ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Good News : रायपुर में होगा भारत-आस्ट्रेलिया के बीच टी-20 मुकाबला, 1 दिसंबर को खेला जाएगा मैच
Share
Notification Show More
Latest News
ओला के 3000 वाहनों का पंजीयन लंबित, परिवहन विभाग ने जारी किया नोटिस
October 22, 2026
माटी में रोजगार- प्रतिदिन 300 रुपए की मजदूरी से श्रमिक परिवारों को मिला मजबूत आर्थिक आधार, पलायन पर लगी रोक
October 22, 2026
राजनांदगांव एसपी अंकिता-शर्मा की बढ़ी मुश्किलें, फायरिंग मामले में PHQ ने मांगा स्पष्टीकरण
October 22, 2026
दुर्ग भिलाई के 11 थानों में जमा 33 हजार लीटर से ज्यादा शराब को पुलिस ने किया नष्ट
October 22, 2026
छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली कई ट्रेनें 24 नवंबर से रहेंगी रद्द, ट्रैक रिनोवेशन के लिए रेलवे ले रहा मेगा ब्लॉक
October 22, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedRaipurSports

Good News : रायपुर में होगा भारत-आस्ट्रेलिया के बीच टी-20 मुकाबला, 1 दिसंबर को खेला जाएगा मैच

By Mohan Rao Published November 18, 2023
Share
रायपुर में होगा भारत आस्ट्रेलिया के बीच टी-20 मैच
SHARE

रायपुर। विश्व कप 2023 के खिताबी मुकाबले के बाद भी भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच भिड़ंत का रोमांच कम नहीं होने वाला है। विश्वकप के बाद दोनों टीमें टी20 फॉर्मेट में एक दूसरे से भिड़ेंगी। पांच मैच की इस सीरीज का आगाज 23 नवंबर को विशाखापट्टनम में होगा। यहां खुशी की बात यह है कि टी-20 सीरीज का एक मैच रायपुर के शहीद वीरनारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होगा।

राजधानी रायपुर के क्रिकेट स्टेडियम को एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मैच की मेजबानी मिल गई है। भारत-आस्ट्रेलिया सीरीज के अंतिम दो टी- 20 मुकाबलों के लिए मैदान में बदलाव किए जा रहे हैं। इनमें से एक दिसंबर को नागपुर में होने वाला मैच रायपुर में होगा। दरअसल नागपुर में स्टेडियम का मेंटेनेंस शुरू किया गया है जिसके कारण यह मैच रायपुर शिफ्ट कर दिया गया है। नवा रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह क्रिकेट स्टेडियम में एक दिसंबर को भारत आस्ट्रेलिया के बीच टी-20 का चौथा मुकाबला होगा। यह मैच शाम 7 बजे से मैच खेला जाएगा।

टॉप 3 में शामिल है रायपुर का स्टेडियम
रायपुर स्थित शहीद वीरनारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम देश के टाप-3 स्टेडियम में शामिल है। इसकी दर्शक क्षमता 65 हजार है। छत्तीसगढ़ स्टेट के संघ क्रिकेट संघ की ओर से एक दिसंबर को होने वाले टी-20 मैच की पुष्टि की गई है। बीसीसीआई की ओर से जिम्मेदारी मिलने के बाद इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। बता दें शहीद वीरनारायण सिंह मैदान में साल 2013 में आइपीएल के दो मैच खेले गए थे। साल 2015 में दूसरी बार यहां आइपीएल व 2016 में घरेलू रणजी ट्रॉफी के मैच खेले गए थे। इसके अलावा मुश्ताक अली टी-20 और टी- 20 चैलेंजर ट्रॉफी के मैच भी खेले गए हैं। रोड सेफ्टी सीरीज के कई मैच की भी रायपुर मेजबानी कर चुका है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच भी एक अंतरराष्ट्रीय मैच खेला जा चुका है।

You Might Also Like

ओला के 3000 वाहनों का पंजीयन लंबित, परिवहन विभाग ने जारी किया नोटिस

माटी में रोजगार- प्रतिदिन 300 रुपए की मजदूरी से श्रमिक परिवारों को मिला मजबूत आर्थिक आधार, पलायन पर लगी रोक

राजनांदगांव एसपी अंकिता-शर्मा की बढ़ी मुश्किलें, फायरिंग मामले में PHQ ने मांगा स्पष्टीकरण

दुर्ग भिलाई के 11 थानों में जमा 33 हजार लीटर से ज्यादा शराब को पुलिस ने किया नष्ट

छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली कई ट्रेनें 24 नवंबर से रहेंगी रद्द, ट्रैक रिनोवेशन के लिए रेलवे ले रहा मेगा ब्लॉक

Mohan Rao November 18, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article लड़ाकू विमान का इंजन बनाने का रास्ता साफ, अमेरिका ने जनरल इलेक्ट्रिक को दीं सभी मंजूरियां लड़ाकू विमान का इंजन बनाने का रास्ता साफ, अमेरिका ने जनरल इलेक्ट्रिक को दीं सभी मंजूरियां
Next Article अपोलो प्रोटोन कैंसर सेंटर ने सिर और गर्दन के कैंसर के लिए उत्कृष्टता केंद्र लॉन्च किया अपोलो प्रोटोन कैंसर सेंटर ने सिर और गर्दन के कैंसर के लिए उत्कृष्टता केंद्र लॉन्च किया

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?