ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पावर हाउस फ्लाईओवर से अनियंत्रित होकर पोल से टकराई हाइवा, तीन घंटे तक फंसा रहा चालक.. बाइक सवार को भी मारी टक्कर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

पावर हाउस फ्लाईओवर से अनियंत्रित होकर पोल से टकराई हाइवा, तीन घंटे तक फंसा रहा चालक.. बाइक सवार को भी मारी टक्कर

By Mohan Rao
Published: February 4, 2025
Share
नंदिनी रोड हादसा
SHARE

भिलाई। छावनी थाना क्षेत्र में भिलाई पावर हाउस स्थित फ्लाईओवर से नीचे रेत से भरी हाइवा अनियंत्रित होकर पोल से टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि हाइवा का सामने का हिस्सा पोल से बुरी तरह फंस गया। वहीं चालक व हेल्पर हाइवा के अंदर ही फंस गए। हादसे के बाद मौके पर छावनी पुलिस व एसडीआरएफ की टीमें पहुंची। हेल्पर को कुछ देर में निकाल दिया गया लेकिन ड्राइवर फंसा रहा। लगभग तीन घंटे की मशक्कत के बाद चालक को निकाला गया। यही नहीं पोल से टकराने से पहले हाइवा चालक ने एक बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया।

मिली जानकारी के अनुसार सेक्टर-1 नंदिनी रोड़ की ओर रेत से भरी हाइवा क्रमांक सीजी 07 सीएन 2697 आ रही थी। सुबह लगभग 8:30 से 9 बजे के बीच फ्लाईओवर से उतरते समय रांग साइड पर अनियंत्रित होते हुए हाइवा लोहें के मजबूत पोल से टकराई। पोल तो टूटा नहीं लेकिन हाइवा के ड्राइवर वाला हिस्सा बुरी तरह से फंस गया। इसमें ड्राइवर व हेल्पर फंस गए।

आसपास के लोगों ने बताया कि जब हादसा हुआ तो आवाज इतनी जोरदार थी कि दूर तक सुनाई दी। आवाज सुनकर पुलिस भी मौके पर पहुंची गई। हादस के बाद इसमें ड्राइवर व हेल्पर दोनों फंस गए थे। हेल्पर को किसी तरह निकाला गया। ड्राइवर स्टेरिंग के बीच में ही फंसा रहा। इसे निकालने के लिए गैस कटर भी मंगाया गया है। लगभग तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद चालक को निकाला गया और उसे अस्पपताल भेजा गया। जिस जगह पर हादसा हुआ वह सीएसपी कार्यालय से थोड़ी दूरी पर है।

बाइक सवार को भी मारी ठोकर
बताया जा रहा है कि हाइवा ने एक बाइक सवार को भी ठोकर मारी है जिसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। बाइक सवार सेक्टर-1 की ओर जा रहा था इस दौरान हाइवा ने उसे अपनी चपेट में लिया। हाइवा की ठोकर से बाइक सवार के गंभीर रूप से घायल होने की बात कही जा रही है। आसपास के लोगों ने बताया कि बाइक सवार एक पैर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। जहां हादसा हुआ वहां एक हड्‌डी का टुकड़ा भी मिला जिसे बाइक सवार के पैर का बताया जा रहा है।

भारी वाहन प्रतिबंधित फिर भी आवाजाही जारी
बता दें नंदिनी रोड से सेक्टर-1 को जोडऩे वाले इस फ्लाईओवर से भारीर वाहनों को प्रतिबंधित किया गया है। यह फ्लाईओवर केवल छोटे वाहनों के लिए है। इसके बाद भी फ्लाईओवर से भारी वाहनों की आवाजाही जारी है। लगभग एक माह पहले एक ट्रक सीएसपी कार्यालय की बाउंड्री वॉल तोड़कर घुस गया था। वह भी इसी फ्लाईओवर से होकर गुजर रहा था। छावनी थाना व सीएसपी कार्यालय लगे होने के बाद भी यहां भारी वाहनों की आवाजाही धड़ल्ले से जारी है और इन पर किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की जाती।

देहरादून की रहने वाली युवती की तेलीबांधा तालाब में तैरती मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस
अगर इन तीन में से कोई भी एक वजह हो तो नहीं हो सकती ‘ महिला को फांसी ‘
IPL 2022: फाइनल मैच 29 मई को, मुंबई 55 और पुणे 15 मैचों की कर सकता है मेजबानी
राजधानी में अब मल्टिफ्लेक्स व सिनेमा हॉल को भी शुरू करने की मिली अनुमति… कलेक्टर ने जारी किया आदेश… जाने क्या हैं नियम व शर्तें
योगाभ्यास में शामिल हुए सीएम साय, बोले- हम सभी को स्वस्थ जीवन पद्धति से जोड़ती है योग की प्राचीन परंपरा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article shreekanchanpath 112 # 04 February 2025
Next Article छत्तीसगढ़ के कार्यवाहक डीजीपी नियुक्त हुए अरुण देव गौतम…. 1992 बैच के आईपीएस, महत्वपूर्ण पदों पर रहे
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?