ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दुर्ग निगम के साथ भिलाई, रिसाली व भिलाई चरोदा निगम के इन वार्डों में होंगे उपचुनाव, जानिए दुर्ग संभाग का पूरा शेड्यूल
Share
Notification Show More
Latest News
राष्ट्रीय स्तर की ‘लखपति महिला पहल’ क्षेत्रीय कार्यशाला रायपुर में, 9 से 11 जुलाई तक होगा भव्य आयोजन
July 8, 2025
बाल संप्रेषण गृह में नाबालिग से अननेचुरल सेक्स, जांच दौरान कोर्ट की टीम को बालक ने बताई आपबीती, आरोपी गिरफ्तार
July 8, 2025
नैनो डीएपी किसानों के लिए ठोस डीएपी उर्वरक का स्मार्ट विकल्प, सरकार ने की किसानों से इस्तेमाल की अपील
July 8, 2025
युक्तियुक्तकरण के बाद जिन्होंने नहीं ली पदस्थापना, अब रुकेगा उनका वेतन… शिक्षा विभाग का फैसला
July 8, 2025
मतदाता सूची संशोधन को लेकर विपक्ष के आरोपों पर चुनाव आयोग की दो टूक, कहा- यह पूरी तरह समावेशी प्रक्रिया
मतदाता सूची संशोधन को लेकर विपक्ष के आरोपों पर चुनाव आयोग की दो टूक, कहा- यह पूरी तरह समावेशी प्रक्रिया
July 8, 2025
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

दुर्ग निगम के साथ भिलाई, रिसाली व भिलाई चरोदा निगम के इन वार्डों में होंगे उपचुनाव, जानिए दुर्ग संभाग का पूरा शेड्यूल

By Mohan Rao Published January 20, 2025
Share
दुर्ग निगम के साथ भिलाई, रिसाली व भिलाई चरोदा में उप चुनाव
SHARE

भिलाई। छत्तीसगढ़ में नगरी निकाय चुनाव का ऐलान हो चुका है। प्रदेश के 14 नगर निगमों में से 10 नगर निगमों में चुनाव होने हैं। सोमवार को राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनावी कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। जिन 10 नगर निगमों में चुनाव होने हैं उनमें से दुर्ग नगर निगम का भी नाम है। नगर पालिक निगम दुर्ग के साथ ही नगर पालिक निगम भिलाई के वार्ड क्रमांक 24 एवं 3,  नगर पालिक निगम भिलाई चरोदा के वार्ड क्रमांक 32 तथा नगर पालिक निगम रिसाली के वार्ड क्रमांक 34 में भी उपचुनाव होंगे।

बता दें सोमवार को चुनाव आयोग ने चुनावी कार्यक्रम की घोषणा की है। राज्य चुनाव आयोग के अनुसार छत्तीसगढ़ के 10 नगर निगम, 49 नगर पालिका परिषद, 114 नगर पंचायतों में चुनाव होना है। इन निकायों में चुनाव प्रक्रिया 22 जनवरी को शुरू होगी। 28 जनवरी नामांकन भरने की अंतिम तिथि होगी। 31 जनवरी तक नाम वापसी होगी। 11 फरवरी को मतदान और 15 फरवरी को मतगणना होगी और उसी दिन रिजल्ट भी घोषित होंगे। इसी प्रकार जिला पंचायतों के लिए मतदान तीन चरणों में मतदान होगा। यहां 17, 20 और 23 फरवरी को मतदान होगा। जिस दिन मतदान होगा उसी दिन मतगणना भी होगी। नगरीय निकाय चुनाव 24 फरवरी से पहले पूरे कर लिए जाएंगे।

