ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ के रिटायर्ड डीजीपी के बेटे ने की आत्महत्या, हाथ की नस व गला काटकर दी जान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BhopalBreaking NewsChhattisgarhCrimeFeaturedRaipur

छत्तीसगढ़ के रिटायर्ड डीजीपी के बेटे ने की आत्महत्या, हाथ की नस व गला काटकर दी जान

By Mohan Rao
Published: October 27, 2024
Share
आत्महत्या, सुसाइड
SHARE

रायपुर-भोपाल। छत्तीसगढ़ के डीजीपी रहे मोहन शुक्ला के बेटे ने भोपाल के अपने मकान में हाथ की नस और गला काटकर आत्महत्या कर ली। मृतक का नाम 54 वर्षीय तुषार शुक्ला था। बताया जा रहा है कि तुषार शुक्ला पिछले दो सालों से डिप्रेशन में चल रहे थे। भोपाल के कमला नगर में अपनी पत्नी और बेटे के साथ रह रहे थे।

जानकारी के मुताबिक, तुषार शुक्ला छत्तीसगढ़ के रिटायर्ड डीजीपी मोहन शुक्ला के बेटे थे। कमला नगर में अपने परिवार के साथ रह रहे थे। शनिवार की शाम उनकी पत्नी और बेटे ने उन्हें लहूलुहान हालत में हेजला अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां डॉक्टरों ने उपचार के दौरान तुषार को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि तुषार पिछले कुछ माह से डिप्रेशन में थे। वे घर में रहकर ही पुस्तके पढ़ते थे।

कुछ समय पहले भी उन्होंने सुसाइड करने की कोशिश की थी। फिलहाल उनकों किस बात का डिप्रेशन था, इस बात का खुलासा परिजनों ने नहीं किया है। बताया जा रहा है कि तुषार ने आत्महत्या करने के लिए पहले अपने हाथ की नस काटी, जब उन्हें लगा कि इससे भी उनकी मौत नहीं हुई तो उन्होंने अपना गला काट लिया। कमरे से खून निकलता जब उनकी पत्नी ने देखा तो इसकी जानकारी अपने बेटे को दी। दोनों ने उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल लाया था।

जहाँ डॉक्टरों ने उपचार के दौरान तुषार को मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पूर्व डीजीपी के बेटे ने ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया इसकी जांच की जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही घटना की जांच कर रही है। मालूम हो कि छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद IPS मोहन शुक्ला को एक नवम्बर 2000 को प्रदेश का पहला डीजीपी बनाया गया था। उन्होंने 26 मई 2001 तक पुलिस बल का नेतृत्व किया। सेवानिवृत्ति के बाद वे भोपाल के वैशाली नगर में ही रहते थे।

गांव कठिया की नागेश्वरी हाउस वाईफ से बनी लखपति दीदी, 500 मुर्गियों से कमा रही सालाना एक लाख
‘जगार-2022’ मेला बना लोगों के आकर्षण का केन्द्र… छत्तीसगढ़ सहित 12 राज्यों के लगे हैं 140 स्टॉल
किसानों को फसल बीमा दावा राशि का भुगतान करने में छत्तीसगढ़ देश का अग्रणी राज्य, कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने फसल बीमा सप्ताह का किया शुभारंभ
गोधन न्याय योजना: गोबर विक्रेताओं को 8.97 करोड़ रुपए का हुआ ऑनलाइन भुगतान…. अब तक हो चुका 47.38 करोड़ रुपए का भुगतान
बस्तर संभाग में नक्सलियों ने की चार ग्रामीणों की हत्या, पुलिस मुखबिरी के शक में दिया वारदात को अंजाम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article विधायक रिकेश बने  डिस्ट्रिक्ट एथलेटिक्स स्पोर्ट्स एसोसिएशन दुर्ग के अध्यक्ष, कहा – खेल के प्रति रूझान बढ़ाने होंगे ठोस प्रयास
Next Article मोतियाबिंद ऑपरेशन में लापरवाही पर साय सरकार की बड़ी कार्रवाई, सर्जन सहित तीन निलंबित

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?