-कर्मचारियों को किया सम्मानित

Mohan Rao February 10, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article दुर्ग में भाजपा ने दिखाई ताकत, सीएम साय के रोड शो से भगवामय हुआ शहर, मुख्यमंत्री बोले- विकास के लिए भाजपा जरूरी
Next Article एनआईटी रायपुर में इक्लेक्टिका 2025 का हुआ समापन, शानदार डांस प्रस्तुतियों और डी जे की धुन पर झूमे छात्र

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?