ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG Crime : राजनांदगांव में मामूली बात पर वृद्धा की पत्थर से वार कर हत्या, पास की महिला निकली आरोपी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeaturedRajnandgaon

CG Crime : राजनांदगांव में मामूली बात पर वृद्धा की पत्थर से वार कर हत्या, पास की महिला निकली आरोपी

By Mohan Rao
Published: December 2, 2024
Share
राजनांदगांव में बुजुर्ग महिला की हत्या का खुलासा
SHARE

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव थाना क्षेत्र में बुजुर्ग महिला की हत्या का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है। यहां बस स्टैंड के पास 30 नवंबर को बुजुर्ग महिला की लाश मिली थी। बुजुर्ग महिला पर पत्थर से वार किया गया था। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा और जांच शुरू की। पुलिस ने इस मामले में एक अन्य महिला को गिरफ्तार किया जिससे वृद्धा का पानी भरने को लेकर विवाद हुआ था और यही विवाद हत्या का कारण बना।

राजनांदगांव पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एडिशनल एसपी राहुल देव शर्मा ने सोमवार को पूरे मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि 30 नवंबर को आरोपी महिला भुवनेश्वरी विश्वकर्मा ने मृतका 70 वर्षीय रूखमणी बाई साहू की हत्या कर दी। बस स्टैंड पर पानी भरने को लेकर विवाद में महिला ने वृद्धा की हत्या की। एसपी ने बताया कि अक्सर इन दोनों के बीच पानी भरने को लेकर विवाद होते रहता था।

30 नवंबर को जब वृद्धा का शव मिला तो आसपास पूछताछ में भुवनेश्वरी विश्वकर्मा से वृद्धा के विवाद का पता चला था। इसी आधार पर पुलिस ने भुवनेश्वरी विश्वकर्मा को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पूरी सच्चाई सामने आई। भुवनेश्वरी विश्वकर्मा 30 नवंबर की सुबह लगभग 4 बजे पानी भरने के विवाद के बाद पत्थर से वार कर बुजुर्ग की हत्या कर दी।

अंधे कत्ल की इस गुत्थी को साइबर सेल और डोंगरगांव थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए सुलझाया है सीसीटीवी कैमरे और मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार किया गया है और महिला के निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किए गए पत्थर को बरामद कर महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

चीन ने झड़प से पहले लद्दाख LAC पर भेजे थे मार्शल आर्ट के लड़ाके, पूरी प्लानिंग के साथ ड्रैगन ने की थी नापाक हरकत
भिलाई में होगी पं. प्रदीप मिश्रा की श्री शिव महापुराण कथा, 25 अप्रैल से 1 मई तक जयंती स्टेडियम ग्राउंड में आयोजन
आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों के बीच कुंडली मारकर छिपा था अजगर… युवकों ने खदेड़ा तो जान में आई जान
मुख्यमंत्री भूपेश वघेल की पहल: प्रदेश में कोरोना वायरस के रोकथाम एवं बचाव हेतु राज्य आपदा मोचन निधि से जि़लों को 9 करोड़ की राशि आबंटित
हिना खान का खुलासा: कॉलेज के दिनों में ‘इंडियन आइडल’ में दिया था ऑडिशन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article जीएसटी परिषद की नई दिल्ली में बैठक : छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने रखे अहम सुझाव
Next Article सीएम साय आज रायगढ़ से जारी करेंगे महतारी वंदन योजना की 10वीं किश्त, नालंदा परिसर का करेंगे भूमिपूजन
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?