ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बोरवेल में गिरे मासूम का रेस्क्यू: अब रोबोटिक्स इंजीनियर ने संभाला मोर्चा, कहा- कुछ घंटों में राहुल को निकालने की करेंगे कोशिश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
ChhattisgarhFeaturedRaipur

बोरवेल में गिरे मासूम का रेस्क्यू: अब रोबोटिक्स इंजीनियर ने संभाला मोर्चा, कहा- कुछ घंटों में राहुल को निकालने की करेंगे कोशिश

By @dmin
Published: June 12, 2022
Share
बोरवेल में गिरे मासूम का रेस्क्यू: अब रोबोटिक्स इंजीनियर ने संभाला मोर्चा, कहा- कुछ घंटों में राहुल को निकालने की करेंगे कोशिश
बोरवेल में गिरे मासूम का रेस्क्यू: अब रोबोटिक्स इंजीनियर ने संभाला मोर्चा, कहा- कुछ घंटों में राहुल को निकालने की करेंगे कोशिश
SHARE

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में बोरवेल में गिरे बच्चे को लगभग 48 घंटे बाद भी निकाला नहीं जा सका है। अधिकारियों का कहना है कि 11 वर्षीय बच्चे को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। सारे प्रयास करनेे के बाद अब रोबोटिक्स इंजीनियर की मदद ली गई है। रोबोटिक्स इंजीनियर महेश अहीर मौके पर पहुंच गए हैं। उन्होंने परिजन को भरोसा देते हुए कहा कि सबकुछ ठीक रहा तो बच्चे को कुछ घंटे के भीतर निकाल लेंगे। उन्होंने कहा कि हम पहले रोबोट को बोरवेल के अंदर ले जाएंगे, उसके बाद स्थिति का जायजा लेंगे। अगर सबकुछ सही रहा तो कुछ घंटों के भीतर बच्चे को बाहर ले आएंगे। वहीं अधिकारियों ने बताया अभी तक लगभग 70 फुट का गड्ढा किया जा चुका है तथा इस कार्य में अभी पांच से छह घंटों का समय और लग सकता है। बचाव कार्य में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और भारतीय सेना के विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है।

गड्ढे का मुंह चौड़ा होने की वजह से राहुल को मिल रही राहत
स्थानीय प्रशासन के अनुसार बोरवेल के लिए खोदे गए गड्ढे का मुंह जरूर छोटा है, लेकिन अंदर से वह चौड़ा हो गया है। वहीं नीचे पत्थर भी लगे हैं। इसके कारण राहुल उसमें अटका हुआ है। हालांकि उसे काफी चोटें भी आई होंगी। इसके बाद भी उसने हिम्मत बांधी हुई है।

सीएम बघेल ने दिये सभी जरूरी कदम उठाने के निर्देश
बच्चे के पिता लाला राम साहू ने बताया कि यह बोरवेल करीब 80 फीट गहरा है, जो उन्होंने अपने घर के पीछे बने खेत में खुदवाया था। हालांकि, पानी नहीं निकलने पर उसे खुला ही छोड़ दिया गया। सरकारी अधिकारियों के मुताबिक, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बच्चे को बचाने के लिए अधिकारियों को जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने परिजनों एवं रोबोट संचालक महेश से की बात
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कलेक्टर जितेंद्र कुमार शुक्ला के मोबाइल पर वीडियो कॉल करके राहुल साहू के परिजनों से बात की है। मुख्यमंत्री ने राहुल के फूफा बजरंग साहू की उपस्थिति में दादी श्याम बाई साहू से बात की। उन्होंने रोबोट के माध्यम से रेस्क्यू करने और अन्य विकल्प भी रेस्क्यू के लिए तैयार रहने की बात कही। मुख्यमंत्री ने परिजनों को चिंतित न होने और शासन प्रशासन द्वारा पूरा सहयोग किये जाने की बात कही। मुख्यमंत्री ने रोबोट के संचालक महेश अहीर और उनके पिता से भी बात की। मुख्यमंत्री ने बोरवेल में हो रहे रेस्कयू,खुदाई के काम को भी देखा

कोरोना की दूसरी लहर: उत्तराखंड में हर डेढ़ मिनट में मिल रहा एक संक्रमित, कुंभ से बेहद खतरनाक हो सकते हैं हालात
शराब के नशे में स्कूल पहुंचा प्रिंसिपल, जशपुर में ग्रामीणों की शिकायत पर कलेक्टर रोहित व्यास ने प्राचार्य को हटाया
टीकाकरण के प्रमाण पत्र से हटेगा पीएम मोदी का फोटो, चुनाव आयोग ने कहा- विकल्प तलाशे स्वास्थ्य मंत्रालय
बीजापुर में सुरक्षाबलों बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में मारे गए 12 नक्सली… सीएम साय बोले- नक्सलियों के खात्मे के लिए सरकार संकल्पित
CG Politics: भूपेश की घोषणाओं से भाजपा में पसरा सन्नाटा, प्रचार अभियान में भी पिछड़ी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 304 # 17 august 2021 श्रीकंचनपथ 234 # 11 june 2022
Next Article बड़ी खबर : फिर शर्मसार हुई इंसानियत, दुष्कर्म का विरोध करने पर किशोरी को जिंदा जलाया खेत में पड़ा मिला युवक का शव, चेहरे पर चोट के निशान, हत्या कर फेंकने की आशंका

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?