ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Breaking News : दुर्ग बायपास में बड़ा हादसा, झपकी आई और पलटती गई ट्रक… चालक की दर्दनाक मौत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

Breaking News : दुर्ग बायपास में बड़ा हादसा, झपकी आई और पलटती गई ट्रक… चालक की दर्दनाक मौत

By Mohan Rao
Published: May 9, 2025
Share
दुर्ग बायपास में हादसा, चालक की मौत
SHARE

भिलाई। दुर्ग बायपास में शुक्रवार की सुबह दर्दनाक हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई। बाफना टोल प्लाजा के आगे रसमड़ा में ट्रक चालक को झपकी आई और ट्रक लेन से निकलकर पलटती गई। तीन से चार गुलाटी खाने के बाद बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई और हेल्पर का हाथ टूट गया है जिसे अस्पताल ले जाया गया। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार वेस्ट बंगाल के कोलकाता से नासिक के लिए एक ही ट्रांसपोट से दो ट्रक निकली थी। दोनों ट्रकों में लोहे के प्लेट भरे हुए थे। भिलाई पहुंचने के बाद बायपास के आगे दूसरे ट्रक ड्राइवर ने ट्रक क्रमांक डब्ल्यूबी 23 एफ 8495 के चालक को चाय पीने के लिए रुकने कहा। इस पर चालक ने कहा कि आगे ढाबे पर रुकता हूं आप लोग चाय पीकर आ जाओ। इसके बाद ट्रक कुछ दूरी पर पहुंची और चालक को झपकी आ गई।

झापकी आने के बाद ट्रक अनबेलेंस हो गई। चुंकी ट्रक में लोहे के प्लेट भरे थे तो संभल नहीं पाया और तीन से चार बार पलटते हुए सड़क किनारे गहराई में गिर गई। हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक सीट पर फंसे ड्राइवर को बाहर निकाला। ड्राइवर की मौत हो चुकी थी। वहीं हेल्पर का हाथ फ्रेक्चर हो गया। मृतका चालक का नाम एमबी मुन्ना बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को दुर्ग जिला अस्पताल के मरच्यूरी में रखवा दिया है। मृतक के परिजनों व ट्रक के मालिक को भी सूचना दे दी गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

भिलाई के इस तालाब में पलेंगी रंगीन मछलियां, विधायक देवेन्द्र की पहल पर संवरेगा शहर का यह तालाब
Bhilai Breaking : कुम्हारी के चोरहा नाले में डूबा युवक, घंटो तलाश के बाद मिला शव
नाकाम हुई दिल्ली को दहलाने की साजिश, स्पेशल सेल ने जैश के दो आतंकियों को पकड़ा
विकसित भारत की कल्पना हो रहा है साकार, मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना से राह हुई आसान
देश में सक्रिय मरीजों की संख्या 16 लाख के पार, 2.58 लाख नए मरीज, 385 की मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Bhilai Breaking : जामुल में हत्या से हड़कंप, डंडे से पीट-पीटकर की हत्या, नाबालिग आरोपी गिरफ्तार
Next Article Breaking News : भारत-पाक तनाव के बीच IPL पर रोक, 12 लीग मैच होने बाकी… BCCI का फैसला

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?