ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Big Breaking : जमानत पर छूटने के बाद क्राइम करना पड़ सकता है भारी, दुर्ग पुलिस करेगी यह काम
Share
Notification Show More
Latest News
खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय के 70वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए राज्यपाल
डिजिटल माध्यमों से छत्तीसगढ़ की लोककलाओं को दुनिया तक पहुंचाएं- राज्यपाल रमेन डेका
October 14, 2026
लगभग 3 एकड़ में विकसित होगा आधुनिक बस टर्मिनल, एक साथ 35 से 40 बसों के ठहराव की होगी व्यवस्था
सीएम साय की बड़ी सौगात, जशपुरनगर में 11.83 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा हाईटेक बस स्टैंड
October 14, 2026
पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश पांडे ने की संस्था के सामाजिक कार्यों की सराहना
पार्वती स्व सहायता समूह के शिविर में स्वास्थ्य जांच, रक्तदान और महिला सशक्तिकरण पर जोर
October 14, 2026
गंभीर विषयों को सहजता से जनमानस तक पहुंचाने की कार्टून में है अद्भुत क्षमता:
कार्टून समाज को जागरूक करने के साथ सोचने और आत्ममंथन के लिए करता है प्रेरित : सीएम साय
October 14, 2026
shreekanchanpath 02 # 14 October 2026
October 14, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

Big Breaking : जमानत पर छूटने के बाद क्राइम करना पड़ सकता है भारी, दुर्ग पुलिस करेगी यह काम

By Mohan Rao Published November 12, 2024
Share
एसपी ने अधिकारियों की बैठक
SHARE

एसपी जितेन्द्र शुक्ला ने दुर्ग पुलिस के अफसरों की बैठक लेकर दिए निर्देश

भिलाई। जमातन पर छूटकर आने के बाद यदि क्राइम करते पकड़े गए तो दुर्ग पुलिस का यह इंतजाम भारी पड़ सकता है। दुर्ग एसपी जितेन्द्र शुक्ला ने मंगलवार को पुलिस कंट्रोल रूम सेक्टर-6 में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों व थाना प्रभारियों की बैठक लेकर इस संबंध में जरूरी दिशा निर्देश दिए। एसपी ने कहा कि यदि कोई जमानत पर बाहर आने के बाद अपराधिक प्रकरण में लिप्त पाया जाता है कि इसकी जांच कर संबंधित आरोपी की जमानत निरस्त कराया जाए।

दरअसल अक्सर देखने में आया है कि शहर में जितने भी बड़े क्राइम केसेस सामने आए हैं उनमें आरोपी पहले से जेल से छूटा हुआ होता है। यानि एक अपराध करने के बाद जमानत पर बाहर होता है और उस दौरान फिर से अपराध करता है। ऐसे मामले में दुर्ग एसपी ने नई शुरुआत करते हुए अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए हैं। अब यदि जमानत पर बाहर रहने के दौरान अपराध करते हैं तो उनकी जमानत निरस्त कराई जाएगी और उसे दोबारा जेल दाखिल कर दिया जाएगा।

निगरानी बदमाशों की सूची करें तैयार
बैठक के दौरान एसपी जितेन्द्र शुक्ला ने सभी थाना क्षेत्रों में गुण्डा बदमाशों, निगरानी बदमाशों की नियमित रूप चेकिंग करने का निर्देश दिया है। ऐसे बदमाशों को थाने बुलाकर हाजिरी ली जाए। यही नहीं जो अत्याधिक अपराधिक प्रवृत्ति का है ऐसे बदमाशों की सूची तैयार की जाए। एसपी शुक्ला ने क्षेत्र में चोरी की वारदात न हो इसके लिए गश्त प्रभावी ढंग से करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने जिले में सभी वारण्टियों, मोस्ट वाण्टेड अपराधियों, जेल से जमानत पर छूटे गुण्ड बदमाशों, आदतन अपराधियों पर नजर रखने कहा है।

जुआ सट्टा व नशे के सौदागरों पर करें कार्रवाई
एसपी जितेन्द्र शुक्ला ने जिले में अवैध कारोबार करने वालों पर कड़ाई से पेश आने कहा है। जुआ, सट्टा के साथ शराब, गांजा व अन्य नशीली सामग्रियों के अवैध कारोबार में शामिल लोगों पर कड़ी नजर रखने व इस पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाए जाने का निर्देश दिया है। इसके अतिरिक्त एसपी बाहरी लोगों की आवाजाही पर भी नजर रखने कहा। इस दौरान लंबित अपराध, चालान, मर्ग, शिकायत का त्वरित निराकरण, अदम दस्तयाब गुम इंसान की दस्तयाबी एवं लंबित वारण्ट की तामीली करने भी निर्देशित किया गया।

कॉलोनियों में पर्याप्त कैमरे लगवाएं
बैठक में एसपी शुक्ला ने रहवासी कालोनियों में पर्याप्त कैमरे लगवाने का निर्देश दिया है। एसपी ने कहा कि यह पाया गया कि कालोनी के गेट पर एक गार्ड और मात्र एक सीसीटीवी कैमरा लगाया जाता है। ऐसे में किसी घटना के दौरान पर्याप्त फुटेज नहीं मिल पाते। एसपी ने कहा कि ऐसी कॉलोनियों को चिह्नांकित कर वहां रहवासियों व रेसीडेंसियल एसोसिएशन की बैठक लेकर कालोनी के अंदर के मार्ग, बाउण्ड्रीवाल को कव्हर करते हुये चारों दिशाओं में पर्याप्त सीसीटीवी कैमरा लगाने समझाईश दी जाए। आज की बैठक में एएसपी सिटी सुखनंदन राठौर, एएसपी अभिषेक झा, एएसपी वेदव्रत सिरमौर, एएसपी ग्रामीण डॉ पदमश्री तंवर, एएसपी आईयूसीएडब्ल्यू ऋचा मिश्रा, प्रभारी निरीक्षक एसीसीयू निरीक्षक तापेश्वर सिंह नेताम सहित समस्त राजपत्रित अधिकारी, एवं समस्त थाना व चौकी प्रभारी उपस्थित थे।            

You Might Also Like

डिजिटल माध्यमों से छत्तीसगढ़ की लोककलाओं को दुनिया तक पहुंचाएं- राज्यपाल रमेन डेका

सीएम साय की बड़ी सौगात, जशपुरनगर में 11.83 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा हाईटेक बस स्टैंड

पार्वती स्व सहायता समूह के शिविर में स्वास्थ्य जांच, रक्तदान और महिला सशक्तिकरण पर जोर

कार्टून समाज को जागरूक करने के साथ सोचने और आत्ममंथन के लिए करता है प्रेरित : सीएम साय

नेशनल फूड लैबोरेटरी की जाँच में लोट्टे चोको पाई का सैंपल खाद्य सुरक्षा मानकों पर खरा उतरा

Mohan Rao November 12, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भारत में पहली बार तीनों सेनाएं करेंगी अंतरिक्ष अभ्यास, जनरल अनिल चौह्नान ने इन बातों पर दिया जोर भारत में पहली बार तीनों सेनाएं करेंगी अंतरिक्ष अभ्यास, जनरल अनिल चौह्नान ने इन बातों पर दिया जोर
Next Article ड्राइवर की लापरवाही से एसपी का कटा 2000 का चालान, पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद ड्राइवर की लापरवाही से एसपी का कटा 2000 का चालान, पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?