रायपुर। राजस्थान क्रिकेट एसोसियेशन द्वारा सीनीयर वुमेंस आमंत्रण टी 20 ट्राफी 2026 का आयोजन 6 सितंबर 2026 से किया जा रहा है। जिसमें छत्तीसगढ़ की टीम का दूसरा टी 20 मैच 6 सिंतबर 2026 को मीराज किकेट मैदान, उदयपुर, राजस्थान में झारखंड टीम के विरुद्ध खेला गया। छत्तीसगढ ने झारखंड को रोमांचक मैच में 5 रनों से हराया
झारखंड ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। छत्तीसगढ ने पहले बल्लेबाजी करते हुये निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 141 रन बनाये। छत्तीसगढ की ओर से कशीश अग्रवाल ने 34 गेदों में शानदार 49 रन नाबाद बनाये। उनके अतिरिक्त शिवी पांडेय ने 25 रन तथा प्रारंभिक बल्लेबाज प्रत्युशा तथा शिल्पा साहु ने 25-20 रनों का योगदान दिया। झारखंड टीम की ओर से शांती कुमारी ने 2 विकेट प्राप्त किये।
142 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी झारखंड की टीम 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 136 रन ही बना सकी। झारखंड की ओर से कप्तान सोनीया ने 46 रनों की पारी खेली। उनके अतिरिक्त रश्मी ने 27 रन तथा अश्वनी कुमारी ने 25 रनों की पारी खेली। छत्तीसगढ के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी करते हुये झारखंड के किसी भी बल्लेबाज को लम्बी पारी खेलने से रोके रखा तथा निरंतर अंतराल में विकेट प्राप्त करते रहे। छत्तीसगढ की ओर से कप्तान कृति गुप्ता ने शानदार गेंदबाजी करते हुये 3 विकेट तथा प्रिती यादव ने 2 विकेट प्राप्त किये। छत्तीसगढ़ ने मैच 5 रनों से जीत लिया। कप्तान कृति गुप्ता प्लेयर आफॅ द मैच रहीं।
कर्नाटक सेकेट्री 11 के साथ छत्तीसगढ़ का चार दिवसीय मैच, खराब शुरुआत के बीच संभला कर्नाटक
कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसियेशन द्वारा डॉ. के थिम्मापीयाह मेमोरीयल आमंत्रण किकेट टूर्नामेंट में छत्तीसगढ़ की सीनीयर टीम का दूसरा मैच 7 से एम चिन्नास्वामी स्टेडियम बैगलुरु में कर्नाटक सेकेट्री 11 के विरुद्ध शुरू हुआ। कर्नाटक सेकेट्री 11 ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। खराब शुरुआत के बाद संभलते हुए पहले दिन की समाप्ति तक कर्नाटक सेकेट्री 11 ने 90 ओवरों में 7 विकेट खोकर 277 रन बना लिये हैं।

कर्नाटक सेकेट्री 11 की शुरुवात खराब रही, 21 रनों पर 2 विकेट खोने के बाद, करुण नायर ने शानदार 104 रनों की पारी खेलकर पारी को संभाला। उनके अतिरिक्त कर्नाटक सेकेट्री 11 की ओर से रितेश भटकल ने नाबाद 62 रन तथा रक्षित ने 30 रनों का योगदान दिया। छत्तीसगढ़ की ओर से देव आदित्य सिंह ने 4 विकेट तथा रुद्र प्रताप सिंह ने 2 विकेट प्राप्त किये। पहले दिन की समाप्ति तक कर्नाटक सेकेट्री 11 ने अपनी पहली पारी में 7 विकेट पर 277 रन बना लिये है।



