ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Big news : छत्तीसगढ़ में आरटीओ ने की नई व्यवस्था, लाइसेंस व आरसी बनते ही व्हाट्सअप पर मिलेगी सूचना
Share
Notification Show More
Latest News
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
September 28, 2026
बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मुख्यमंत्री साय, प्रभावित परिवारों से मिलकर जाना हाल
September 28, 2026
बाढ़ की मुश्किल घड़ी में अपनों के बीच पहुंचे वित्त मंत्री चौधरी, बोले- हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है सरकार
September 28, 2026
बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास
बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास
September 28, 2026
धान खरीदी नीति से लेकर जल प्रबंधन और प्रशासनिक सुधारों की हुई समीक्षा
मुख्य सचिव ने विभागीय सचिवों को समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के दिए निर्देश
September 28, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

Big news : छत्तीसगढ़ में आरटीओ ने की नई व्यवस्था, लाइसेंस व आरसी बनते ही व्हाट्सअप पर मिलेगी सूचना

By Mohan Rao Published May 11, 2023
Share
परिवहन मंत्री मो अकबर व आईपीएस दीपांशु काबरा
SHARE

रायपुर Raipur. परिवहन सेवाओं को पारदर्शी बनाने आरटीओ ने नई व्यवस्था बनाई है। अब आरसी और लाइसेंस प्रिंट होने की जानकारी वाहन मालिकों को सीधे उनके वाट्सअप पर भी भेज दी जाएगी। नई व्यवस्था के तहत घर बैठे ही आरसी- लाइसेंस नंबर, आवेदक के नाम के साथ ट्रैकिंग नंबर और आरसी- लाइसेंस प्रिंट कब हुआ और उसे कब भेजा गया यह सभी जानकारी वाट्सअप मैसेज से मिल जाएगी।

बता दें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर के मार्गदर्शन में प्रदेश में परिवहन विभाग द्वारा ‘तुंहर सरकार तुंहर द्वारा योजना में यह नयी सुविधा जोड़ दी गई है। जून 2021 से अब तक 19 लाख 28 हजार 916 स्मार्ट कार्ड आधारित पंजीयन प्रमाण-पत्र और ड्राइविंग लायसेंस आवेदकों के घर भेजे जा चुके हैं। इनमें 13 लाख 14 हजार 768 स्मार्ट कार्ड आधारित पंजीयन प्रमाण-पत्र तथा 6 लाख 14 हजार 148 ड्राइविंग लायसेंस शामिल हैं।

परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर द्वारा तुंहर सरकार तुंहर द्वार के सुव्यवस्थित संचालन के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है। परिवहन विभाग द्वारा संचालित ‘तुंहर सरकार तुंहर द्वार योजना लोगों की सुविधा के लिए एक महत्वपूर्ण योजना है। इसमें लोगों को परिवहन संबंधी 22 सेवाएं उनके घर के द्वार पर पहुंचाकर दी जा रही है। जन केन्द्रित इस सुविधा के अंतर्गत लोगों को अब बार-बार परिवहन विभाग का चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। इससे आवेदकों के धन तथा समय दोनों की ही बचत हो रही है।

मैसेज के साथ वाट्सएप पर मिलेगी जानकारी : दीपांशु काबरा
परिवहन आयुक्त दीपांशु काबरा ने बताया कि अब एसएमएस के साथ-साथ वाट्सअप में भी मैसेज भेजना शुरू किया है। पहले एसएमएस के जरिए संक्षिप्त में जानकारी होती थी, जिसमें केवल आरसी- लाइसेंस नंबर के साथ ट्रैकिंग नंबर की जानकारी होती थी। नाम का उल्लेख भी नहीं होता था। अब ज्यादातर लोग वाट्सअप का उपयोग करने लगें हैं, ऐसे में आरसी प्रिंट के दौरान ही आरटीओ आवेदक के नंबर पर अब वाट्सअप करेगा। आवेदक चाहे तो घर बैठे m parivahan वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन आरसी- लाइसेंस डाउनलोड भी  कर सकता है।

समय पर नहीं पहुंचा तो हेल्पलाइन पर सीधे शिकायत
आरसी प्रिंट होने के बाद बाद स्पीड पोस्ट के जरिए सप्ताहभर के भीतर अगर आरसी नहीं मिला तो परिवहन विभाग विभाग द्वारा जारिए किए हेल्पलाइन नंबर 7580808030  पर कॉल कर शिकायत कर सकते हैं। टोल फ्री नंबर पर अवकाश दिवस को छोड़कर सुबह 10 से 5:30 तक आरसी- लाइसेंस के पहुंचने संबधित सभी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। समस्या और शिकायतों का भी समाधान मिलेगा। परिवहन सेवा सुलभ बनाने का प्रयास
परिवहन सेवा को सुलभ बनाने अब एसएमएस के साथ वाट्सअप में भी वाहन मालिकों को आरसी- लाइसेंस की जुड़ी सभी जानकारी भेजी जाएगी। टोल फ्री नंबर के जरिए समाधान प्राप्त कर सकते हैं।
एस प्रकाश , सचिव परिवहन

You Might Also Like

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मुख्यमंत्री साय, प्रभावित परिवारों से मिलकर जाना हाल

बाढ़ की मुश्किल घड़ी में अपनों के बीच पहुंचे वित्त मंत्री चौधरी, बोले- हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है सरकार

बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास

मुख्य सचिव ने विभागीय सचिवों को समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के दिए निर्देश

Mohan Rao May 11, 2023
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article श्रीकंचनपथ 322 # 04 September 2023 श्रीकंचनपथ 207 # 11 May 2023
Next Article Bhilai Breaking : गड्‌ढे में काम कर रहे मजदूरों पर गिरी बाउंड्रीवॉल, दो मजदूर दबे… हालत गंभीर

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?