ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बेमेतरा हत्याकांड का विरोध : छत्तीसगढ़ में विहिप के बंद का दिखा असर, रायपुर में प्रदर्शनकारियों ने बसों के कांच तोड़े
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

बेमेतरा हत्याकांड का विरोध : छत्तीसगढ़ में विहिप के बंद का दिखा असर, रायपुर में प्रदर्शनकारियों ने बसों के कांच तोड़े

By Mohan Rao
Published: April 10, 2023
Share
भिलाई में बंद रही दुकानें
SHARE

भिलाई। बेमेतरा में दो समुदायों के बीच के विवाद में हुई हत्या के विरोध में सोमवार को विश्व हिन्दू परिषद् ने बंद का आह्वान किया। प्रदेश के व्यापारियों ने भी बंद को समर्थन दिया जिसके कारण सोमवार को छत्तीसगढ़ के अधिकतर जिलों में बंद का असर दिख रहा है। बेमेतरा से लेकर भिलाई दुर्ग व रायपुर से बिलासपुर कोरबा तक बंद का असर दिख रहा है। दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर विहिप के बंद को अन्य संगठन भी अपना समर्थन दे रहे हैं।

बता दें शनिवार को दो बच्चों के विवाद में दो समुदायों में जमकर विवाद हुआ था। बेमेतरा के बिरनपुर गांव में हिन्दू व मुस्लिम गुट के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान कुछ मुस्लिम युवकों ने भूनेश्वर साहू की हत्या कर दी। यही नहीं इस दौरान पुलिस भी हमला हुआ। इस घटना के बाद बेमेतरा में धारा 144 लागू कर दी गई है। इस मामले में पुलिस ने 9 आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है। घटना के बाद से यहां तनाव का माहौल है और भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है। इसी घटना के विरोध में सोमवार को विश्व हिन्दू परिषद द्वारा छत्तीसगढ़ बंद का आह्वान किया है।

छत्तीसगढ़ बंद को सफल बनाने के लिए विश्व हिन्दू परिषद् के कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा के कार्यकर्ता जगह जगह घूम रहे हैं। दुर्ग भिलाई के सभी बाजारों को पूरी तरह से बंद कराने की जद्दो जहद है। हालांकि छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कामर्स ने बंद को अपना समर्थन दिया है और दोपह 2 बजे तक वे अपने प्रतिष्ठानों को बंद रखने का फैसला किया है। इसके बाद भी सुबह के समय कई दुकाने खुली रही। वीहिप के कार्यकर्ता हाथों में भगवा ध्वज लिए घूमते रहे और खुली दुकानों को बंद कराते रहे।

बसों पर हुई पत्थरबाजी
छत्तीसगढ़ बंद के दौरान राजधानी रायपुर में वीहिप के साथ भाजपा कार्यकर्ता भी बंद को लेकर सड़क पर उतरे। इस दौरान जहां भी दुकानें खुली मिली उसे बंद कराया और दुकानदार को कड़ी हिदायत दी। इधर प्रदर्शनकारी भाठागांव बस स्टैंड भी पहुंचे और यहां पर यात्री बस चलने से नाराज प्रदर्शनकारियों ने बसों पर पत्थर फेंककर शीशे तोड़ दिए। इसके बाद यात्री बस भी स्टैंड पर ही थम गए। बसों के बंद होने से लोगों को परेशानी हुई और लोग भटकते नजर आए। दोपहर बाद यात्री बस बहाल होने की संभावना जताई जा रही है।

विश्व हिंदु परिषद के छत्तीसगढ़ बंद को लेकर राजधानी रायपुर सहित दुर्ग भिलाई व अन्य शहरों में सुरक्षा को लेकर पुलिस ने तगड़ी व्यवस्था की है। जगह-जगह पर पुलिस बल की तैनाती के साथ ही पेट्रोलिंग और कुछ स्थानों पर फिक्स पिकेट को तैनात किया गया है। प्रदर्शनकारियों पर पुलिस की नजर है और किसी भी तरह की समस्या के लिए पुलिस ने हेल्प लाइन नंबर भी जारी किया है। इधर दुर्ग भिलाई के सभी प्रमुख बाजारों में पुलिस बल की तैनाती दिख रही है। पटेल चौक दुर्ग से लेकर इंदिरा मार्केट, स्टेशन रोड, पद्मनाभपुर मार्केट तथा इधर भिलाई में नेहरू नगर, सुपेला आकाश गंगा, जवाहर मार्केट सहित टाउनशिप में संवेदनशील जगहों पर पुलिस बल तैनात है।

याचिका खारिज: नहीं खुलेंगे ताजमहल के बंद दरवाजे, हाईकोर्ट की टिप्पणी – कल आप कहेंगे कि मुझे जज के चेंबर में जाना है
छत्तीसगढ़ में सामने आए कोरोना के 27 नए केस… बीते 24 घंटों के दौरान 18 जिलों से एक भी नया मामला नहीं
Bhilai Breaking : रिटायर्ड रेलवे कर्मी के घर लाखों की चोरी, अमलेश्वर गया था परिवार इधर चोरों से साफ कर दिया घर
यूपी के बाराबंकी में बड़ा हादसा: बस और ट्रक की भिड़ंत में 9 लोगों की मौत…. दिल्ली से बहराइच जा रही थी बस
छत्तीसगढ़ में डिजिटल फसल सर्वेक्षण के लिए महासमुंद, धमतरी और कबीरधाम का चयन, 9 सितंबर से शुरू होगा सर्वेक्षण
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अखिल भारतीय तेलुगु सेना की दुर्ग जिला इकाई का गठन, महिला विंग की भी घोषणा… इन्हें मिली जिम्मेदारी
Next Article छत्तीसगढ़ के युवा किसान कर रहे हैं खेती में नवाचार, 100 से ज्यादा पौधे,1 साल में ही कई पौधों में फल आने हुए शुरू छत्तीसगढ़ के युवा किसान कर रहे हैं खेती में नवाचार, 100 से ज्यादा पौधे,1 साल में ही कई पौधों में फल आने हुए शुरू

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?