ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कृष्णा स्कूल के वार्षिकोत्सव में बिखरी कला व संस्कृति की छंटा, पारम्परिक नृत्य के साथ शिक्षाप्रद नाटकों का हुआ मंचन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiEducationFeatured

कृष्णा स्कूल के वार्षिकोत्सव में बिखरी कला व संस्कृति की छंटा, पारम्परिक नृत्य के साथ शिक्षाप्रद नाटकों का हुआ मंचन

By Mohan Rao
Published: January 19, 2025
Share
SHARE

भिलाई। कृष्णा हायर सेकण्डरी स्कूल रामनगर के उत्सव भवन सुंदर नगर में आयोजित वार्षिकोत्सव विविध 2025 में बिखरी कला व संस्कृति की मनोरम छंटा ने दर्शक दीर्घा में मौजूद पालकों व अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्री-प्राइमरी से लेकर हायर कक्षाओं के छात्र – छात्राओं ने छत्तीसगढ़ सहित अन्य विभिन्न राज्यों की पारम्परिक नृत्य के साथ शिक्षाप्रद नाटकों का मंचन किया। समारोह का आरंभ बच्चों के दादा-दादी व नाना-नानी द्वारा दीप प्रज्जवलित एवं सरस्वती वंदना के साथ किया गया।      

समारोह का मुख्य आकर्षण प्राथमिक बच्चों के द्वारा प्रस्तुत किए गए रंगारंग कार्यक्रम एवं छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किए शिक्षाप्रद कार्यक्रम एवं भिन्न भिन्न प्रांतों की नृत्य शैली रही। जिसमें छत्तीसगढ़ की बारहमासी, राजस्थान की कलवेरिया, पंजाब की गिद्दा, महाराष्ट्र की गोंदलमाता सहित देशभक्ति से ओत-प्रोत नृत्यों की प्रस्तुति ने दर्शक दीर्घा को बांधे रखा। मंचीय प्रस्तुति के माध्यम से बच्चों ने ऑनलाइन ठगी, बेटी बचाओ, सड़क सुरक्षा और अपने बुजुर्गों के प्रति सम्मान का संदेश दिया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया गया। समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन की धर्मपत्नी श्रीमती ऋचा सेन, मिस्ट्रेस इंडिया 2024 श्रीमती गीत सोन एवं समाजसेवी इंद्रजीत सिंह छोटू ने बच्चों की प्रस्तुति की खूब सराहना की। अतिथियों के माध्यम से शैक्षणिक एवं खेल गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को पुरस्कृत एवं उनके पालकों का सम्मान किया गया।

आयोजन को सफल बनाने में सभी शिक्षक शिक्षिकाओं एवं वालिंटियर की भूमिका निभा रहे  विद्यार्थियों का अहम योगदान रहा। विद्यालय की डायरेक्टर जसलीन कौर ने अपना पूरा सहयोग प्रदान कर कार्यक्रम को सफल बनाया। प्राचार्या रंजीत कौर ने सफल आयोजन के लिए सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं, छात्र-छात्राओं की मेहनत और टीमवर्क की सराहना की एवं बधाई दी।

Transfer Breaking : छत्तीसगढ़ में आईपीएस-आईएएस के ताबदले, बदले गए रेलवे व महासमुंद एसपी
सरकार ने निकायों के लिए जारी की 66 करोड़ की पार्षद निधि, भिलाई सहित 14 निगमों को मिलेंगे 21 करोड़ से ज्यादा
अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास दिखे दो पाकिस्तानी ड्रोन, बीएसएफ ने की गोलीबारी
Gustakhi Maaf: इतना न गिरें कि उठना मुश्किल हो जाए
15,528 नए कोरोना संक्रमित मिले, सक्रिय केस बढ़कर 1.43 लाख से ज्यादा हुए
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article रेलवे जोन महाप्रबंधक ने किया भिलाई स्टेशन का निरीक्षण, रेल संगठनों ने की एक्सप्रेस ट्रेनों के स्टॉपेज की मांग
Next Article सिंचाई पम्प के लिए निःशुल्क विद्युत सहायता योजना का नाम बदला, सीएम साय की घोषणा के बाद अब यह हुआ नाम

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?