ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मशरूम से घर पर बनाएं ये चार आसान और जायकेदार व्यंजन, ये है रेसिपी
Share
Notification Show More
Latest News
’आज के बच्चे, कल का भविष्य : सेवा संकल्प से साकार हो रहा सुपोषित छत्तीसगढ़’
September 30, 2026
रायपुर में संपत्तियों का होगा हाई-टेक ड्रोन सर्वे और GIS मैपिंग
September 30, 2026
पारस पोर्टल से योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति : मुख्यमंत्री साय
September 30, 2026
वैशाली नगर विधानसभा के वार्डों के लिए 20 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात
September 30, 2026
सेवा संकल्प यात्रा केवल यात्रा नहीं, सेवा, राष्ट्रभाव और युवा शक्ति को जोड़ने वाला अभियान : मुख्यमंत्री साय
September 30, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedHealth

मशरूम से घर पर बनाएं ये चार आसान और जायकेदार व्यंजन, ये है रेसिपी

By Sonu Sahu Published October 18, 2022
Share
SHARE

मशरूम में कई ऐसे जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी हैं। साथ ही मशरूम में कई महत्वपूर्ण खनिज और विटामिन भी पाएं जाते हैं। इसके अलावा, मशरूम में चोलिन नाम का एक खास पोषक तत्व होता है, जो मांसपेशियों की सक्रियता और दिमाग की क्षमता के लिए बेहद फायदेमंद है। आज हम आपको घर पर ही मशरूम से बनाने वाले चार स्वादिष्ट व्यंजन की रेसिपी के बारे में बताएंगे।

Contents
मशरूम नानमशरूम घी रोस्टमशरूम टिक्का मसालामशरूम सूप

मशरूम नान

इस रेसिपी के लिए सबसे पहले आप मैदा, पानी, नमक और चीनी को मिलाकर नान का आटा गूंथ लें और 20 मिनट तक छोड़ दें। अब स्टफिंग तैयार करने के लिए एक कढ़ाई में तेल गर्म करके प्याज को सुनहरा होने तक भूनें। इसमें कटे हुए मशरूम, मैश किए हुए हरे मटर, नमक, गरम मसाला, पनीर और हरी धनिया डालकर पकाएं। अब आटे की गोली बनाकर बेल लें और ऊपर से स्टफिंग डालकर बेक कर लें।

मशरूम घी रोस्ट

सबसे पहले एक पैन में मशरूम को दही, हल्दी और नींबू के रस के साथ मिला लें। अब अलग से गैस पर सूखी लाल मिर्च, लौंग, मेथी दाना, काली मिर्च, धनियां और जीरा को पांच मिनट भून लें और फिर इसमें लहसुन और इमली का पेस्ट डालकर मिक्सी में पेस्ट तैयार कर लें। इसके बाद एक पैन में घी डालें और तैयार किए पेस्ट के साथ मैरीनेट किए हुए मशरूम डालकर अच्छी तरह पका लें और फिर गरमा गरम परोसें।

मशरूम टिक्का मसाला

इसे बनाने के लिए थोड़े से दही में हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर, बेसन और गरम मसाला डालकर अच्छी तरह मिला लें। अब एक कढ़ाई में तेल गरम करें और मैरीनेट किए हुए मशरूम तलें। इसके बाद एक पैन में तेल डालकर प्याज, जीरा, अदरक, लहसुन और टमाटर भूनें और फिर इसमें काजू, लाल मिर्च पाउडर, तेज पत्ते और नमक डालकर पेस्ट तैयार कर लें। अब गैस पर इस पेस्ट को पका लें और फिर मशरूम डालकर थोड़ा और पकाएं।

मशरूम सूप

सबसे पहले एक बड़े सॉस पैन में मक्खन गरम करें और कटे हुए प्याज, लहसुन और अदरक को नरम होने तक पकाएं। अब इसमें कटे हुए मशरूम, थोड़ा सा आटा, पानी और सेलरी स्टिक डालकर मिश्रण को उबाल लें। अब मिश्रण में तेज पत्ते और काली मिर्च पाउडर डालें और इसे 10 मिनट तक उबालें। उबालने के बाद, तेज पत्ते निकालकर मिश्रण को अच्छे से ब्लेंड करें और फिर सूप को दोबारा गरम करके परोसें।

You Might Also Like

’आज के बच्चे, कल का भविष्य : सेवा संकल्प से साकार हो रहा सुपोषित छत्तीसगढ़’

रायपुर में संपत्तियों का होगा हाई-टेक ड्रोन सर्वे और GIS मैपिंग

पारस पोर्टल से योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग, अंतर्विभागीय समन्वय से विकास कार्यों को मिलेगी गति : मुख्यमंत्री साय

वैशाली नगर विधानसभा के वार्डों के लिए 20 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

सेवा संकल्प यात्रा केवल यात्रा नहीं, सेवा, राष्ट्रभाव और युवा शक्ति को जोड़ने वाला अभियान : मुख्यमंत्री साय

Sonu Sahu October 18, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article हाथों को आकर्षक बनाने के लिए इस्तेमाल करें ये 4 तरह की नेल पेंट
Next Article Kedarnath में बड़ा हादसा : गुप्तकाशी से निकला हेलिकॉप्टर गरूड़चट्टी में क्रैश, पायलट सहित 7 की मौत

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?