ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट को सीएम साय व केन्द्रीय मंत्री ने सराहा, कहा- प्रदूषण में आएगी कमी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
CG GovermentChhattisgarhNewsRaipurRajnandgaon

प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट को सीएम साय व केन्द्रीय मंत्री ने सराहा, कहा- प्रदूषण में आएगी कमी

By Mohan Rao
Published: September 28, 2024
Share
प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट को सीएम साय व केन्द्रीय मंत्री ने सराहा, कहा- प्रदूषण में आएगी कमी
प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट को सीएम साय व केन्द्रीय मंत्री ने सराहा, कहा- प्रदूषण में आएगी कमी
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने आज राजनांदगांव जिले के अमलीडीह गांव के ग्रामीण औद्योगिक पार्क में महिला समूहों द्वारा संचालित प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट का मुआयना किया। उन्होंने प्लास्टिक कचरे की रिसाइक्लिंग करके पर्यावरण संरक्षण की दिशा में किए जा रहे महिला समूहों के प्रयास की सराहना की। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा, पूर्व सांसद प्रदीप गांधी, जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष दिनेश गांधी सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महिला समूह से चर्चा करते हुए कहा कि आप सबका यह प्रयास राज्य और देश में पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन की दिशा में एक अनुकरणीय प्रयास है। उन्होंने कहा कि इसके माध्यम से हम प्लास्टिक कचरा को रिसाइकलिंग कर पर्यावरण को रहे नुकसान को कम कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि महिला समूह ने अपने विशेष प्रयासों से रोजगार और स्वावलंबन हासिल करने के साथ ही पर्यावरण संरक्षण के लिए उल्लेखनीय काम किया है।

इस अवसर केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने कहा कि महिलाएं आज अनेक क्षेत्रों में अपने हुनर व मेहनत से देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहीं हैं। महिला समूह आत्मसम्मान के साथ रोजगार और स्वावलंबन की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक वेस्ट से मिट्टी, पानी और हवा प्रदूषित होती है। इससे जीव-जंतु का स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि महिला समूह ने जो प्लास्टिक कचरा को रिसाइक्लिंग करने का बीड़ा उठाया है, यह पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कारगर साबित होगा।

उल्लेखनीय है कि डोंगरगांव के ग्राम पंचायत अमलीडीह में महात्मा गांधी ग्रामीण औद्योगिक पार्क संचालित है। यहां स्वच्छता दीदीओं के द्वारा अर्जुनी, कोनारी एवं अमलीडीह कलस्टर व आसपास के ग्राम पंचायत से निकलने वाले प्लास्टिक कचरा को संग्रहित किया जाता है। क्लस्टर की महिला समूहों द्वारा प्लास्टिक कचरे को यहां लाकर इसकी छटनी और फिर रिसाइक्लिंग कर प्लास्टिक गट्टा, प्लास्टिक दाना एवं प्लास्टिक पीपी बनाया जाता है। प्लास्टिक गट्टा को रायपुर भेजा जाता है। प्लास्टिक गट्टा से प्लास्टिक सुतली, गुड़ाखू डब्बा, प्लास्टिक कुर्सी, प्लास्टिक ड्रम एवं प्लास्टिक के अन्य उत्पाद बनाए जाते हैं। प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट की स्थापना होने से क्षेत्र को प्लास्टिक मुक्त बनाने में काफी सहायता मिलेगी। साथ ही साथ महिला समूह को रोजगार प्राप्त करने में भी मदद मिलेगी। यह इकाई निश्चित रूप से प्लास्टिक मुक्त गांव की परिकल्पना को साकार करेगी। इस अवसर पर कलेक्टर संजय अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग सहित जिला प्रशासन के अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

जल संसाधन मंत्री चौबे की अध्यक्षता में बैठक: अल्प जल भराव के बाद भी गंगरेल बांध से पानी छोडऩे का निर्णय… बांधों और जलाशयों से किसानों को मिलेगा पानी
मुख्यमंत्री बघेल आज  युवाओं से करेंगे भेंट-मुलाकात, विकास के मुद्दे पर होगी चर्चा
फलों का सेवन करते समय इन 5 गलतियों को करने से बचें, नहीं होगा नुकसान
10 मंजिला मल्टी स्पेशियालिटी हॉस्पिटल का स्वास्थ्यमंत्री ने किया निरीक्षण, राज्य स्थापना दिवस पर होगा लोकार्पण
कोविड-19 के मरीजों को आपातकालीन सेवाओं के लिए विशेष व्यवस्था…. जिला प्रशासन ने होमआइसोलेशन, एम्बुलेस व्यवस्था के लिए जारी किया टेलीफोन नम्बर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article जल जागरूकता के लिए सीएम साय की अनूठी पहल, गंगरेल में 5 से जल जगार महोत्सव, 108 सरोवरों के पानी से होगा अभिषेक जल जागरूकता के लिए सीएम साय की अनूठी पहल, गंगरेल में 5 से जल जगार महोत्सव, 108 सरोवरों के पानी से होगा अभिषेक
Next Article लालच में फंस गए दो व्यापारी : नाबालिग चोर को पकड़कर कर रुपए से भरा बैग रख लिया, अब पहुंचे जेल
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?