ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: स्वस्थ रहना हैं तो डाल लीजिए बिना तकिये सोने की आदत, जानें कैसे प्रभावित होता हैं शरीर
Share
Notification Show More
Latest News
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
September 28, 2026
बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मुख्यमंत्री साय, प्रभावित परिवारों से मिलकर जाना हाल
September 28, 2026
बाढ़ की मुश्किल घड़ी में अपनों के बीच पहुंचे वित्त मंत्री चौधरी, बोले- हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है सरकार
September 28, 2026
बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास
बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास
September 28, 2026
धान खरीदी नीति से लेकर जल प्रबंधन और प्रशासनिक सुधारों की हुई समीक्षा
मुख्य सचिव ने विभागीय सचिवों को समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के दिए निर्देश
September 28, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedHealth

स्वस्थ रहना हैं तो डाल लीजिए बिना तकिये सोने की आदत, जानें कैसे प्रभावित होता हैं शरीर

By Sonu Sahu Published September 30, 2022
Share
SHARE

रात को सभी आराम की नींद लेना पसंद करते हैं और इस दौरान किसी भी तरह का परिवर्तन नींद में खलल डालने का काम करता हैं, खासतौर से अपनी पसंद का तकिया ना मिल पाना। जी हां, आजकल देखने को मिलता हैं कि लोगों को सोते समय अपना ही तकिया चाहिए होता हैं और कई लोग तो शहर से बाहर जाते हैं तो अपने साथ अपना तकिया भी ले जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि तकिये का इस्तेमाल ना करना आपकी कई शारीरिक परेशानियों को दूर कर सकता हैं। जी हां, तकिया लगाकर सोने से शरीर के कई अंगों पर अलग-अलग तरह से प्रभाव पड़ता है। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि तकिये के बिना सोना किस तरह आपके लिए फायदेमंद साबित होता है।

Contents
रीढ़ की हड्डी को मिलता है आरामसिर दर्द से मिलेगा छुटकारागर्दन दर्द से मिलेगी राहतअच्छी नींद आएगीतनाव से मिलेगी राहतचेहरे पर झुर्रियां नहीं पड़ती हैं

रीढ़ की हड्डी को मिलता है आराम

जब व्यक्ति सोते समय अपने सिर के नीचे तकिया लगाकर सोता है तो उससे रीढ़ की हड्डी और सिर की पोजीशन एक समान नहीं होती है। खासकर ज्यादा ऊंची तकिया लगाने पर रीढ़ की हड्डी की पोजीशन सोते समय टेढ़ी रहती है, जिसके कारण कई तरह के परेशानियां हो सकती हैं। अक्सर इसी के कारण सोकर उठने पर लोगों में शरीर में अकडऩ और पीठ दर्द की शिकायत देखने को मिलती है। इसलिए आपके लिए बिना तकिया सोना ज्यादा फायदेमंद है क्योंकि इससे आपकी रीढ़ की हड्डी और सिर की पोजीशन सीधी बनती है। बिना तकिये लगाए सोने से व्यक्ति की गर्दन स्पाइन की दिशा में रहती है, जिसकी वजह से पीठ दर्द की समस्या नहीं होती।

सिर दर्द से मिलेगा छुटकारा

अगर आप बिना तकिए के सोते हैं तो इसका आपके शरीर पर बहुत अच्छा प्रभाव पड़ेगा। क्योंकि बिना तकिए के सोने से शरीर को फायदा होता है। ऐसा करने से आपको सिरदर्द से छुटकारा मिलता है, जबकि कमर दर्द की शिकायत भी नहीं होती है।

गर्दन दर्द से मिलेगी राहत

हम अक्सर तकिए का उपयोग इसलिए करते हैं, ताकि गर्दन और सिर को सही सपोर्ट मिल सके। लेकिन एक गलत पोजीशन और गलत तकिए की वजह से आपको कई शारीरिक समस्याएं होने लगती हैं। इससे आपके गर्दन के मसल्स पर दबाव पड़ता है, जिसकी वजह से आपकी गर्दन में दर्द हो सकता है। इसके बजाय अगर आप बिना तकिए के सोते हैं तो इससे आप गर्दन के दर्द से तो बचते ही हैं साथ ही आपके गर्दन और सिर तक का रक्त प्रवाह भी बेहतर रहता है।

अच्छी नींद आएगी

नींद न आना भी एक बड़ी प्रॉब्लम है। ऐसे में अगर आप अच्छी नींद चाहते हैं तो बिना तकिए के सोना शुरू कीजिए, इससे आपकी थकान दूर होगी और आपको अच्छी नींद भी आएगी। जिससे आप सुबह उठकर बिल्कुल फ्रेश महसूस करेंगे।

तनाव से मिलेगी राहत

भागदौड़ भरी लाइफ में तनाव लोगों की बड़ी समस्या बन गई है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बिना तकिए के सोने से आपका सिर ऊपर की ओर नहीं होगा, जिससे आपके मस्तिष्क तक रक्त संचार ठीक रहता और तनाव नहीं होता है।

चेहरे पर झुर्रियां नहीं पड़ती हैं

जो लोग सोते समय बहुत फूली हुई और मुलायम फोम वाली तकिये का इस्तेमाल करते हैं उनके चेहरे पर झुर्रियां जल्दी देखने को मिलती हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि ऐसी फोम वाली तकिया लगाकर सोने से चेहरे पर दबाव पड़ता है और तकिये पर मौजूद धूल-गंदगी और बैक्टीरिया आदि स्किन पोर्स में समाकर त्वचा को नुकसान पहुंचाते हैं। इसके कारण चेहरे की त्वचा पर मुंहासे की समस्या भी हो सकती है। तो अच्छा यही है कि आप बिना तकिया सोएं।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मुख्यमंत्री साय, प्रभावित परिवारों से मिलकर जाना हाल

बाढ़ की मुश्किल घड़ी में अपनों के बीच पहुंचे वित्त मंत्री चौधरी, बोले- हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है सरकार

बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास

मुख्य सचिव ने विभागीय सचिवों को समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के दिए निर्देश

Sonu Sahu September 30, 2022
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बाड़ी में गए 9 साल की बच्चे की भालू ने नोंच ली दोनों आंखें, इकलौते बेटे को खोकर बोले पिता, सब कुछ खत्म हो गया… बाड़ी में गए 9 साल की बच्चे की भालू ने नोंच ली दोनों आंखें, इकलौते बेटे को खोकर बोले पिता, सब कुछ खत्म हो गया…
Next Article विजय बनकर फिर से पुलिस की आंखों में धूल झोकेंगे अजय देवगन, दृश्यम 2 का पहला लुक आया सामने

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?