ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बेमेतरा में भाजपा-कांग्रेस के बागियों ने मिलकर बनाई दुखी आत्मा पार्टी, अध्यक्ष का प्रत्याशी भी मैदान में
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BemetaraBreaking NewsChhattisgarhFeaturedPolitics

बेमेतरा में भाजपा-कांग्रेस के बागियों ने मिलकर बनाई दुखी आत्मा पार्टी, अध्यक्ष का प्रत्याशी भी मैदान में

By Mohan Rao
Published: January 31, 2025
Share
बेमेतरा में बागियों ने बनाई दुखी आत्मा पार्टी
SHARE

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में गजब का मामला सामने आया है। बेमेतरा के देवकर नगर पंचायत में टिकट नहीं मिलने से नाराज भाजपा व कांग्रेस के बागियों ने मिलकर नई पार्टी बना दी है। इस पार्टी को दुखी आत्मा पार्टी नाम दिया गया है। यही नहीं इस पार्टी के बैनर तले अध्यक्ष प्रत्याशी की घोषणा करने के साथ वार्डों में पार्षद के प्रत्याशी भी उतारें हैं।

बता दें छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव की तारीखों की घोषणा हो चुकी है। चुनाव की घोषणा के बाद प्रमुख पार्टी भाजपा व कांग्रेस ने अपने प्रत्याशी भी घोषित कर दिए। इस बीच बेमेतरा जिले के देवकर नगर पंचायत में भाजपा व कांग्रेस के बागियों ने ऐसा काम किया कि पूरे प्रदेश में इसकी चर्चा हो रही है। बागियों ने यहां दुखी आत्मा पार्टी (DAP) का गठन किया है। पार्टी के बैनर तले अध्यक्ष व पार्षद प्रत्याशियों की घोषणा भी कर दी है। सभी ने नामांकन भी दाखिल कर लिया है। नगर पंचायत देवकर में कुल 15 वार्ड पार्षद नगर पंचायत अध्यक्ष का चुनाव होना है।

दुखी आत्मा पार्टी ने सुरेश सिहोर को बनाया प्रत्याशी
नगर पंचायत देवकर में वैसे तो सीधा मुकाबला भाजपा व कांग्रेस के बीच माना जा रहा है। नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए भाजपा ने अजय (अज्जू), कांग्रेस ने बिहारी साहू को प्रत्याशी बनाया है। इनके बीच दुखी आत्मा पार्टी ने सुरेश सिहोर प्रत्याशी बनाया। वहीं कांग्रस व भाजपा से पार्षद का टिकट नहीं मिलने से नाराज कार्यकर्ताओं ने दुखी आत्मा पार्टी के बैनर तले ही चुनाव लड़ने का मन बना लिया।

भाजपा-कांग्रेस के साथ डीएपी के प्रत्याशी का जीत का दावा
डीएपी की ओर से चुनाव लड़ रहे सुरेश सिहोर ने कहा कि किसी भी पार्टी में कार्यकर्ताओं का कोई महत्व नहीं है, जो लायक है उन्हें टिकट नहीं दिया जाता है। ऐसे में अब वे स्थानीय स्तर पर पार्टी बनाकर चुनाव लड़ रहे है। नगर पंचायत के सभी 15 वार्ड में हम लड़ रहे हैं। इधर भाजपा प्रत्याशी भाजपा प्रत्याशी अजय ने कहा कि हम सभी वार्ड पार्षद व अध्यक्ष का चुनाव जीत रहे हैं। छत्तीसगढ़ के विकास के साथ शहर के विकास का विजन लेकर काम करेंगे। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी बिहारी साहू ने भी नगर पंचायत चुनाव में अपनी जीत का दावा किया है।

गुस्ताखी माफ: अरे हाय-हाय ये मजबूरी, ये मौसम….
एसआर हॉस्पिटल में नौकरी पाने का मौका… जिला रोजगार केन्द्र दुर्ग में 28 को जॉब फेयर
कोरोना संकट : मुख्यमंत्रियों के साथ वार्ता में प्रधानमंत्री ने कहा, बिना मास्क बाहर निकलने की सोचना भी ठीक नहीं
हवन यज्ञ व भंडारे के साथ हुआ श्रीमद भागवत कथा का समापन
नेशनल तीरंदाजी चैंपियनशिप में बिलासपुर रेलवे की तीरंदाज मधु वेदवान ने जीता कांस्य पदक 
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article दुर्ग में महापौर के लिए सिर्फ भाजपा और कांग्रेस का ऑप्शन, पार्षद के 275 प्रत्याशी मैदान में, आज नाम वापसी का आखिरी दिन
Next Article संसद में बजट सत्र शुरू : राष्ट्रपति मुर्मू दोनों सदनों में 59 मिनट तक बोलीं, वित्तमंत्री कल पेश करेंगी आम बजट

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?