ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ड्राइवर की लापरवाही से एसपी का कटा 2000 का चालान, पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BilaspurBreaking NewsChhattisgarhFeatured

ड्राइवर की लापरवाही से एसपी का कटा 2000 का चालान, पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद

By Om Prakash Verma
Published: November 12, 2024
Share
ड्राइवर की लापरवाही से एसपी का कटा 2000 का चालान, पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद
ड्राइवर की लापरवाही से एसपी का कटा 2000 का चालान, पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद
SHARE

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में रेड सिग्नल तोडऩे पर एसपी रजनेश सिंह की गाड़ी का चालान कट गई है। दरअसल एसपी के ड्राइवर ने रेड सिग्नल जंप कर ट्रैफिक रूल तोड़ा था। जिसके चलते उनके मोबाइल पर 2000 का चालान का मैसेज पहुंचा है। बतादें कि आईटीएमएस में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हुई है। ऐसे में जब सिग्नल जंप करने का एसपी को मोबाइल पर मैसेज मिला। जिसके बाद एसपी ने रसीद कटवाई और 2000 रुपए का चालान जमा किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि, यातायात नियमों का पालन करें, ऊपर वाला सब देख रहे हैं।

दरअसल रविवार दोपहर को एसपी रजनेश सिंह किसी कार्यक्रम में जा रहे थे। वहीं कलेक्टर अवनीश शरण भी उनके साथ उसी कार्यक्रम में जाने के लिए निकले हुए थे। ऐसे में एसपी भी इस बीच कलेक्टर के साथ उनके ही कार में बैठ गए थे। और ड्राइवर कार लेकर एसपी के पीछे-पीछे ही आ रहा था। तभी सत्यम चौक के पास कलेक्टर की गाड़ी आगे बढ़ी और सिग्नल रेड हो गया।

इस दौरान रेड सिग्नल जंप कर एसपी के ड्राइवर ने गाड़ी आगे बढ़ा दी। आईटीएमएस के सीसीटीवी ये पूरी घटना कैद हो गई। इसके साथ ही आधार के माध्यम से एसपी के अकाउंट से ऑटोमेटिक चालान कट गया। बतादें कि एसपी रजनेश सिंह ने जुर्माना और चालान राशि भी जमा कर अपनी जिम्मेदारी पूरी की है। और कहा कि, यातायात नियमों का पालन करना शहर में जरूरी है। चाहे वह कोई भी क्यों न हो नियम तोडऩे पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

परशुराम जयंती पर निकलेगी बाइक रैली, भगवान परशुराम के लगेंगे जयकारे
कच्ची राह हुई पक्की, नीलिमा ने खुद लिखी अपनी तरक्की
भिलाई में बैकुंठधाम में लगा हेल्थ वर्कर्स को कोरोना का टीका, मेयर देवेंद्र यादव पहुंच, कहा-खुशियां लेकर आई वैक्सीन
छत्तीसगढ़ में आईएएस अफसरों के तबादले, कई अधिकारियों को मिली अतिरिक्त जिम्मेदारी
सफेद कद्दू को डाइट में करें शामिल, स्वास्थ्य को मिलेंगे कई लाभ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Big Breaking : जमानत पर छूटने के बाद क्राइम करना पड़ सकता है भारी, दुर्ग पुलिस करेगी यह काम
Next Article Breaking News : दशहरा उत्सव देखने गया परिवार, सूने मकान में हो गई सेंधमारी, एक माह बाद पकड़ाए आरोपी

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?