बिलासपुर। बिलासपुर जिले का कोटा नगर पंचायत अब नगर पालिका परिषद् बन गया है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा कोटा के नगर पंचायत से नगर पालिका में उन्नयन के संबंध में अधिसूचना राजपत्र में प्रकाशित कर दी है। विभाग द्वारा प्रकाशित अधिसूचना के अनुसार नगर पंचायत कोटा की सीमाएं ही नगर पालिका कोटा की सीमाएं होंगी।
बता दें उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव द्वारा बिलासपुर जिले के कोटा नगर पंचायत को नगर पालिका बनाने की घोषणा की थी। उपमुख्यमंत्री की घोषणा अब पूरी हो गई है। नगर पालिका परिषद बनने से कोटा क्षेत्र का विकास और भी बेहतर हो जाएगा। सालाना बजट बढ़ने के साथ ही अन्य सुविधाओं का विस्तार होगा।




