ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: प्रयागराज महाकुंभ में आग से मची तबाही, एक-एक कर 50 टेंट जले… सिलेंडर ब्लास्ट से फैली आग
Share
Notification Show More
Latest News
​हाइवे पर टकराई दो बाइक, डायल 112 ने दिखाई तत्परता, घायलों कों पहुंचाया अस्पताल
September 26, 2026
धमतरी के सिरसिदा में उफान के बीच फंसा मारुति धाम का पुजारी, SDRF ने किया रेस्क्यू
September 26, 2026
मासूम का लैंगिक शोषण करने वाले आरोपी को दुर्ग कोर्ट ने दी आजीवन कारावास की सजा
September 26, 2026
भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड, स्टार खिलाड़ी संजू देवी को फोन कर सीएम साय ने दी बधाई
September 26, 2026
आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र, पहले दिन 97 हजार से अधिक लोगों की सहभागिता
September 26, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedNationalPrayagraj Mahakhumbh 2024

प्रयागराज महाकुंभ में आग से मची तबाही, एक-एक कर 50 टेंट जले… सिलेंडर ब्लास्ट से फैली आग

By Mohan Rao Published January 19, 2025
Share
प्रयागराज महाकुंभ में आग से मची तबाही, एक-एक कर 50 टेंट जले
SHARE

प्रयागराज। महाकुंभ मेला क्षेत्र में रविवार शाम करीब साढ़े चार बजे आग लग गई। शास्त्री ब्रिज के पास सेक्टर 19 कैंप में ये आग लगी जिसके कारण लगभग 50 टेंट जल गए। बताया जा रहा है खाना बनाते समय सिलेंडर ब्लास्ट से यह आग लगी थी। इसके बाद कई सिलेंडर ब्लास्ट हुए। आग बुझाने के लिए 12 फायर ब्रिगेड पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ घटना स्थल पर पहुंच कर हालात का जायजा लिया।

प्रयागराज में महाकुंभ में शास्त्री ब्रिज के नीचे महाकुंभ मेला क्षेत्र के सेक्टर-19 में पांटून पुल 12 स्थित अखिल भारतीय धर्म संघ श्रीकरपात्री धाम वाराणसी के शिविर में आग लगी थी। कैंपों में रखे एलपीजी सिलेंडर भी आग की चपेट में आ गए थे। रुक-रुककर सिलेंडर फट रहे थे। आग लगने के दो मिनट बाद फायरब्रिगेड की गाड़ियां पहुंचीं। दस मिनट मशक्कत के बाद भी आग नहीं बुझ सकी, इसके बाद अन्य टीमों ने भी आग बुझाने के लिए मोर्चा संभाला। आग बढ़ते-बढ़ते करीब 100 वर्ग मीटर से ज्यादा फैल गई। आग की लपटें 30 फीट ऊंचाई तक उठ रही थीं। अफरा-तफरी के बीच अफसर भी मौके पर भागते नजर आए।

50 टेंट जले, ब्रिज पर रोका गया ट्रेनों का संचालन
महाकुंभ में लगी भीषण आग में लगभग 50 टेंट जल गए। जिस जगह आग लगी है उसके पास रेलवे पुल होने से ट्रेनों का संचालन भी रोक दिया गया है। आग पर पूरी तरह से काबू पाने के बाद ट्रेनों की आवाजाही शुरू की जा सकी। आग के कारण टेंट में रखा सारा सामान जल गया। गनीतम यह रही कि आग के कारण जानमाल की क्षति नहीं हुई। घटना के बाद सिलेंडर फटने की जांच की जा रही है।

You Might Also Like

​हाइवे पर टकराई दो बाइक, डायल 112 ने दिखाई तत्परता, घायलों कों पहुंचाया अस्पताल

धमतरी के सिरसिदा में उफान के बीच फंसा मारुति धाम का पुजारी, SDRF ने किया रेस्क्यू

मासूम का लैंगिक शोषण करने वाले आरोपी को दुर्ग कोर्ट ने दी आजीवन कारावास की सजा

भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड, स्टार खिलाड़ी संजू देवी को फोन कर सीएम साय ने दी बधाई

आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र, पहले दिन 97 हजार से अधिक लोगों की सहभागिता

Mohan Rao January 19, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article दुर्ग रेलवे स्टेशन में पकड़े गए सैफ पर हमले के संदेही को मुंबई पुलिस ने छोड़ा, कहा- वह आरोपी नहीं
Next Article बीएसएफ का आदिवासी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम : कांकेर से कोच्चि और कोलकाता के लिए रवाना हुए दो दल

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?