ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रेलवे जोन महाप्रबंधक ने किया भिलाई स्टेशन का निरीक्षण, रेल संगठनों ने की एक्सप्रेस ट्रेनों के स्टॉपेज की मांग
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedRailway NewsRaipur

रेलवे जोन महाप्रबंधक ने किया भिलाई स्टेशन का निरीक्षण, रेल संगठनों ने की एक्सप्रेस ट्रेनों के स्टॉपेज की मांग

By Mohan Rao
Published: January 19, 2025
Share
रेलवे जीएम ने किया भिलाई रेलवे स्टेशन का निरीक्षण
SHARE

भिलाई। बिलासपुर रेलवे जोन के महाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने रविवार को भिलाई स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान कुछ चुनिंदा एक्सप्रेस ट्रेनों के स्टापेज की स्थानीय मांग पर जोन महाप्रबंधक का जवाब टालमटोल भरा रहा। संगठन के लोगों ने जीएम से मिलकर कुछ एक्सप्रेस ट्रेनों के स्टापेज की मांग की तो उन्होंने कारण बताते हुए टाल दिया।

बिलासपुर रेलवे जोन के महाप्रबंधक तरुण प्रकाश रविवार को सुबह 11:15 बजे विशेष सेलून से भिलाई-3 स्टेशन पहुंचे। स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 3 से वे प्लेटफार्म नंबर 1 पर आकर उन्होंने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत हुए विकास कार्यों का अवलोकन किया। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने महाप्रबंधक को सबसे पहले स्टेशन के विकास का नक्शा दिखाया। फिर उन्होंने महिला व सामान्य यात्री प्रतीक्षालय, टिकट काउंटर, पेयजल व प्रसाधन सुविधा सहित स्टेशन के बाहर पार्किंग स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान प्रतीक्षालय में रखी गई टूटी हुई कुर्सी को देख उन्होंने नाराजगी जताई।

संगठन प्रतिनिधियों ने सौंपा ज्ञापन
इस अवसर पर प्रगतिशील रेल कल्याण एवं विकास समिति के अध्यक्ष अब्दुल सत्तार ने दुर्ग से शुरू होने वाली कुछ प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों को भिलाई-3 में स्टापेज देने की मांग की। अधिवक्ता संघ पुरानी भिलाई के अध्यक्ष रमेश सिंह ने महाप्रबंधक को बताया कि यहां व्यवहार न्यायालय है। निकट भविष्य में एडीजे कोर्ट व कुटुम्ब न्यायालय खुलने वाली है। इसके चलते बाहर से आने वाले पक्षकारों की सुविधा के लिए कुछ चुनिंदा एक्सप्रेस ट्रेनों का स्टापेज दिया जाना चाहिए। उन्होंने स्टेशन आने जाने वालों की सुविधा के लिहाज से फोरलेन सड़क पर चौक निर्माण के लिए पहल करने का आग्रह महाप्रबंधक से किया। वहीं स्टेशन नवनिर्माण के बाद 1888 से हुए प्रगति को प्रदर्शित करने टिकट काउंटर के पास लगाए गए बोर्ड में जंक्शन का उल्लेख नहीं किए जाने की ओर रेलवे जोन महाप्रबंधक का ध्यानाकर्षण कराया गया। पार्षद रंजीता बेनुआ ने निकट भविष्य में मौजूदा फुट ओवरब्रिज से हो रही आवाजाही पर रोक लगने की चल रही चर्चा के आधार पर पुरैना के लोगों की सुरक्षित आवाजाही के लिए गांधी नगर ओएचई ऑफिस के पास से एक छोटा अण्डरब्रिज बनाने की मांग रखी।

माँ के दूध से स्वस्थ जीवन की मजबूत शुरुआत, प्रदेशभर में विश्व स्तनपान सप्ताह की शुरुआत
बेसहारों का सहारा बनी भूपेश सरकार… विधायक देवेन्द्र ने कहा दुर्ग जिले के 867 बच्चों के पढ़ाने का उठाया जिम्मा… अब भी कर सकते हैं आवेदन
Big Breaking: उद्योग मंत्री के ठिकानों पर ED का बड़ा छापा, घर से लेकर कंपनी तक खंगाल रहे दस्तावेज, खाना-पानी साथ लेकर पहुंची टीम
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 6 दिन में 12 जिलों को दी 3 हजार 854 करोड़ रुपए के विकास-कार्यों की सौगात… प्रतिदिन दो जिलों में नये कार्यों का कर रहे हैं लोकार्पण व भूमिपूजन
सीएम साय 21 जून को करेंगे प्रदेशव्यापी चरण पादुका योजना का शुभारंभ, जशपुर जिले के तपकरा से होगी शुरूआत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बीएसएफ का आदिवासी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम : कांकेर से कोच्चि और कोलकाता के लिए रवाना हुए दो दल
Next Article कृष्णा स्कूल के वार्षिकोत्सव में बिखरी कला व संस्कृति की छंटा, पारम्परिक नृत्य के साथ शिक्षाप्रद नाटकों का हुआ मंचन

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?