ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: साइंस कालेज में दिखेगा भारतीय सेना का शौर्य, सैन्य प्रदर्शनी में देख सकेंगे युद्धक टैंक व उन्नत उपकरण, सीएम साय ने जताई खुशी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
CG GovermentChhattisgarhNewsRaipur

साइंस कालेज में दिखेगा भारतीय सेना का शौर्य, सैन्य प्रदर्शनी में देख सकेंगे युद्धक टैंक व उन्नत उपकरण, सीएम साय ने जताई खुशी

By Mohan Rao
Published: September 30, 2024
Share
जनादेश दिवस, विधानसभा चुनाव, भाजपा को जनादेश, सीएम विष्णुदेव साय, एक्स पर पोस्ट, जनता का आभार, Mandate Day, Assembly Elections, Mandate to BJP, CM Vishnudev Sai, Post on X, Gratitude to the public,
सीएम विष्णुदेव साय
SHARE

रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित साइंस कालेज में आगामी 5 व 6 अक्टूबर को भारतीय सेना का शौर्य और पराक्रम देखने को मिलेगा। यहां सैन्य प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है, जिसमें युद्धक टैंक व उन्नत सैन्य उपकरण देखे जा सकते हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि यह युवाओं समेत सभी प्रदेशवासियों के लिए भारतीय सेना के शौर्य, पराक्रम, क्षमता और ताकत से परिचित होने का यह बड़ा ही महत्वपूर्ण अवसर होगा। श्री साय ने सैन्य प्रदर्शनी के आयोजन पर प्रसन्नता जाहिर की है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि सैन्य-प्रदर्शनी में युद्धक टैंक टी-90 सहित बहुत से ऐसे आधुनिक और उन्नत सैन्य उपकरणों को प्रदर्शित किया जाएगा, जिसका उपयोग करके हमारी सेना ने दुश्मनों पर विजय प्राप्त की है। इस प्रदर्शनी में हमारे जांबाज सैनिक पैरा जंपिंग, खुखरी डांस, डेयरडविल मोटरसाइकलिंग राइडिंग और घुड़सवारी का भी प्रदर्शन करेंगे। श्री साय ने सभी से अपील करते हुए कहा कि आप सभी इस कार्यक्रम का हिस्सा बनें, भारतीय सेना के आन-बान-शान से करीब से परिचित हों और अपने सैनिकों का हौसला और बुलंद करें। उन्होंने कहा कि आप सभी अपने-अपने परिवार के साथ इस प्रदर्शनी के सहभागी बनें, बच्चों को साथ अवश्य लाएं ताकि हमारी नयी पीढ़ी अपने देश की ताकत से परिचित हो पाए, उन्हें भी सेना से जुड़कर देश सेवा करने की प्रेरणा मिले।

5 करोड़ की लागत से बदलेगी सालों से जर्जर पावर हाउस ब्रिज की सूरत… विधायक देवेंद्र यादव ने की पहल पर मिली थी स्वीकृति… निविदा प्रक्रिया पूर्ण जल्द शुरू होगा कार्य
CG News : प्रेमिका को छोड़ दूसरी युवती से शादी करने चला युवक, हल्दी की रश्म से उठा ले गई पुलिस
छत्तीसगढ़ में लगातार घट रहा संक्रमण का दायरा: पिछले 24 घंटे में मिले 5 हजार 212 नए केस…. दुर्ग में 4 फीसदी से नीचे आया संक्रमण दर
पंचायत चुनाव : नक्सलगढ़ में भी मतदाताओं में भारी उत्साह, सीएम साय बोले- नक्सलवाद का हो रहा अंत, जीत रहा लोकतंत्र  
भोपाल में भिलाई के चित्रकार ललित दुबे का प्रेजेंटेशन, राम-राम शब्दों से बनी चित्रकारी ने किया आकर्षित
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Railway Breaking : दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ के दौरान यात्रियों को मिलेगी कन्फर्म सीट, छत्तीसगढ़ से चलेंगी 6 स्पेशल ट्रेनें
Next Article shreekanchanpath 358 # 11 Oct 2024 shreekanchanpath 347 # 30 Sep 2024

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?