ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Breaking News : दशहरा उत्सव देखने गया परिवार, सूने मकान में हो गई सेंधमारी, एक माह बाद पकड़ाए आरोपी
Share
Notification Show More
Latest News
shreekanchanpath 02 # 14 October 2026
October 14, 2026
नेशनल फूड लैबोरेटरी की जाँच में लोट्टे चोको पाई का सैंपल खाद्य सुरक्षा मानकों पर खरा उतरा
नेशनल फूड लैबोरेटरी की जाँच में लोट्टे चोको पाई का सैंपल खाद्य सुरक्षा मानकों पर खरा उतरा
October 14, 2026
वेदांता के बाल्को मेडिकल सेंटर ने ब्रेस्ट कैंसर की शुरुआती पहचान के लिए टेक्नोलॉजी की पहुँच बढ़ाई
वेदांता के बाल्को मेडिकल सेंटर ने ब्रेस्ट कैंसर की शुरुआती पहचान के लिए टेक्नोलॉजी की पहुँच बढ़ाई
October 14, 2026
घठुला छोटे में फ्लाई ऐश भराव पूरी तरह नियमानुसार: अदाणी पावर
घठुला छोटे में फ्लाई ऐश भराव पूरी तरह नियमानुसार: अदाणी पावर
October 14, 2026
चित्रकोट, मैनपाट सहित 4 प्रमुख पर्यटन स्थल होंगे डेवलप, 15 मिनी सर्किट हाउस बनाने का प्लान
October 14, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

Breaking News : दशहरा उत्सव देखने गया परिवार, सूने मकान में हो गई सेंधमारी, एक माह बाद पकड़ाए आरोपी

By Mohan Rao Published November 12, 2024
Share
चोरी के आरोपी गिरफ्तार
SHARE

भिलाई। करीब एक माह पूर्व खुर्सीपार जोन 1 में हुई चोरी के मामले का खुलासा हो गया है। इस मामले में पुलिस को सफलता मिली है और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 8 लाख से भी ज्यादा के जेवर बरामद किए गए हैं। पकड़े गए आरोपियों में स्वीपर मोहल्ला देना बैंक के पीछे रहने वाले  एस. थॉमस, किशन कुमार व गौरव विलियम शामिल हैं। तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना खुर्सीपार पुलिस विधिवत कार्रवाई की कई।

दरअसल यह घटना 12 अक्टूबर दशहरा पर्व की है। 5सी, सड़क 17, जोन-1, खुर्सीपार निवासी डी हेमराज अपने पूरे परिवार के साथ आईटीआई मैदान में दशहरा उत्सव देखने गया था। रात लगभग 10:30 बजे जब वह घर पहुंचा तो कीचन के उपर लगा शीट टूटा हुआ मिला। आलमारी का सामान बिखरा हुआ था लॉकर का ताला तोड कर अन्दर रखा सामान जिसमें इस्तेमाली सोने-चांदी के जेवर आदि अज्ञात चोर ले गया। इसकी शिकायत खुर्सीपार पुलिस ने धारा 305, 331 (4) बीएनएस का कायम कर विवेचना में लिया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी जितेन्द्र शुक्ला ने शहरी क्षेत्र में लगातार हो रहे चोरी के अपराध के रोकथाम के लिए विशेष दिशा निर्देश दिए। इसी कड़ी में एएसपी सुखनंदन राठौर, डीएसपी क्राईम हेम प्रकाश नायक, छावनी सीएसपी हरीश पाटिल के मार्गदर्शन में प्रभारी एसीसीयू युनिट निरीक्षक तापेश नेताम एवं थाना प्रभारी खुर्सीपार निरीक्षक अंबर सिंह भारद्वाज द्वारा टीम गठित कर चोरों पर नजर रखी जा रही थी। घटना स्थल निरीक्षण कर प्राथी के घर के आसपास क्षेत्र में रहने वाले लोगों से पूछताछ की गई। यही नहीं आस-पास क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज का भी अवलोकन किया गया।

बेचने के लिए तलाश रहे थे ग्राहक
इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि खुर्सीपार देना बैंक के पीछे स्वीपर बस्ती का रहने वाला लड़का एस थॉमस अपने पास सोने-चांदी के कुछ जेवरात रखा है जिसे बेचने के लिए अपने चार-पांच साथियों के साथ ग्राहक तलाश कर रहा है। सूचना पर गठित टीम द्वारा तत्काल बताये स्थान पर घेराबंदी की और एस. थॉमस के साथ किशन कुमार एवं गौरव विलियम को हिरासत में लिया। पूछताछ में तीनों ने मिलकर दशहरे के दिन डी हेमराज के घर पर चोरी करना स्वीकार किया। चोरी के जेवर को तीनों ने आपस में बराबर बराबर बांट लिए।

आरोपियों के कब्जे से 8 लाख के जेवर बरामद
तीनों आरोपियों के निशानदेही पर उनके कब्जे से 2 नग सोने की अंगूठी, 1 नग सोने का नेकलेस, 1 जोड़ी सोने का झुमका बड़ा, 1 जोड़ी सोने का छोटा झुमका, 3 नग सोने का चैन 1 चैन में लॉकेट लगा हुआ, 1 नग सोने का रानी हार, 2 नग सोने का कान का छोटा टाप्स, 1 नग सोने का ब्रेसलेट कीमती करीबन 8 लाख 10 हजार बरामद कर जब्त किया गया। इस पूरी कार्रवाई में एसीसीयू से एएसआई नरेन्द्र सिंह राजपूत, प्रधान आरक्षक सगीर खान, विजय शुक्ला, राकेश चौधरी, राकेश अन्ना, रिन्कू सोनी, भावेश पटेल, गुनीत निर्मलकर एवं थाना खुर्सीपार से प्रधान आरक्षक आर. विनोद की उल्लेखनीय भूमिका रही।

You Might Also Like

नेशनल फूड लैबोरेटरी की जाँच में लोट्टे चोको पाई का सैंपल खाद्य सुरक्षा मानकों पर खरा उतरा

वेदांता के बाल्को मेडिकल सेंटर ने ब्रेस्ट कैंसर की शुरुआती पहचान के लिए टेक्नोलॉजी की पहुँच बढ़ाई

घठुला छोटे में फ्लाई ऐश भराव पूरी तरह नियमानुसार: अदाणी पावर

चित्रकोट, मैनपाट सहित 4 प्रमुख पर्यटन स्थल होंगे डेवलप, 15 मिनी सर्किट हाउस बनाने का प्लान

पीएम-सेतु योजना के तहत छह क्लस्टरों में आईटीआई के उन्नयन की तैयारी

Mohan Rao November 12, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ड्राइवर की लापरवाही से एसपी का कटा 2000 का चालान, पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद ड्राइवर की लापरवाही से एसपी का कटा 2000 का चालान, पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद
Next Article वंदे भारत एक्सप्रेस को बेपटरी करने की कोशिश नाकाम, पायलट की समझदारी से टला बड़ा रेल हादसा वंदे भारत एक्सप्रेस को बेपटरी करने की कोशिश नाकाम, पायलट की समझदारी से टला बड़ा रेल हादसा

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?