ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बीएसएफ का आदिवासी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम : कांकेर से कोच्चि और कोलकाता के लिए रवाना हुए दो दल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedKanker

बीएसएफ का आदिवासी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम : कांकेर से कोच्चि और कोलकाता के लिए रवाना हुए दो दल

By Mohan Rao
Published: January 19, 2025
Share
बीएसएफ का आदिवासी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम
SHARE

भिलाई। 16वां आदिवासी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम के तहत 18 जनवरी 2025 को कांकेर के अति दुर्गम एवम् नक्सल प्रभावित क्षेत्रों से आदिवासी युवा लड़के एवं लड़कियों का पांचवां और छठा जत्था कोच्चि और कोलकाता के लिए रवाना हुए। प्रत्येक जत्थे में कांकेर के अति दुर्गम एवम् नक्सल प्रभावित क्षेत्रों से 20 आदिवासी युवा लड़के एवं 20 लड़कियां शामिल है। प्रत्येक जत्थे के साथ सीमा सुरक्षा बल के 02 पुरुष सुरक्षा अधिकारी और 02 महिला सुरक्षा अधिकारी भी रवाना हुए। दोनों दल जत्थे कोच्चि और कोलकाता में भारत के विभिन्न राज्यों के अन्य आदिवासी युवाओं से मिलकर अन्य राज्यों की संस्कृति से रूबरू होंगे।

इस कार्यक्रम के अंतर्गत आदिवासी युवक एवं युवतियों को उनके उज्ज्वल भविष्य तथा अधिकार के बारे में उचित व उपयुक्त जानकारी प्रदान की जायेगी, साथ ही साथ अन्य राज्यों से भाग लेने वाले युवक-युवतियों के बीच मेल-मिलाप बढ़ेगा, जिससे वे एक-दूसरे के खान-पान, रहन-सहन, सांस्कृतिक गतिविधियाँ एवं वेशभूषा से रूबरू होंगे। इस कार्यक्रम में सभी राज्यों के स्थानीय लोक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जायेगी। साथ ही कोच्चि और कोलकाता के प्रसिद्ध, दर्शनीय एवं सांस्कृतिक महत्व के स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा।

MY भारत (नेहरू युवा केन्द्र संगठन), नई दिल्ली, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार एवं गृह मंत्रालय के संयुक्त तत्वाधान में 16वाँ आदिवासी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। प्रत्येक आदिवासी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम की अवधि 07 दिन है। छत्तीसगढ के कांकेर और नारायणपुर जिले में तैनात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के नक्सल प्रभावित इलाके से इस वर्ष कुल 13 भ्रमण कार्यक्रमों के अतंर्गत 18 से 22 वर्ष आयु वर्ग के 500 चयनित युवा भाग ले रहे है।

इस आदिवासी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम की प्रमुख गतिविधियों में संवैधानिक अधिकारियों और प्रतिष्ठित व्यक्तियों के साथ संवाद सत्र, पैनल चर्चा, व्याख्यान सत्र, भाषण प्रतियोगिता, कैरियर संबंधी मार्गदर्शन, चल रहे खेल आयोजनों के बारे में जानना शामिल है। इसके अलावा प्रतिभागी कोच्चि और कोलकाता के उद्योगो एवं सुरक्षा बलों के कैम्पो का भ्रमण करेंगे।  इस कार्यक्रम के पांचवे और छठे जत्थे को कोच्चि और कोलकाता रवाना करते हुए महानिरीक्षक, सीमा सुरक्षा बल सीमांत मुख्यालय (विशेष संक्रिया) भिलाई आनंद प्रताप सिंह ने बधाई व शुभकामनाएं दी।

छत्तीसगढ़ में कोरोना टीकाकरण का आंकड़ा 4 करोड़ से पार
संसद में पेश हुए तीन अहम बिल : प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री या मंत्री 30 दिन जेल में रहे तो छोड़ना होगा पद, विपक्ष का हंगामा
चाकू की नोक पर विवाहिता से दुष्कर्म कर भागा बदमाश, दो माह बाद आया पुलिस के हाथ
हत्या के आरोपियों का निकाला जुलूस, तीन दिन पहले की थी ऑटो चालक की हत्या
पिछड़े वर्ग के बच्चों का उठेगा शिक्षा का स्तर, विद्या एंड चाइल्ड ने Cadence के साथ मिलकर की सराहनीय पहल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article प्रयागराज महाकुंभ में आग से मची तबाही, एक-एक कर 50 टेंट जले… सिलेंडर ब्लास्ट से फैली आग
Next Article रेलवे जोन महाप्रबंधक ने किया भिलाई स्टेशन का निरीक्षण, रेल संगठनों ने की एक्सप्रेस ट्रेनों के स्टॉपेज की मांग

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?