ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भिलाई में शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 24 लाख की ठगी, तिरूवनंतपुरम केरल से पकड़ाए शातिर ठग
Share
Notification Show More
Latest News
आमजन की समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना, निराकरण के लिए अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय में नागरिकों से की आत्मीय भेंट-मुलाकात
October 14, 2026
सड़क बनने से क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में मिलेगी सुविधा
मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल से भैयाथान में 5.50 किलोमीटर सड़क निर्माण को मिली स्वीकृति
October 14, 2026
खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय के 70वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए राज्यपाल
डिजिटल माध्यमों से छत्तीसगढ़ की लोककलाओं को दुनिया तक पहुंचाएं- राज्यपाल रमेन डेका
October 14, 2026
लगभग 3 एकड़ में विकसित होगा आधुनिक बस टर्मिनल, एक साथ 35 से 40 बसों के ठहराव की होगी व्यवस्था
सीएम साय की बड़ी सौगात, जशपुरनगर में 11.83 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा हाईटेक बस स्टैंड
October 14, 2026
पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश पांडे ने की संस्था के सामाजिक कार्यों की सराहना
पार्वती स्व सहायता समूह के शिविर में स्वास्थ्य जांच, रक्तदान और महिला सशक्तिकरण पर जोर
October 14, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

भिलाई में शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 24 लाख की ठगी, तिरूवनंतपुरम केरल से पकड़ाए शातिर ठग

By Mohan Rao Published October 14, 2024
Share
SHARE

भिलाई। शहर में शेयर ट्रेड़िंग के नाम पर ठगी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। भिलाई नगर थाना क्षेत्र के एक शख्स ने शेयर ट्रेडिंग में ज्यादा मुनाफा कमाने के फेर में 24 लाख रुपए से ज्यादा गवां दिए थे। इस मामले में शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। इस बीच पुलिस को शातिरों का लोकेशन केरल का मिला। दुर्ग पुलिस की एक टीम केरल की राजधानी तिरूवनंतपुरम पहुंची और वहां से चार शातिर ठगों को गिरफ्तार कर दुर्ग लेकर पहुंची है। सोमवार को इस मामले का खुलासा सीएसपी दुर्ग आईपीएस चिराग जैन ने किया।

दरसअसल इस मामले में सेक्टर 06 सडक 22 क्वाटर नंबर 3 डी भिलाई नगर निवासी ईश्वर लाल वर्मा पिता शिव दयाल वर्मा (40) ने दुर्ग कोतवाली में एक लिखित शिकायत पत्र दिया। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि मोबाइल वाट्सएप ग्रुप के माध्यम से शेयर ट्रेंडिंग और आईपीओ की सदस्यता के जरिए ज्यादा मुनाफे का लालच दिया गया। इसके झांसे में फंसकर ईश्वर वर्मा ने 12 मई 2024 से 7 जून 2024 के बीच कुल 24,55,000 रुपए निवेश किया। इस रकम पर न  लाभ मिला और न मूलधन वापस मिला। शिकायत के आधार पर धारा 420, भाववि 66 (डी) आईटी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए आईजी राम गोपाल गर्ग के निर्देश पर एसपी जितेन्द्र शुक्ला ने थाना प्रभारी विजय कुमार यादव एवं एसोसीयू प्रभारी तापेश सिंह नेताम के नेतृत्व में टीम बनाई। विवेचना के दौरान मोबाइल नंबरों की लोकेशन ट्रेस की गई। इस दौरान लोकेशन केरल की राजधानी तिरूवनंतपुरम का मिला। आरोपियों का सुराग मिलने के बाद थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम केरल रवाना हुई। केरल में पुलिस की टीम ने चार शातिरों को ट्रेस किया और गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर दुर्ग लाया गया।  

पकड़े गए आरोपियों में बी जोई पिता बीनू नांडा उम्र 26 साल साकिन बिट्टो भवन मुंडेला अरू विकटा थाना अरू विकटा जिला तिरूवनंतपुरम केरल, अनुप नाडा पिता साईलन नाडा उम्र 26 साल साकिन बीएस भवन कडातरा मंजा थाना अरूविकटा जिला तिरूवनंतपुरम केरल, कुमार पिता माडन पिडला आचारी उम्र 37 साल साकिन विजय लक्ष्मी भवन मुक्कुडील कुल्लम पारा थाना बंजारामुड जिला तिरूवनंतपुरम केरल तथा अनुराज पिता चन्द्रशेखर नायक उम्र 37 साल साकिन राजीखवन कोनइन वेइंगा थाना बंजारामुड जिला तिरूवनंतपुरम केरल शामिल हैं। पूछताछ में चारों ने शेयर ट्रेडिंग के नाम पर ठगी करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपियों से मोबाइल, एटीएम, पासबुक एवं वाहन वेगनार कार क्र. ए. एल.74 डी 9595 को जब्त किया है। मामले में आरोपीयो के द्वारा एक राय होकर आपराधिक षडयंत्र कर घटना कारित करने पर प्रकरण में धारा 120 बी जोडी गई है। इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक विजय कुमार यादव, एएसआई पूरनदास, प्रधान आरक्षक चन्द्रशेखर बंजीर, आरक्षक सुरेश कुमार, राजकुमार चंद्रा, चित्रसेन साहू, जावेद खान एवं महिला आरक्षक आरती सिंह का योगदान रहा।

You Might Also Like

पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने नवा रायपुर स्थित निवास कार्यालय में नागरिकों से की आत्मीय भेंट-मुलाकात

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े की पहल से भैयाथान में 5.50 किलोमीटर सड़क निर्माण को मिली स्वीकृति

डिजिटल माध्यमों से छत्तीसगढ़ की लोककलाओं को दुनिया तक पहुंचाएं- राज्यपाल रमेन डेका

सीएम साय की बड़ी सौगात, जशपुरनगर में 11.83 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा हाईटेक बस स्टैंड

पार्वती स्व सहायता समूह के शिविर में स्वास्थ्य जांच, रक्तदान और महिला सशक्तिकरण पर जोर

Mohan Rao October 14, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article हेड कॉन्स्टेबल​​​​​ की पत्नी व बेटी की हत्या के बाद बवाल, सूरजपुर में लोगों ने फूंका कुलदीप साहू का घर, एसडीएम को दौड़ाया
Next Article अभा वन खेलकूद स्पर्धा 16 से, उद्घाटन समारोह में आने से पहले सूर्यकुमार यादव ने दी आयोजकों को शुभकामनाएं अभा वन खेलकूद स्पर्धा 16 से, उद्घाटन समारोह में आने से पहले सूर्यकुमार यादव ने दी आयोजकों को शुभकामनाएं

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?