ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: चमोली में फिर टूटा ग्लेशियर,भारत-चीन सीमा पर सड़क बाधित
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

चमोली में फिर टूटा ग्लेशियर,भारत-चीन सीमा पर सड़क बाधित

By @dmin
Published: May 20, 2021
Share
चमोली में फिर टूटा ग्लेशियर,भारत-चीन सीमा पर सड़क बाधित
चमोली में फिर टूटा ग्लेशियर,भारत-चीन सीमा पर सड़क बाधित
SHARE

देहरादून (एजेंसी)। उत्तराखंड के चमोली जिले में एक बार फिर ग्लेशियर टूटा है। प्रदेश में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश की वजह से भारत-चीन सीमा पर पुल भी टूट गया है, जिसकी वजह से आर्मी कैंप की ओर जाने वाला रास्ता बाधित हो गया है। ग्लेशियर टूटने के बाद खिसकने की वजह से सीमा वर्ती सड़कों को भारी नुकसान हुआ है। हालांकि, राहत की बात है कि ग्लेशियर टूटने की वजह से अभी तक किसी मानवीय नुकसान की खबर नहीं है। देश के आखिरी गांव माणा के पास नर पर्वत पर बामणा नाला से ग्लेशियर टूटकर सड़क पर आ गया। जिससे माणा से आगे सीमा चौकी को जोडऩे वाली सामरिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण सड़क बाधित हो गई। बदरीनाथ थानाध्यक्ष सत्येन्द्र सिंह ने बताया कि ग्लेशियर टूटने की वजह से भारत-चीन सीमा पर सड़क बाधित हुई है और इसके अलावा कोई नुकसान नहीं हुआ है। राहत की बात है कि माणा की इस सडक के निकट सेना के कैम्प भी हैं लेकिन कोई नुकसान नहीं हुआ है। सूत्रों की मानें तो माणा से आगे गनतोली में भी पहाडिय़ों से ग्लेशियर टूटे हैं।

वहीं दूसरी ओर, जिले में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश से कई सड़कों पर यातायात बाधित हो गया है। बारिश की वजह से गदेरों में जल स्तर बढऩे और मलवा आने से बदरीनाथ हाईवे पर लामबगड़ में भारी नुकसान हुआ है। बदरीनाथ हाईवे लामबगड़ में 100 मीटर टूटने से यह राष्ट्रीय राजमार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया है। उफनते नाले ने बदरीनाथ हाइवे को 100 मीटर से अधिक तोड़ दिया, जिससे हाईवे पूरी तरह बाधित हो गया है।

उत्तराखंड के नौ जिलों में आज भारी बारिश का रेड अलर्ट
मौसम विभाग ने गुरुवार को भी राज्य के नौ जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 20 मई को राज्य के उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर, अल्मोड़ा, नैनीताल, चंपावत, ऊधमसिंहनगर, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ आदि जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका है। राज्य के कुछ स्थानों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने और तीव्र बौछार की भी आशंका है। मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं झोंकेदार हवा 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से चल सकती हैं। संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन, चट्टान गिरने, सड़कों के अवरुद्ध होने, पहाड़ों में नदी-नालों का प्रवाह अचानक बढऩे और निचले इलाकों में जलभराव के लिए प्रशासन एवं लोगों को अलर्ट रहने को कहा गया है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वर्ष 2026 के शासकीय कैलेंडर का किया विमोचन, ‘महतारी गौरव वर्ष’ तथा सशक्त एवं समृद्ध छत्तीसगढ़ की थीम
एसआर हॉस्पिटल में नौकरी पाने का मौका… जिला रोजगार केन्द्र दुर्ग में 28 को जॉब फेयर
भीड़भाड़ व अधिक ग्राहकों की आवाजाही वाले दुकानदारों का लेंगे सैंपल: कोरोना से निपटने कलेक्टर ने बनाया सात सूत्रीय प्लान
छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला सांसद मिनीमाता की पुण्यतिथि: भिलाई शहर जिला कांग्रेस ने नमन कर दी श्रद्धांजलि
जनजातीय गौरव दिवस : रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे सीएम साय, अन्य जिलों के चीफगेस्ट की लीस्ट भी जारी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article वैकल्पिक फसल लेने पर प्रोत्साहन राशि को लेकर कैबिनेट के निर्णय पर दुर्ग में काम शुरू…. कलेक्टर ने कहा मैदानी अमला फील्ड सर्वे कर बनाये प्लान वैकल्पिक फसल लेने पर प्रोत्साहन राशि को लेकर कैबिनेट के निर्णय पर दुर्ग में काम शुरू…. कलेक्टर ने कहा मैदानी अमला फील्ड सर्वे कर बनाये प्लान
Next Article कोविड प्रभावित पालकों एवं बच्चों का दूर होगा मानसिक तनाव… आश्रय देखरेख और संरक्षण हेतु बनाया गया चाइल्ड हेल्प डेस्क… टोल-फ्री नंबर जारी

Ro.No.-13954/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?