ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मोतियाबिंद ऑपरेशन में लापरवाही पर साय सरकार की बड़ी कार्रवाई, सर्जन सहित तीन निलंबित
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

मोतियाबिंद ऑपरेशन में लापरवाही पर साय सरकार की बड़ी कार्रवाई, सर्जन सहित तीन निलंबित

By Mohan Rao
Published: October 28, 2024
Share
मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की मरीजों से मुलाकात
SHARE

रायपुर। दंतेवाड़ा में मोतियाबिंद के ऑपरेशन में लापरवाही बरतने वालों पर साय सरकार ने सख्त कार्रवाई की है। इस मामले में सामने आने के बाद सरकार प्रभावितों का राजधनी रायपुर के मेकाहरा में इलाज करा रही है। वहीं इस मामले में लापरवाही बरतने वालों को निलंबित कर दिया है। सरकार ने सर्जरी करने वाली डॉ गीता नेताम, ममता वेदे स्टाफ नर्स और दीप्ति टोप्पो नेत्र सहायक अधिकारी को सस्पेंड किया गया है।

बता दें दंतेवाड़ा जिला अस्पताल में 18 और 20 अक्टूबर को 20 मरीजों का मोतियाबिंद ऑपरेशन किया गया था। ऑपरेशन के बाद 11 मरीजों की आंखों में इंफेक्शन फैल गया। इंफेक्शन की शिकायत के बाद इन मरीजों को आंबेडकर अस्पताल रेफर किया गया। इस घटना के सामने आने के बाद राज्य की विष्णुदेव सरकार ने सख्त कार्रवाई करते हुए सर्जरी करने वाली डॉक्टर सहित तीन जिम्मेदारों को सस्पेंड कर दिया है।

स्वास्थ्य मंत्री ने की मरीजों से मुलाकात
इसके बाद रविवार को स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी अस्पताल पहुंचे और मरीजों का हाल-चाल जाना। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल अस्पताल में भर्ती मरीजों और स्वजनों से मुलाकात करने पहुंचे। मंत्री ने स्वजनों और मरीजों से बातचीत कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। अस्पताल में भर्ती मरीजों को मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया और मरीजों से बात कर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। मंत्री जायसवाल ने इस दौरान दंतेवाड़ा से आए मोतियाबिंद ऑपरेशन कराने वाले मरीजों से भी मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल के स्टाफ और चिकित्सकों से भी बात कर उन्हें बेहतर काम करने और मरीजों की उचित देख देख करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर विलास भोसकर ने एसआईआर कार्यों का जायजा लेने सीतापुर, लुण्ड्रा, बतौली क्षेत्र का किया दौरा
निगम की बड़ी कार्रवाई: 16 बड़े अवैध होंडिंग पर चला बुल्डोजर
डिप्टी सीएम शर्मा की अपील… हथियार छोड़े नक्सली, बस्तर में शांति सुरक्षा और विकास सरकार की प्राथमिकता
CG Breaking : अनोखा चोर जो चुराता है महिलाओं के कपड़े, साड़ी-ब्लाउज व पेटीकोट तक करता था पार… जानिए पूरा मामला
CG Big Accident : आधी रात को ट्रक का एक्सीडेंट, फंस गए ड्राइवर व क्लीनर… पुलिस ने चेंबर काटकर दोनों को निकाला बाहर… देखें Video
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ के रिटायर्ड डीजीपी के बेटे ने की आत्महत्या, हाथ की नस व गला काटकर दी जान
Next Article Bhilai Breaking : बीएसपी में हड़ताल का दिखा असर, सभी गेट पर यूनियनों का प्रदर्शन… जानें ताजा अपड़ेट

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?