ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: महाराष्ट्र मंडल में हिंदू नववर्ष और गुड़ी पड़वा उत्सव, रामनवमी व हनुमान जन्मोत्सव तक होंगे विविध आयोजन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

महाराष्ट्र मंडल में हिंदू नववर्ष और गुड़ी पड़वा उत्सव, रामनवमी व हनुमान जन्मोत्सव तक होंगे विविध आयोजन

By Mohan Rao
Published: March 29, 2025
Share
महाराष्ट्र मंडल सेक्टर-4
SHARE

भिलाई। महाराष्ट्र मंडल सेक्टर-4 में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी हिन्दू नववर्ष और गुड़ी पड़वा का त्योहार धूमधाम से मनाया जाएगा। चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की पहली तिथि को मनाए जाने वाले हिंदू नववर्ष और गुड़ी पड़वा इस वर्ष 30 मार्च 2025 को मनाया जाएगा। इसके साथ ही चैत्र नवरात्र भी शुरू हो रहे हैं। इस दिन महाराष्ट्र मंडल परिसर के राम मंदिर में हिंदू नववर्ष की शुरुआत का प्रतीक के रूप में गुड़ी की स्थापना की जाएगी। यह हिंदू संस्कृति की विजय, समृद्धि और विविधता का प्रतीक है। इस अवसर पर  रविवार को 7 बजे महाराष्ट्र मंडल में सोहम कला विष्कार, नागपुर के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत “रंग मराठी मतीचा” सुगम संगीत के कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

महाराष्ट्र मंडल में 30 मार्च से 6 अप्रैल रामनवमी व उसके बाद हनुमान जन्मोत्सव का आयोजन धूमधाम से किया जाएगा। 30 मार्च को पूजन, अभिषेक, आरती, गुढ़ीरोहण, प्रसाद वितरण किया जाएगा। 31 मार्च सोमवार को “सखी मंच हुडको” द्वारा भजन प्रस्तुति, 1 अप्रैल मंगलवार सुबह 9.30 बजे अखण्ड रामायण पाठ स्थापना व अखण्ड रामायण पाठ होगा। 2 अप्रैल बुधवार को अखण्ड रामायण पाठ समाप्ति पूजन, हवन एवं आरती होगी। 3 अप्रैल गुरुवार को “मराठी भजनी मंडल पद्मनाभपुर” द्वारा भजन प्रस्तुति, 4 अप्रैल शुक्रवार को कीर्तन” की प्रस्तुति आदित्यबुवा देशकर नागपुर द्वारा की जाएगी। 5 अप्रैल शनिवार को सामूहिक रामरक्षा पाठ, हनुमान चालीसा पाठ किया जाएगा। 6 अप्रैल रविवार को पूजन, अभिषेक, आरती के साथ श्रीराम भजन की प्रस्तुति होगी। इसके बाद श्रीराम जन्म एवं आरती के बाद दोपहर 1 से 3 बजे तक महाप्रसाद वितरण किया जाएगा।

इसी प्रकार 12 अप्रैल को श्री हनुमान जन्मोत्सव पर विशेष पूजा होगी। सुबह 5.30 बजे पूजा प्रारंभ होगी। श्री हनुमान जन्मोत्सव व आरती सुबह 6.00 बजे तथा सुन्दर काण्ड पाठ शाम 7.00 बजे किया जाएगा। इसके बाद महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा।

खुर्सीपार में श्री श्याम महोत्सव : बाबा का अलौकिक श्रृंगार कर भक्तिगीतों से रिझाया, झूम उठे भक्त
बस्तर ओलंपिक में पहुंचे बाईचुंग भूटिया, युवा फुटबॉल खिलाड़ियों में भरा जोश
राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके को मुख्यमंत्री, गृहमंत्री ने दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
हर घर तिरंगा अभियान : भिलाई में बीएसएफ जवानों ने निकाली तिरंगा साइकिल व बाइक रैली, लोगों को किया जागरूक
भारत में कोरोना: ढ़ाई माह बादएक हजार ने नीचे आया मौतों का आंकड़ा… दैनिक संक्रमण भी 50 हजार के नीचे
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article यूपी से म्यांमार जाएंगे फील्ड अस्पताल के 118 मेडिकल स्टाफ; ऑपरेशन ब्रह्मा के तहत भेजे जा रहे मदद यूपी से म्यांमार जाएंगे फील्ड अस्पताल के 118 मेडिकल स्टाफ; ऑपरेशन ब्रह्मा के तहत भेजे जा रहे मदद
Next Article Good news : महतारी वंदन योजना को लेकर आया नया अपडेट… सेकेंड फेस में इस दिन से खुलेगा पोर्टल

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?