जानिए दुर्ग संभाग में कहां-कहां होंगे चुनाव
दुर्ग संभाग की बात की जाए तो यहां दुर्ग एवं राजनांदगांव नगर निगम में चुनाव होंगे। दुर्ग संभाग के अंतर्गत कबीरधाम जिले के तहत कवर्धा एवं पंडरिया, दुर्ग जिले के तहत कुम्हारी, अहिवारा व अमलेश्वर, बालोद जिले के तहत दल्ली राजहरा, बालोद, बेमेतरा जिले में बेमेतरा व राजनांदगांव जिले में डोंगरगढ़ नगर पालिका परिषद के चुनाव होंगे। इसके अलावा नगर पंचायत चुनावों में कबीरधाम जिले के तहत नगर पंचायत बोडला, पांडा तराई सहसपुर लोहारा, पिपरिया व इंदौरी, दुर्ग जिले के तहत धमधा, पाटन व उतई, बालोद जिले के तहत डौंडी, डौंडी लोहारा, चिकलाकसा, गुरुर, अर्जुंदा व गुंडरदेही,  बेमेतरा जिला के तहत नवागढ़, साजा, बेरला, थान खमरिया देवकर, परपोडी, दाढ़ी, भेभौरी व कुसमी, राजनांदगांव जिले के तहत डोंगरगांव, छुरिया व लाल बहादुर नगर खैरागढ़-गंडई-छुईखदान जिले में  गंडई व छुईखदान तथा मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी जिले के तहत अंबागढ़ चौकी में चुनाव होंगे।

ईवीएम से होंगे चुनाव
नगरीय निकाय का निर्वाचन EVM से और त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव बैलेट पेपर से होंगे। नगर पालिकाओं में कुल 44 लाख 74 हजार 269 मतदाता होंगे,  जिसमें पुरुष मतदाता 22 लाख 525, महिला मतदाता 22 लाख 73 हजार 232 और अन्य मतदाताओं की संख्या 512 होगी।  कुल 5970 मतदान केंद्र बनाए जाएंगे। उप निर्वाचन के लिए 22 मतदान केंद्र, 1531 संवेदनशील मतदान केंद्र और 132 अतिसंवेदनशील मतदान केंद्र बनाए जाएंगे।

You Might Also Like

राष्ट्रीय स्तर की ‘लखपति महिला पहल’ क्षेत्रीय कार्यशाला रायपुर में, 9 से 11 जुलाई तक होगा भव्य आयोजन

बाल संप्रेषण गृह में नाबालिग से अननेचुरल सेक्स, जांच दौरान कोर्ट की टीम को बालक ने बताई आपबीती, आरोपी गिरफ्तार

नैनो डीएपी किसानों के लिए ठोस डीएपी उर्वरक का स्मार्ट विकल्प, सरकार ने की किसानों से इस्तेमाल की अपील

युक्तियुक्तकरण के बाद जिन्होंने नहीं ली पदस्थापना, अब रुकेगा उनका वेतन… शिक्षा विभाग का फैसला

मतदाता सूची संशोधन को लेकर विपक्ष के आरोपों पर चुनाव आयोग की दो टूक, कहा- यह पूरी तरह समावेशी प्रक्रिया

Mohan Rao January 20, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Accident in Bhilai : बुजुर्ग महिला को हाइवा ने रौंदा, मौके पर मौत… दवा लेने जा रही थी दुकान
Next Article Bhilai Breaking : तालाब में मिली दिव्यांग की लाश, पुलिस ने माना हादसा, पीएम के बाद हत्या का केस दर्ज… आरोपियों की तलाश में पुलिस
× Popup Image

Ro.No.-13286/35

Bhilai में पैग कम बनाना पड़ा भारी...Ground पर अलग ही माहौल... | Seemant Kashyap | KP News
Subscribe

Advertisement

Advertisement


RSS MP News Feed

You Might Also Like

राष्ट्रीय स्तर की ‘लखपति महिला पहल’ क्षेत्रीय कार्यशाला रायपुर में, 9 से 11 जुलाई तक होगा भव्य आयोजन

July 8, 2025

बाल संप्रेषण गृह में नाबालिग से अननेचुरल सेक्स, जांच दौरान कोर्ट की टीम को बालक ने बताई आपबीती, आरोपी गिरफ्तार

July 8, 2025

नैनो डीएपी किसानों के लिए ठोस डीएपी उर्वरक का स्मार्ट विकल्प, सरकार ने की किसानों से इस्तेमाल की अपील

July 8, 2025

युक्तियुक्तकरण के बाद जिन्होंने नहीं ली पदस्थापना, अब रुकेगा उनका वेतन… शिक्षा विभाग का फैसला

July 8, 2025
Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?