ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अभा वन खेलकूद स्पर्धा 16 से, उद्घाटन समारोह में आने से पहले सूर्यकुमार यादव ने दी आयोजकों को शुभकामनाएं
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
CG GovermentChhattisgarhNationalRaipurSports

अभा वन खेलकूद स्पर्धा 16 से, उद्घाटन समारोह में आने से पहले सूर्यकुमार यादव ने दी आयोजकों को शुभकामनाएं

By Mohan Rao
Published: October 14, 2024
Share
अभा वन खेलकूद स्पर्धा 16 से, उद्घाटन समारोह में आने से पहले सूर्यकुमार यादव ने दी आयोजकों को शुभकामनाएं
अभा वन खेलकूद स्पर्धा 16 से, उद्घाटन समारोह में आने से पहले सूर्यकुमार यादव ने दी आयोजकों को शुभकामनाएं
SHARE

रायपुर। राजधानी रायपुर में 16 से 20 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता की तैयारियां अपने अंतिम चरण में हैं। कार्यक्रम के उद्घाटन में भारतीय टी-20 क्रिकेट टीम के कप्तान और युवाओं में स्काई के नाम मशहूर क्रिकेटर सूर्य कुमार यादव शामिल होंगे। कार्यक्रम का उद्घाटन राजधानी के कोटा स्थित स्टेडियम में होगा। सोशल मीडिया में जारी हुए वीडियो में क्रिकेटर श्री यादव ने बताया कि वे इस कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने आयोजन समिति को इसके लिए अग्रिम शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। उल्लेखनीय है कि इस वृहद आयोजन के समापन समारोह में ओलंपिक पदक विजेता सुश्री मनु भाकर भी शामिल होंगी। इस आयोजन में दो स्टार खिलाडिय़ों की उपस्थिति से विभिन्न राज्यों से आनेवाले वन विभाग के प्रतिभागियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी वीडियो जारी कर प्रतियोगिता में भाग लेने वाले देशभर के वन सेवा के अधिकारी व कर्मचारियों को बधाई देते हुए आयोजक वन विभाग, छत्तीसगढ़ शासन को शुभकामनाएं प्रेषित की है। उन्होंने क्रिकेटर सूर्य कुमार यादव और ओलंपिक पदक विजेता सुश्री मनु भाकर के छत्तीसगढ़ आगमन पर भी हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि दोनों प्रतिभाशाली खिलाडिय़ों के आने से कार्यक्रम की शोभा बढ़ेगी व युवाओं और खिलाडिय़ों के लिए यह एक सुअवसर होगा।

इस आयोजन की नोडल अधिकारी सुश्री शालिनी रैना (मुख्य वन संरक्षक मानव संसाधन व आईटी) ने बताया कि यह एक वृहद व प्रतिष्ठित आयोजन है जो कि वनों की सुरक्षा व वन्य प्राणियों के संरक्षण को लेकर समर्पित है, जिसमें देशभर के अनेक प्रतिभागी शामिल होने वाले हैं। सभी खिलाडिय़ों के ठहरने व खेल आयोजन में शामिल होने की व्यवस्था की गई है। राजधानी के विभिन्न स्पोट्र्स ग्राउंड्स में अनेक आयोजन किए जाएंगे। हमें पूरा विश्वास है कि अन्य राज्यों से आने वाले प्रतिभागियों को यह पूरा आयोजन और छत्तीसगढ़ प्रदेश का अतिथि सत्कार पसंद आएगा।

गौरतलब है कि यह 27वीं अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता में देशभर से करीब 3000 से अधिक प्रतिभागी शामिल होंगे। वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी इस पांच दिवसीय प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सतत प्रयासरत् है।

दिल्ली और महाराष्ट्र सरकार ने रखी अपनी राय, कहा-लॉकडाउन बढ़ाने पर कोई विचार नहीं
बिना अनुमति के लगे राजनैतिक झण्डे बैनर को जब्त कर रही निगम की टीम, आचार संहिता के पालन में हो रही मॉनिटरिंग
नए महामारी पैकेज से 0.60 फीसदी बढ़ेगा राजकोषीय घाटा, 70 हजार करोड़ के ऋण का होगा सृजन-रिपोर्ट
किसानों ने तय कर ली है वार्ता के बाद की रणनीति, बातचीत की नाकामी बदल देगी आंदोलन का रुख
रायपुर के निको कंपनी के अधिकारी ने खुद को गोली मारी, लाइसेंसी पिस्तौल से की खुदकुशी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भिलाई में शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 24 लाख की ठगी, तिरूवनंतपुरम केरल से पकड़ाए शातिर ठग
Next Article Breaking News : दिसंबर से फरवरी के बीच 38 दिन रद्द रहेगी सारनाथ एक्सप्रेस, यात्रा से पहले देख लें लिस्ट

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?