दंतेवाड़ा। जिले में एक बार फिर नक्सलियों का उत्पाद देखने को मिला। नक्सलियों ने जिले के सीमावर्ती क्षेत्र मंगनार में सड़क निर्माण में लगे आधा दर्जन ट्रैक्टर फूंक दिए। पूर्व बस्तर डिवीजन कमेटी ने इस आगजनी की घटना को अंजाम दिया है। घटना रविवार रात 8 बजे के बाद की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि हथियारों से लैस 100 से ज्यादा नक्सली सड़क निर्माण वाली जगह पर पहुंचे थे। ट्रैक्टर फूंकने के बाद नक्सलियों ने बैनर लगाकर चेतावनी भी दी है।
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना रविवार रात 8 बजे के बाद की है। रात 8 बजे के बाद 100 से ज्यादा वर्दीधारी नक्सली हथियारों के साथ मंगनार गांव में पहुंचे। नक्सलियों ने पंचायत भवन के समीप खड़े वाहनों की घेराबंदी की। सड़क निर्माण में लगे ट्रैक्टरों के टैंकर को फोड़कर आग लगा दी और ठेकेदार को काम बंद करने कहा। इन वाहनों का डीजल निकालकर सभी वाहनों को आग के हवाले कर दिया। इससे लगभग 6 वाहन जल गए हैं। नक्सलियों ने गांव के सरपंच-सचिव को पूंजीपतियों से दूर रहने की भी चेतावनी दी है। माओवादियों ने एक बड़ा बैनर भी लगाया है, जिसमें सड़क निर्माण करने वाले ठेकेदार को चेतावनी दी गई है। घटना स्थल के लिए पुलिस पार्टी रवाना की गई है।

नक्सलियो द्वारा लटकाया गया बैनर, ठेकेदार सहित सरपंज व सचिव को चेतावनी
मौके पर टंगे बैनर नक्सलियों ने सड़क निर्माण कर रहे ठेकेदार सहित सरपंच व सचिव को भी चेतावनी दी है। नक्सलियों पे बैनर के माध्यम से पूर्व बस्तर डिवीजन कमेटी भाकपा माओवादियों ने मंगनार से सातधार और गीदम तक रोड का निर्माण कर रहे ठेकेदार संतोष को काम बंद करने कहा है। वहीं ग्रामीणों और सरपंच-सचिवों को भी चेतावनी देते हुए पूंजीपतियों और पुलिस से दूर रहने कहा गया है।




