ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दुर्ग में महापौर के लिए सिर्फ भाजपा और कांग्रेस का ऑप्शन, पार्षद के 275 प्रत्याशी मैदान में, आज नाम वापसी का आखिरी दिन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

दुर्ग में महापौर के लिए सिर्फ भाजपा और कांग्रेस का ऑप्शन, पार्षद के 275 प्रत्याशी मैदान में, आज नाम वापसी का आखिरी दिन

By Mohan Rao
Published: January 31, 2025
Share
दुर्ग निगम के भाजपा व कांग्रेस प्रत्याशी
SHARE

दुर्ग नगर निगम में पार्षद के 04 प्रत्याशियों ने वापस लिये नाम

दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग सहित जिले के तीन पालिकाओं व तीन नगर पंचायतों में चुनावी समर चल रहा है। गुरुवार को कलेक्टोरेट में नाम वापसी का दिन था और प्रत्याशियों क बीच गहमा गहमी का माहौल रहा। दुर्ग नगर निगम के चार पार्षद प्रत्याशियों ने अपने नाम वापस लिए। दुर्ग निगम में महापौर की लड़ाई केवल भाजपा व कांग्रेस के बीच है। यहां से किसी अन्य पार्टी या किसी भी निर्दलीय ने महापौर का चुनाव लड़ने का मन नहीं बनाया है। गुरुवार को नाम वापसी के बाद दुर्ग निगम में अब महापौर दो प्रत्याशी और 60 वार्डों में पार्षद के लिए 275 प्रत्याशी मैदान में हैं। 31 जनवरी यानी शुक्रवार को नाम वापसी का अंतिम दिन है और आज ही प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न का भी आबंटन किया जाएगा।

गुरुवार को दुर्ग नगर निगम अंतर्गत पार्षद पद के 04 प्रत्याशियों ने नाम वापस लिये। जिसमें वार्ड क्रमांक 06 से राहुल कुमार अग्रवाल, वार्ड क्रमांक 21 से मीरा सिंह, वार्ड क्रमांक 39 से हुमन लाल देशमुख और वार्ड क्रमांक 41 से अफीफा तैयबा के नाम शामिल है। इस प्रकार नगर निगम दुर्ग में महापौर के दो और पार्षद के 275 प्रत्याशी मैदान पर है। वार्ड 21 से कांग्रेस प्रत्याशी मीरा सिंह के नाम वापसी के बाद यहां भाजपा प्रत्याशी विद्यावती सिंह निर्विरोध पार्षद बन गई हैं। क्योंकि यहां से किसी अन्य ने नामांकन दाखिल नहीं किया।

दुर्ग जिले के अन्य निकायों का यह है हाल
नगर पालिक निगम भिलाई, रिसाली एवं भिलाई-चरौदा में नामांकन वापसी निरंक रहा। नगर पालिका परिषद कुम्हारी में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी बेबी ओमनारायण वर्मा तथा पार्षद पद के वार्ड क्रमांक 02 से राजकुमार चक्रधारी, वार्ड क्रमांक 10 ज्योति कुर्रे और वार्ड क्रमांक 23 से अशोक साहू ने अपना नामांकन वापस लिए। नगर पालिका परिषद अमलेश्वर अंतर्गत वार्ड क्रमांक 04 के पार्षद प्रत्याशी येवेन्द्र सोनकर ने नाम वापस लिया। नगर पालिका परिषद अहिवारा में अध्यक्ष पद प्रत्याशी माधव साहू ने नाम वापस लिया। इसी प्रकार नगर पंचायत धमधा अंतर्गत अध्यक्ष पद प्रत्याशी प्रेमलता यादव और श्वेता शर्मा नाम वापस लिये तथा पार्षद पद हेतु वार्ड क्रमांक 01 से दिनेश यादव और वार्ड क्रमांक 09 से कमलदेवी ताम्रकार ने नाम वापस लिये। नगर पंचायत पाटन अंतर्गत वार्ड क्रमांक 15 से पार्षद प्रत्याशी नरोत्तम ठाकुर ने नाम वापस लिया। उतई नगर पंचायत में नामांकन वापसी निरंक रहा।

‘अग्निपथ’ के विरोध में बघेल सरकार का सत्याग्रह शुरू, विधायकों के साथ सभी कार्यकर्ता कर रहे प्रदर्शन
भारत में कोरोना: संक्रमितों की संख्या एक करोड़ के पार, पिछले 24 घंटे में मिले 25153 नए मरीज
एनएच पर हादसा, चलते ट्रक के पीछे घुसी कार, रेलवे इंजीनियर सहित चार की मौत
मुखबिरी के शक में खंभे से बांधकर युवक की पिटाई करने वाले आरोपी गिरफ्तार, एक अब भी फरार
चिकित्सा टीम मौके पर, राहुल जल्द ही सकुशल हमारे बीच होगा-भूपेश बघेल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अवैध रूप से शराब निर्माण व बिक्री पर सख्ती, 300 लीटर महुआ शराब व 3600 किलो लाहन जब्त
Next Article बेमेतरा में भाजपा-कांग्रेस के बागियों ने मिलकर बनाई दुखी आत्मा पार्टी, अध्यक्ष का प्रत्याशी भी मैदान में

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?